SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घर में राजयोग एक्टिव करेंगी ये पवित्र चीजें, पैसों की तंगी से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि और तरक्की चाहते हैं तो आप को भी वास्तु शास्त्र के अनुसार गोमती चक्र ट्री, दक्षिणावर्ती शंख और कुबेर यंत्र को अपने घर लाना चाहिए क्योंकि ये राजयोग लाते हैं.

Written By Harsh Singh
Published: Sep 30, 2026, 05:15 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 05:26 PM IST
Join

आज के समय में हर इंसान अपने जिंदगी में अपार सफलता, सुख-समृद्धि और शांति चाहिए होता है. ये पाने के लिए लोग पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और कई तरह के उपाय अपनाते हैं.

लेकिन आज हम ऐसे तरीके के बारे में आपको बताएंगे जिससे आपके ये सारे सपने सच हो सकते हैं. दरअसल वास्तु शास्त्र में इसके लिए बिना किसी झंझट के एक बहुत ही अच्छा तरीका बताया गया है.

ऐसा करने के लिए अपने घर में पॉजटिव एनर्जी और राजयोग को जगाने करने के लिए आपको घर का नक्शा बदलने या तोड़-फोड़ करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

बस वास्तु के हिसाब से सही दिशा में रखी गई कुछ खास चीजें ही आपके सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए काफी हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 3 पवित्र वस्तुओं के बारे में जो आपके घर में राजयोग की ऊर्जा को हमेशा के लिए जगा सकती हैं.

फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए घर लाएं गोमती चक्र ट्री

गोमती चक्र एक प्राकृतिक शंख की तरह होता है जो गुजरात के द्वारका की गोमती नदी में पाया जाता है. वास्तु शास्त्र में गोमती चक्रों से बना एक छोटा सा पौधा घर और ऑफिस में रखना बहुत फलदायी माना गया है.

इसे तैयार करने के लिए गोमती चक्रों को धातु के पतले तारों से शाखाओं का रूप दिया जाता है. इसे घर में रखने से पैसों की तंगी दूर होती है और वित्तीय स्थिरता आती है.

ये पेड़ न केवल दैनिक जीवन में मानसिक संतुलन और शांति बनाए रखता है, बल्कि निगेटिवीटी और तनाव को भी दूर भगाता है.

दक्षिणावर्ती शंख से घर में रुकेंगी देवी लक्ष्मी

शंख तो कई तरह के होते हैं, लेकिन वास्तु और शास्त्रों में दक्षिणावर्ती शंख को सबसे पवित्र और दुर्लभ माना गया है. इसे लक्ष्मी शंख या वलंपुरी शंख भी कहते हैं, क्योंकि इसमें साक्षात मां लक्ष्मी का वास माना जाता है.

अपने घर के पूजा स्थान में दक्षिणावर्ती शंख रखने से सभी प्रकार की निगेटिव एनर्जी नष्ट हो जाती हैं और दुश्मनों पर विजय मिलती है.

इसका संबंध भगवान विष्णु, चंद्र देव और कुबेर देव से भी है. इस शंख की नियमित पूजा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है.

कुबेर यंत्र से खुलेंगे तरक्की और करियर के रास्ते

भगवान कुबेर को देवों के धन का रक्षक और कोषाध्यक्ष माना जाता है. कुबेर यंत्र एक विशेष ज्यामितीय संरचना होती है जो आर्थिक समस्याओं को समाप्त करने में कारगर मानी जाती है.

वास्तु के अनुसार घर में हमेशा किसी धातु की प्लेट पर उकेरा गया कुबेर यंत्र ही स्थापित करना चाहिए.

इसे सही दिशा में स्थापित करने से व्यापार में मनमुताबिक मुनाफा होता है और नौकरी में तरक्की के नए मौके मिलते हैं. घर में कुबेर यंत्र रखने से वातावरण शुद्ध होता है और परिवार में पैसों की आवक लगातार बनी रहती है.

सही दिशा में रखें वास्तु वस्तुएं

घर में इन पवित्र चीजों को रखते समय उनकी सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है. गोमती चक्र ट्री और दक्षिणावर्ती शंख को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ परिणाम देता है.

वहीं कुबेर यंत्र को उत्तर दिशा में स्थापित करने से धन अट्रैक्ट करने की क्षमता बढ़ जाती है.

सही जगह पर स्थापित करने के बाद इनकी नियमित सफाई और पूजा-अर्चना करने से घर में पॉजटिव एनर्जी का संचार बना रहता है. इससे परिवार के सदस्यों को हर काम में सफलता मिलती है.

सुख-शांति के साथ दूर होगी पैसों की तंगी

वास्तु शास्त्र का मानना है कि जब घर का ऊर्जा चक्र संतुलित होता है, तो व्यक्ति को अपने प्रयासों का पूरा फल मिलने लगता है.

इन दिव्य वस्तुओं को घर में स्थापित करने से मानसिक तनाव दूर होता है और घर का माहौल शांत बना रहता है. इसके अलावा पैसों से जुड़ी पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे सुलझने लगती हैं.

जो लोग लंबे समय से करियर में रुकावट महसूस कर रहे हैं, उन्हें इन आसान उपायों से नया रास्ता और दिशा मिलती है.

(Disclaimer): यह आलेख पारंपरिक वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों, पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिषी परंपराओं पर आधारित है. इसे केवल धार्मिक व वास्तु मार्गदर्शन के रूप में पढ़ें.

ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES