SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टेढ़े-मेढ़े फ्लैट में कैसे पहचानें घर का ब्रह्मस्थान? जानिए सही तरीका और वास्तु टिप्स

इस खबर में हम वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीच यानी ब्रह्मस्थान पर क्या बनवाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए उसके बारे में डिटेल से बताएंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 11, 2026, 05:08 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 05:12 PM IST
Join

हम सभी के घर में एक ब्रह्मस्थान होता है. घर के बीच में स्थित इस खाली जगह या हॉल को आकाश तत्व से जोड़ा जाता है. ये घर के ऊर्जा का मुख्य केंद्र होता है.

कहा जाता है घर के पॉजटिव और नेगेटिव एनर्जी का संतुलन इसी जगह पर निर्भर करता है. अगर इस जगह को अच्छे से रखा जाए तो आपके घर में खुशहाली आएगी.

यही कारण है कि अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा और दोषमुक्त रखना चाहिए.

बीच में न बनवाएं भारी पिलर या सीढ़ियां

अगर वास्तु की माने तो आपको जहां आपके घर में ब्रह्मस्थान है वहां पर कभी भी भारी पिलर, बीम सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए.

अगर उस जगह पर किसी भी चीज का निर्माण करवा देते हैं तो आपके घर में पॉजटिव एनर्जी का फ्लो रुक जाएगा.

उसके बाद आपके परिवार पर आर्थिक तंगी और आपके करियर में बड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.

साथ ही वहां कभी भी भारी समान नहीं रखना चाहिए. जिससे ऊर्जा का फ्लो चलता रहे.

भूलकर भी न रखें आग और पानी से जुड़ी चीजें

घर के ब्रह्मस्थान पर आग या पानी से जुड़ी व्यवस्था करना बहुत बड़ा वास्तु दोष माना जाता है. 

इस स्थान पर गैस चूल्हा, इंडक्शन या किचन जैसी अग्नि से जुड़ी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए.

इससे घर में तनाव बढ़ता है और बेवजह के खर्च होने लगते हैं. इसी तरह जमीन के नीचे पानी की टंकी, बोरिंग या टॉयलेट का सेप्टिक टैंक भी इस जगह पर नहीं बनवाना चाहिए.

इन गलतियों से परिवार की सेहत और घर का माहौल दोनों पर बुरा असर पड़ता है.

ब्रह्मस्थान पर अंधेरा रखना और फर्नीचर रखना है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीच के हिस्से में हमेशा भरपूर रोशनी होनी चाहिए.

इस जगह को कभी भी बंद, घुटन भरा या अंधेरे में नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे खुला और हवादार बनाना चाहिए. आजकल के फ्लैट्स में यह जगह अक्सर लिविंग रूम या हॉल के बीच में पड़ती है.

ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि ब्रह्मस्थान पर कोई भारी सोफा, डाइनिंग टेबल, बड़ी अलमारी या भारी सेंटर टेबल न रखी जाए.

इस जगह को जितना खाली और खुला रखेंगे, घर में उतनी ही बरकत आएगी.

टेढ़े-मेढ़े आकार वाले फ्लैट में ऐसे पहचानें ब्रह्मस्थान

अगर आपका घर या फ्लैट एकदम चौकोर या आयताकार है, तो चारों कोनों को आपस में मिलाकर आसानी से बीच की जगह का पता लगाया जा सकता है.

लेकिन अगर फ्लैट का आकार टेढ़ा मेढ़ा है, तो ब्रह्मस्थान ढूंढना थोड़ा मुश्किल होता है.

ऐसी स्थिति में आप घर के नक्शे पर काल्पनिक सीधी रेखाएं खींचकर उसे एक बड़े वर्ग के रूप में समझ सकते हैं.

इसके अलावा नक्शे को लंबाई और चौड़ाई में 9 9 बराबर हिस्सों में बांटकर कुल 81 छोटे वर्ग बना लें.

इनमें से बीच का जो 3 गुणा 3 वाला हिस्सा होता है, वही घर का मुख्य ब्रह्मस्थान माना जाता है.

ब्रह्मस्थान को कैसे रखें?

वास्तु का कहना है कि आपको अपने घर के बीच वाले भाग को बिल्कुल साफ-सुथरा रखना चाहिए.

अगर आप इस जगह पर कुछ रखना ही चाहते हैं, तो बहुत भारी सामान की बजाय हल्की चीजों का चुनाव करें.

सजावट के लिए इस स्थान पर भारी शोपीस रखने से बचना चाहिए. वैसे तो आप चाहें तो पॉजटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ाने के लिए यहां एक छोटा और सुंदर इनडोर पौधा रख सकते हैं.

लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि बीच का मुख्य रास्ता और फर्श पूरी तरह खुला हुआ होना चाहिए.

घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों का पालन करके हम अपने घर के वास्तु दोषों को काफी हद तक दूर कर सकते हैं.

इस जगह को दिल से माना जाता है, इसलिए यहां साफ-सफाई बनाई रखनी चाहिए. 
ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस

(Disclaimer): यह लेख पारंपरिक वास्तु शास्त्र के नियमों और मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य पाठकों तक सामान्य जानकारी पहुंचाना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES