SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घर में सीधे जमीन पर न रखें ये 5 चीजें, बढ़ सकता है वास्तु दोष और आर्थिक संकट

घर में हर चीज का एक खास स्‍थान होता है. उनकी सही दिशा और उपयोग के अनुसार ऊंचाई तय होती है. आज हम उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्‍हें सीधे जमीन पर नहीं बल्कि ऊंचाई पर रखना चाहिए, वरना घर में वास्‍तु दोष बढ़ता है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 13, 2026, 12:08 PM IST | Updated: Nov 13, 2026, 12:18 PM IST
Image Credit: वास्‍तु के अनुसार कुछ खास चीजों को जमीन पर रखने से धन हानि होती है. (Photo:AI)
Join

घर में सुख-समृद्धि, सकारात्‍मक ऊर्जा बनी रहे इसके लिए वास्‍तु शास्‍त्र में कई नियम और उपाय बताए गए हैं. जैसे सही दिशा में सही निर्माण करना या चीज रखना. इसी तरह वास्‍तु के अनुसार जगह का इस्‍तेमाल करना. यदि वास्‍तु के नियमों का पालन न किया जाए तो घर में नकारात्‍मकता बढ़ती है. कामों में बाधाएं आने लगती हैं, धन हानि होती है, समाज में मान-सम्‍मान घटने लगता है. कुछ खास पवित्र चीजों को सीधे जमीन पर रखना भी वास्‍तु शास्‍त्र से जुड़ी एक ऐसी गलती है. जानिए किन चीजों को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए.

जमीन पर न रखें ये चीजें

1. देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें : भगवान की मूर्तियों और तस्‍वीरों को कभी सीधे जमीन पर न रखें. उन्‍हें हमेशा ऊंची चौकी और आसन पर रखें. साफ-सफाई के दौरान भी भगवान की मूर्ति-फोटो को सीधे फर्श पर नहीं रखना चाहिए.

2. धार्मिक ग्रंथ-किताबें : जिस तरह देवी-देवता पूजनीय हैं, वैसे ही धर्मिक ग्रंथ-किताबें भी पूजनीय होती हैं, उन्‍हें भी कभी सीधे फर्श पर या किसी अपवित्र जगह पर न रखें. बल्कि उन्‍हें भी सम्‍मानपूर्वक लकड़ी के स्‍टैंड, चौकी आदि पर रखें. साथ ही इन्‍हें रेशमी और साफ लाल या पीले साफ कपड़े में लपेटकर रैक या ऊंचे स्थान पर रखें.

3. पूजा-पाठ का सामान: देवी-देवताओं, धार्मिक ग्रंथों की तरह पूजा-पाठ की सामग्री का भी पूरा सम्‍मान करना चाहिए. क्‍योंकि उन चीजों से ही देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना होती है. लिहाजा रोली, अक्षत, शंख, घंटी, दीपक, कलावा, हवन सामग्री आदि को भी सीधे जमीन पर न रखें.

4. भोजन की थाली : भोजन से ऊर्जा मिलती है. मां अन्‍नपूर्णा को अन्‍न की देवी माना गया है, जो कि धन की देवी मां लक्ष्‍मी का ही रूप हैं. लिहाजा भोजन की थाली को भी सीधे फर्श पर रखकर भोजन न करें. बल्कि थाली को चौकी, पाटे या डाइनिंग टेबल पर रखकर भोजन करना ही उचित है.

5. धन, तिजोरी: पैसे, पर्स, तिजोरी, गहनों को भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इन सभी का संबंध मां लक्ष्‍मी से है और इसलिए दीपावली पर पैसे, सोना-चांदी, तिजोरी की पूजा भी की जाती है. लिहाजा इन्‍हें भी सम्‍मानपूर्वक जमीन से कुछ ऊंचाई पर रखें.

(यह भी पढ़ें- वास्‍तु टिप्‍स: हर समय घर के खिड़की-दरवाजे बंद करने की हैआदत? सेहत से जेब तक होता है नकारात्‍मक असर) 

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES