भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /Vastu Tips: क्या आपने भी मेन गेट पर लगाई है देवी-देवताओं के उग्र स्वरूप की तस्वीर, घर पर क्या पड़ता है इसका असर?

Vastu Tips: क्या आपने भी मेन गेट पर लगाई है देवी-देवताओं के उग्र स्वरूप की तस्वीर, घर पर क्या पड़ता है इसका असर?

Vastu Shastra main door photos: आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें कि घर के मुख्य द्वार पर किन देवी-देवताओं की उग्र स्वरूप की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए. इस बारे में जान लें तो घर के वातावरण को नकारात्मक होने से रोका जा सकते हैं.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Oct 04, 2026, 11:15 AM IST|Updated: Oct 04, 2026, 11:21 AM IST
joinshare
Vastu Tips: क्या आपने भी मेन गेट पर लगाई है देवी-देवताओं के उग्र स्वरूप की तस्वीर, घर पर क्या पड़ता है इसका असर?

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Vastu Tips for Main Entrance: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को लेकर कुछ जरूर नियमों और बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि मुख्य द्वार से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. कुछ घरों में मुख्य द्वार पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाई जाती है. हालांकि, वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लगाई जाने वाली देवी-देवताओं की तस्वीरों को लेकर कुछ नियमों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि घर के मुख्य द्वार पर किन देवी-देवताओं के उग्र और रौद्र रूप की तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए.

शिव जी की फोटो

भगवान शिव के कई स्वरूपों का वर्णन शास्त्रों में मिलता है. वहीं, वास्तु मान्यताओं के अनुसार मुख्य द्वार पर शिव जी के रौद्र रूप को लगाने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार नटराज या क्रोधित अवस्था वाली शिव जी की तस्वीर को घर के प्रवेश द्वार पर नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि इस तरह की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाने से परिवार के सदस्यों में अपनी मनमुटाव और कलह बढ़ने लगती है.

मां काली की फोटो

मां काली को शक्ति की देवी माना जाता है और दुष्टों का नाश करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार मां काली के उग्र रूप को घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए. आक्रामक ऊर्जा का प्रतीक मां काली के उग्र रूप की तस्वीर लगाने से घर के वातावरण में भी उग्रता बढ़ती है. विवाद और तनाव बढ़ता है और चिढ़चिढ़ापन बना रहता है.

शनि देव की फोटो

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को कर्मफलदाता है और न्याय का देवता है, शनि देव उग्र माने गए हैं. वहीं, जब बात वास्तु शास्त्र की आती है तो शनि देव की फोटो को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि उनकी सीधी दृष्टि जब घर के सदस्यों पर पड़ती है तो घर के लोगों के जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है. जीवन में तनाव और बाधाएं बढ़ती है और सफलता देर से मिलती है.

मुख्य द्वार की जरूर बातें

ध्यान दें कि मुख्य द्वार पर धार्मिक तस्वीर लगाने से पहले देवी-देवताओं के सौम्य स्वरूप और स्थान का ध्यान रखें. वास्तु मान्यताओं के अनुसार शांत व सौम्य स्वरूपों को घर में या घर के मुख्य द्वारा पर लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मान्यताओं के अनुसार मुख्य द्वार साफ रखें, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहता है.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vastu Tips