SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फिर एक्टिव हुआ मालव्य राजयोग, तुला समेत 3 राशियों को फायदा, 1 जनवरी तक खुशी से बजाएंगे ढोल

आज 22 नवंबर 2026 को शुक्र ग्रह अपनी ही राशि तुला में आकर मालव्‍य राजयोग बना रहे हैं. यह योग 1 जनवरी 2027 तक रहेगा और 3 राशि वालों को बड़ा लाभ दे सकता है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 22, 2026, 05:09 IST | Updated: Nov 22, 2026, 05:10 IST
Image Credit: 22 नवंबर को शुक्र ग्रह अपनी ही राशि तुला में आकर मालव्‍य राजयोग बना रहे हैं. (Photo:AI)
Join

ज्‍योतिष में शुक्र को धन, भौतिक सुख, प्रेम का कारक माना जाता है. 22 नवंबर 2026 की शाम 05:38 बजे शुक्र अपनी ही राशि तुला में आ रहे हैं. जिससे ताकतवर मालव्‍य राजयोग बनेगा. मालव्‍य राजयोग ज्‍योतिष में सबसे शुभ माने गए पंचमहापुरुष में से एक है. अच्‍छी बात यह भी है कि मालव्‍य राजयोग 1 जनवरी 2027 तक सक्रिय रहेगा. इसके बाद शुक्र के तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में जाने पर ही यह योग खत्‍म होगा. इस तरह 39 दिनों तक मालव्‍य राजयोग का लोगों की जिंदगी पर असर होगा. जिसमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्‍हें यह राजयोग सबसे ज्‍यादा लाभ दे सकता है.

करियर, पैसे के मामले में होगा लाभ

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि शुक्र का तुला राशि में आकर मालव्‍य राजयोग बनाना कुछ राशि वालों को नौकरी, व्‍यापार, धन के मामले में सकारात्‍मक फल देगा. साथ ही लव लाइफ, मैरिड लाइफ में भी बेहतरी लाएगा. ये तीन राशियां हैं -

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए मालव्‍य राजयोग आय के नए रास्‍ते खोलेगा. यानी कि आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, रुका हुआ पैसा मिल सकता है या इंवेस्‍टमेंट से अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है. पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए मुनाफा या बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं. शादीशुदा जिंदगी में प्‍यार बढ़ेगा.

(यह भी पढ़ें: 7 दिन में राहु-केतु बदलेंगे चाल, 12 राशि वालों पर क्‍या होगा असर, पढ़ें साप्‍ताहिक राशिफल) 

तुला राशि: तुला राशि के ही स्‍वामी शुक्र हैं और इसी राशि में आकर मालव्‍य राजयोग बना रहे हैं. जिसका सबसे ज्‍यादा फायदा इस राशि वालों को मिल सकता है. आपके बेवजह के खर्च, तनाव, समस्‍याएं अब खत्‍म होंगी. धन-संपत्ति बढ़ेगी. आपकी पर्सनालिटी में अलग ही निखार झलकेगा. सिंगल जातकों की शादी तय हो सकती है.

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए भी मालव्‍य राजयोग अच्‍छे संकेत दे रहा है. आपका काम अच्‍छा चलेगा. नौकरी करने वालों की ऑफिस में तारीफ हो सकती है. अवॉर्ड मिल सकता है. वहीं नया बिजनेस शुरू करने या बिजनेस बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है. जो लोग गाड़ी, घर या कोई महंगी चीज खरीदना चाहते हैं, वो भी ले सकते हैं.  

(Disclaimer-  यहां दी गई सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. )
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES