SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टॉक्सिक होते हैं इन 4 राशियों के लोग, शुरुआत में बेइंतहा प्यार, फिर दिखाते हैं असली रंग!

बेइंतहां प्‍यार करने वाला पार्टनर अचानक दमघोंटूं और टॉक्सिक लगने लगता है. उसके साथ जीना दुश्‍वार हो जाता है. ऐस्‍ट्रोलॉजी के अनुसार, किन राशियों के लोग ऐसे टॉक्सिक हो सकते हैं और उसके पीछे वजह क्‍या है. जानिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 03, 2026, 12:37 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 12:43 PM IST
Image Credit: कुछ राशि के लोगों का व्‍यवहार कई बार पार्टनर के लिए दम घोंटने लगता है. (Photo:AI)
Join

लव पार्टनर समझदार हो और सामने वाले की भी बात समझे तो जिंदगी खूबसूरत हो जाती है. वहीं पार्टनर डोमिनेटिंग या केवल अपनी ही चलाने वाला हो तो सामने वाली की जिंदगी जहन्‍नुम बना देता है. लेकिन इसमें समस्‍या ये है कि ऐसे टॉक्सिक लोग कई बार शुरुआत में बड़े ही केयरिंग और प्‍यार करने वाले लगते हैं, लेकिन वही बाद में जब अपना असली रंग दिखाते हैं तो व्‍यक्ति खुद को ठगा हुआ महसूस करता है. आज हम ज्‍योतिष के अनुसार कुछ ऐसी राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके टॉक्सिक होने की संभावना काफी ज्‍यादा रहती है. जो बेस्‍ट पार्टनर से कंट्रोलिंग पार्टनर में बदल जाते हैं.

टॉक्सिक राशियां  

आजकल सोशल मीडिया पर इस तरह की रील काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें टॉक्सिक राशियां, कंट्रोलिंग राशियां, लविंग राशियां आदि बताई जाती हैं. आज हम टॉक्सिक राशियों के नाम और उनके ऐसे व्‍यवहार की वजह जानते हैं.

1. कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को सबसे ज्‍यादा इमोशनल माना जाता है. ये बेहद सेंसेटिव और केयरिंग होते हैं. यदि बदले में पार्टनर उनके प्रति उतना ही सेंसेटिव और केयरिंग न रहे तो उन्‍हें बहुत जल्‍दी बुरा लग जाता है. साथ ही इनका मूड भी जल्दी-जल्‍दी बदलता है, इसलिए इनको समझना भी मुश्किल होता है.

अच्छी बात: ये लोग केयरिंग होने के साथ-साथ लॉयल भी होते हैं और पार्टनर के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.

2. तुला राशि

तुला राशि के लोग कभी किसी से पंगा लेना पसंद नहीं करते हैं, उल्‍टा सभी को खुश करने की कोशिश में रहते हैं. इस कारण वे कोई भी बात सीधे नहीं बोलते हैं, बल्कि पीठ पीछे बुराई करते हैं. ऐसे में जब सामने वाले को सच्‍चाई पता चलती है तो उसे बहुत बुरा लगता है. इस कारण इनके पार्टनर को जब असलियत पता चलती है, तो वो उनसे दूर होने लगता है.

अच्छी बात: इन लोगों को लड़ाई-झगड़ा पसंद नहीं होता है.

(यह भी पढ़ें: कहीं आप अपना रोज गलत राशिफल तो नहीं पढ़ रहे? समझ लें सूर्य राशि, चंद्र राशि और लग्न राशि का खेल!) 

3. वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोग काफी डिफिकल्‍ट होते हैं. इन्‍हें समझना बहुत मुश्किल होता है. ये मीठा-मीठा बोलकर अपना काम निकाल लेते हैं. काम होने के बाद पलटकर नहीं देखते हैं. साथ ही अगर आपने इन्हें एक बार धोखा दे दिया तो ये जिंदगी भर बदला लेने के लिए तैयार रहते हैं. साथ ही इनमें शक करने की भी बुरी आदत होती है.

अच्छी बात: ये प्यार में वफादार होते हैं.

4. कन्या राशि 

ये लोग बुद्धिमान और कई बार चालाकी की हर हद पार कर जाते हैं. पैसों का मामला हो या इमोशंस का, हर मामले में सामने वाले को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं. साथ ही हर समय अटेंशन चाहते हैं. इस कारण सामने वाला इनसे इरिटेट हो जाता है. इसके अलावा इनमें ताना मारने की भी बुरी आदत होती है, जो रिश्‍तों में जहर घोल देती है.

अच्छी बात: ये लोग मेहनती, बुद्धिमान और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं.

ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि जिस तरह कोई भी परफेक्‍ट नहीं होता है, वैसे ही किसी भी राशि के सारे लोग टॉक्सिक या बुरे नहीं होते हैं. हर इंसान में कुछ अच्‍छाई और कुछ बुराई होती है. जिसके पीछे उसकी कुंडली के अन्‍य ग्रह, उसकी परवरिश, माहौल आदि भी निर्भर करता है.

(Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र, सामान्य मान्यताओं और लोक व्यवहार पर आधारित है. हर व्यक्ति का स्वभाव उसकी कुंडली के अन्य ग्रहों, पारिवारिक संस्कारों और परिवेश पर भी निर्भर करता है. हमारा उद्देश्य किसी भी राशि के प्रति नकारात्मकता फैलाना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES