अशुभ योग: सूर्य और चंद्रमा की टक्कर! बना अशुभ व्यतिपात योग, आज ये 4 घंटे सावधान रहें 4 राशि वाले
आज 21 अक्टूबर 2026 को एक अशुभ योग बन रहा है, जिसका नाम है व्यतिपात योग. यह योग शाम को करीब 6 बजे से सक्रिय होगा. इस योग के बनते ही कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
ज्योतिष शास्त्र में व्यतिपात को एक बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है. सूर्य-चंद्रमा के खास डिग्री पर आने से यह योग बनता है. पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में संचार करेंगे. वहीं सूर्य तुला राशि में हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार आज 21 अक्टूबर 2026 की शाम 05:59 बजे व्यतिपात योग बन रहा है.
कब बनता है व्यतिपात योग?
व्यतिपात योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के लॉन्गिट्यूड का योग 180 डिग्री होता है. हर महीने में एक बार यह योग बनता है क्योंकि सूर्य-चंद्रमा इस स्थिति में आते हैं. ज्योतिष में व्यतिपात योग को खासा चुनौतीपूर्ण माना गया है. क्योंकि सूर्य आत्मविश्वास और करियर में सफलता के कारक हैं. वहीं चंद्रमा मन और भावनाओं के कारक हैं. ऐसे में जब सूर्य और चंद्र का व्यतिपात योग बनता है तो इनकी ऊर्जाओं में टकराव होता है जो लोगों को भ्रम, कंफ्यूजन, निर्णय क्षमता और कॉन्फिडेंस में कमी देता है.
ये राशि वाले रहें सावधान
व्यतिपात योग कुछ ही घंटों का होता है लेकिन इसका प्रभाव 2 से 3 दिन तक रह सकता है. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार, शाम 05:59 बजे से रात 10:13 बजे तक व्यतिपात योग रहेगा. इस दौरान 4 राशि वालों को कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है.
मिथुन राशि: आज आप खासे इमोशनल हो सकते हैं. जिससे तनाव हो सकता है. ऐसे में अपनों और दोस्तों का साथ संबल देगा. फिर भी आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए.
सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज मानसिक तौर पर दबाव का शिकार हो सकते हैं. आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. आप उलझन के भी शिकार हो सकते हैं और ऐसे में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं.
वृश्चिक राशि: आपने अब तक जो गलतियां की हैं, उनसे सीखकर सुधार करने का समय है. शांत मन से आत्मनिरीक्षण करें. आज किसी से बहस करने की गलती कतई न करें. वाद-विवाद से दूर ही रहें.
धनु राशि: धनु राशि वाले यदि अपने लिए प्रियोरिटी सेट करके दिन बिताएं तो अच्छा रहेगा. वरना सारे जरूरी काम रह जाएंगे और समय यूं ही बीत जाएगा. निवेश में भी सावधानी बरतें, एक गड़बड़ी और बड़ी धन हानि हो सकती है.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)