SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आर्थिक तंगी और क्लेश से हैं परेशान? घर में तुरंत लाएं ये 6 पवित्र प्रतीक, चमक जाएगी आपकी किस्मत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में स्वास्तिक, ॐ, श्री यंत्र और कलश जैसे शुभ प्रतीक रखने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है. इस स्टोरी में इन 6 पवित्र चिह्नों को रखने की सही दिशा और नियम बताएंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Sep 28, 2026, 04:51 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 05:00 PM IST
Join

आपने कभी पुराने घरों या आज के दौर में भी अपने बड़ों को घर में कुछ शुभ चिह्न बनाते हुए देखा होगा. पर क्या आपने कभी सोचा है कि ये निशान आपके घर में क्यों बनाए जाते हैं. हिंदू धर्म और शास्त्रों के हिसाब से इन शुभ निशानों का बहुत गहरा महत्व होता है.

इन पवित्र निशानों को अगर घर में सही दिशा में लगाया जाए, तो पूरा घर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है. साथ ही घर का माहौल शांत और खुशनुमा बन जाता है.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये निशान आपके घर से नकारात्मकता को तो दूर रखते ही हैं, साथ ही आपके घर में सुख और समृद्धि लाने का काम भी करते हैं.

आज हम आपको इस खबर में ऐसे ही 6 खास चिह्नों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में रखने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है.

पवित्र कलश को कहां रखें?

अगर आप कोई पूजा या मांगलिक काम करने का सोच रहे हैं तो आपको शुरुआत करने से पहले कलश स्थापना करना चाहिए क्योंकि ये हमारे हिंदू धर्म में बहुत जरूरी माना  गया है. कहा जाता है कि कलश संपन्नता, पवित्रता और जीवन की पूर्णता का प्रतीक होता है.

वास्तु के अनुसार घर में कलश का चिह्न लगाना या छोटा मंगल कलश रखना बहुत शुभ होता है.

इसको लगाने के लिए आपको घर के उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण चुनना चाहिए.  इस दिशा में पवित्र कलश का चित्र या प्रतीक रखने से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है.

पैसों की तंगी दूर करेगा श्री यंत्र

श्री यंत्र का सीधा संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है. वास्तु शास्त्र में माना गया है कि जिस घर में श्री यंत्र की हमेशा पूजा होती है, वहां कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है.

अगर आप पैसों की किल्लत या करियर में रुकावटों का सामना कर रहे हैं, तो घर में श्री यंत्र जरूर लाएं.

इसे उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें. साथ ही आप इसे घर के मंदिर या पैसे रखने वाले तिजोरी के पास में रख सकते हैं, ऐसा करने से घर में पॉजटिव एनर्जी आएगी.

मेन गेट पर लगाएं स्वास्तिक और ॐ

स्वास्तिक और ॐ हिंदू धर्म के दो सबसे दिव्य और प्रभावशाली प्रतीक हैं. स्वास्तिक को कल्याण और सौभाग्य का सूचक माना गया है.

घर के मेन गेट पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं.

वहीं ॐ को ब्रह्मांड की पहली ध्वनि माना जाता है. घर के मेन गेट, पूजा घर या लिविंग रूम में ॐ का निशान या प्रतीक लगाने से मानसिक शांति मिलती है. घर का माहौल अच्छा बना रहता है.

प्रवेश द्वार पर रखें हाथियों का जोड़ा

वास्तु शास्त्र में हाथी को शक्ति, धैर्य, स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है. भगवान गणेश का स्वरूप होने के कारण हाथी को बेहद शुभ माना जाता है.

घर के मेन गेट पर उठी हुई सूंड वाले हाथियों का जोड़ा रखना बहुत लाभकारी होता है. ये घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियों को रोकता है.

इससे आपके परिवार के लिए बहुत सारे तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं. साथ-साथ आपके घर के लोगों में आपसी प्यार और विश्वास बढ़ जाता है.

लिविंग रूम में लगाएं कामधेनु की मूर्ति

सनातन परंपरा में कामधेनु गाय को सर्व पूजनीय और इच्छाएं पूरी करने वाली माना गया है. धार्मिक कथाओं के अनुसार कामधेनु में सभी देवी-देवताओं का वास होता है.

अगर पारिवारिक जीवन में मिठास लाना है तो आपको अपने घर में कामधेनु गाय और बछड़े की छोटी प्रतिमा या निशान रख लेना चाहिए.

वास्तु के मुताबिक इसे घर के लिविंग रूम में रखना सबसे बेस्ट होता है. इससे आपके घर वालों के बीच तालमेल बढ़ता है, और लोग हंसते- खेलते रहते हैं.

सही दिशा और नियम का रखें खास ध्यान

अगर आप अपने घर में इन शुभ चिह्नों को रख रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. क्योंकि ये बस सजावट की चीजें नहीं होती हैं, बल्कि इनसे आप सबकी आस्था जुड़ी होती है.

इसलिए जब भी इन्हें स्थापित करें तो वो जगह बिल्कुल साफ-सुथरी होनी चाहिए. साथ ही गंदे हाथों से बिलकुल नहीं छूना चाहिए, हमेशा इनकी सफाई करनी चाहिए.  

इन प्रतीकों को सही दिशा में रखने से ही आपको वास्तु का पूरा लाभ मिलेगा. इससे आपका घर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा.

(Disclaimer): यह आलेख पारंपरिक मान्यताओं, वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों और लोक-विश्वासों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. किसी भी विशेष प्रयोग से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ या ज्योतिषाचार्य की सलाह अवश्य लें.

ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES