भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /Vastu Tips: शनि घर की किस दिशा पर डालता है असर, ये गलतियां बढ़ा सकती हैं जीवन की परेशानियां

Vastu Tips: शनि घर की किस दिशा पर डालता है असर, ये गलतियां बढ़ा सकती हैं जीवन की परेशानियां

Shani Vastu Tips: घर में शनि की दिशा क्या है और इसका घर पर क्या प्रभाव पड़ता है, किन गलतियों को करने से शनि दोष बढ़ सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Sep 24, 2026, 10:35 AM IST|Updated: Sep 24, 2026, 10:42 AM IST
joinshare
Vastu Tips: शनि घर की किस दिशा पर डालता है असर, ये गलतियां बढ़ा सकती हैं जीवन की परेशानियां

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Shani Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर ग्रह की एक दिशा बताई गई है. ऐसे में घर में इन ग्रहों को शांत रखने के लिए संबंधित दिशा से जुड़ी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कुछ सावधानियों को बरतकर उस ग्रह से संबंधित बुरे परिणाम को दूर किया जा सकता है. बात अगर शनि ग्रह की करें तो पश्चिम दिशा शनि की स्वामित्व वाली दिशा है. ज्योतिष में शनि एक क्रूर ग्रह है जिसकी दिशा से जुड़ी कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानें शनि की पश्चिन दिशा को लेकर कौन सी भूल न करें.

शनि की दिशा में न करें ये गलतियां

किचन

पश्चिम दिशा में गलती से भी किचन न बनाएं. ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है. सेहत खराब हो सकती है और घर में अन्न की कमी भी हो सकती है.

घर का मंदिर

पश्चिम दिशा में घर का मंदिर भी न बनाएं. ऐसा करने से जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं. घर के सदस्य को करियर क्षेत्र में दिक्कते होती हैं. ऐसे घर में आर्थिक स्थिति खराब रहती है.

बेडरूम

पश्चिम दिशा में बेडरूम न बनवाएं. ऐसे कमरे में रहने वाले कपल के बीच मनमुटाव बना रहता है. पति-पत्नी में अलगाव तक की नौबत आ जाती है. अगर कमरा बना है तो उसे सोने के लिए इस्तेमाल न करें.

टूटा हुआ सामान

पश्चिम दिशा में भूल से भी टूटा हुआ सामान न रखें. ऐसा करने से शनि क्रोधित होते हैं. इससे जीवन की परेशानियां बढ़ रहती है. बने बनाए काम में विघ्न पड़ जाता है.

बालकनी या बाथरूम

घर की पश्चिम दिशा में बालकनी या बाथरूम भी नहीं बनाना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मकता ऊर्जा घर में बढ़ जाती है और घर के लोगों के बीच लगातार लड़ाई-झगड़े होते हैं.

शनि की दिशा को दोष से कैसे बचाएं

पश्चिम दिशा में वरुण यंत्र को स्थापित करना अति शुभ होगा. इससे घर का शनि दोष और वास्तु दोष दूर होगा.
शनि की पश्चिम दिशा मेंतत्व से जुड़ी तस्वीरें लगाएं. जैसे- झरने, झील, नदियां आदि. 
भारी फर्नीचर या भारी सामान पश्चिम दिशा में न रखें.
शनि देव को प्रसन्न करना है तो हमेशा ही पश्चिन दिशा को साफ रखें और व्यवस्थित रखें.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vastu Tips