भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /सूर्य का राहु के नक्षत्र में गोचर करना 4 राशि वालों को दिलाएगा बड़ी कामयाबी, खुलेंगे धन लाभ के कई रास्ते!

सूर्य का राहु के नक्षत्र में गोचर करना 4 राशि वालों को दिलाएगा बड़ी कामयाबी, खुलेंगे धन लाभ के कई रास्ते!

Surya Gochar In Swati Nakshatra October 2026: सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश इस साल 24 अक्टूबर 2026 को होने वाला है. आइए जानें किन 4 राशि के लोगों के लिए सूर्य का राहु के नक्षत्र में गोचर करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Oct 23, 2026, 05:54 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 06:03 PM IST
joinshare
सूर्य का राहु के नक्षत्र में गोचर करना 4 राशि वालों को दिलाएगा बड़ी कामयाबी, खुलेंगे धन लाभ के कई रास्ते!

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

इस साल ग्रहों के राजा सूर्य का चित्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र में 24 अक्टूबर 2026 को प्रवेश होने वाला है. सूर्य राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में 6 नवंबर तक संचरण करेंगे. इसके बाद विशाखा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:56 बजे होगा.

ज्योतिष शास्त्र की जानकार अनामिका सिंह के अनुसार स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और नक्षत्र के अधिदेवता वायु देव हैं. ऐसे में यह नक्षत्र स्वतंत्रता, व्यापार, संचार से लेकर बदलाव और नए मौकों से जुड़ा है. वहीं सूर्य जातक के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अधिकार, प्रतिष्ठा से लेकर प्रशासनिक कार्यों का कारक है. इस तरह सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस में तरक्की के रास्ते खोल सकता है. आर्थिक अवसर और कार्यक्षेत्र में जातकों को नई पहचान भी मिल सकती है.

राहु का प्रभाव

हालांकि, स्वाति नक्षत्र का स्वामी राहु है जिससे इस गोचर से कुछ राशि के जातकों को अचानक और अप्रत्याशित लाभ हो सकते हैं. जबकि इस दौरान तुला राशि में संचरण कर रहा सूर्य नीच का है. ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन का जातकों को लाभ तो शत-प्रतिशत मिलेगा लेकिन सफलता या धन प्राप्ति होने पर अहंकार भी बढ़ सकता है जिसे लेकर मन पर काबू रखना होगा ताकि राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके. वृषभ, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष मौके लेकर आएगा. जातकों को करियर में नए मौके, प्रमोशन के मौके और मान-सम्मान मिल सकता है. आइए ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से जानें इन इन 4 राशियों के जातकों को क्या लाभ हो सकते हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ सिद्ध हो सकता है. कोर्ट के मामलों में सफलता मिल सकती है. पुरानी बीमारियों के लिए इलाज का रास्ता मिल सकता है. कार्य स्थल पर जातक अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को मेहनत का शुभ परिणाम मिल सकता है. अचानक धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर विशेष लाभ लेकर आने वाला है. शिक्षा, मीडिया, मार्केटिंग से लेकर लेखन जैसे क्रिएटिव कार्य में लगे जातकों को नए मौके हासिल होंगे. अपने टैलेंट को दिखाने और पहचान बनाने में जातक सफल हो सकते हैं. विचारों और बिजनेस संबंधी प्लानिंग में बदलाव के मौके हाथ लगेंगे. जातकों को मानसिक शांति मिल सकती है और स्वास्थ्य सुधरेगा. धन और सुख बढ़ेगा.

तुला राशि

तुला राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर अच्छा समय लेकर आ सकता है. अपनी छवि और व्यक्तित्व को जातक सकारात्मक रूप से बदल सकेंगे. नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी. सोशल लाइफ से जुड़े जातक अपनी कार्यशैली को बेहतर कर पाएंगे. पार्टनरशिप संबंधी बड़े फैसले लेने से पहले एक बार और विचार कर लें तो इससे सकारात्मक बदलाव हो सकता है. विचारों में खुलापन आएगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा. उच्च शिक्षा पाने की छात्र जातकों की इच्छा पूरी हो सकती है. विदेशी में बिजनेस बढ़ाने का मौका पाएंगे. सीनियर से मदद मिल सकती है. शिक्षकों और बड़ों की सलाह से बड़ा लाभ होगा. बड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है. नई नौकरी की तलाश पूरी होगी. बिजनेस डील से बड़ा धन लाभ हो सकता है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Grah Gochar