तुलसी विवाह के अगले दिन लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन
तुलसी विवाह से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं और इस साल इस शुभ मौके के अगले दिन ही लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. शुक्र के अपनी ही राशि तुला में आने से बना यह योग कुछ राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत करेगा.
ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत शुभ माना गया है. यह योग धन-समृद्धि और सौभाग्य देने वाला है. नवंबर में बन रहा लक्ष्मी नारायण योग दोगुना लाभ देने वाला है. दरअसल, यह योग 21 नवंबर को तुलसी विवाह के अगले दिन 22 नवंबर को बन रहा है. तुलसी विवाह का दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार और मां लक्ष्मी के रूप तुलसी जी की कृपा पाने के लिए विशेष होता है.
साथ ही यह योग धन-सुख, समृद्धि देने वाले शुक्र ग्रह की राशि तुला में बन रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की शाम 05:38 बजे शुक्र अपनी राशि तुला में गोचर करेंगे, जहां पहले से बुध ग्रह मौजूद हैं. जिससे बुध और शुक्र की युति होगी और लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. यह योग 5 राशि वालों के लिए सुनहरे समय की शुरुआत कर सकता है. इन लोगों को धन, तरक्की, प्यार और सम्मान दे सकता है. यह योग 2 दिसंबर 2026 तक यानी कि करीब 11 दिन सक्रिय रहेगा, इसके बाद बुध के वृश्चिक राशि में जाते ही यह योग समाप्त हो जाएगा.
5 राशियों को होगा तगड़ा लाभ
22 नवंबर 2026 से तुला राशि में बन रहा लक्ष्मी नारायण योग 5 राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. जानिए ये लकी राशियां कौन-सी हैं.
1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह लक्ष्मी नारायण योग कारोबार के लिए अच्छे संकेत दे रहा है. आपकी बड़ी डील फाइनल हो सकती है या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा. सिंगल लड़के-लड़कियों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.
2. वृष राशि: वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और वही बुध के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं. जो आपको खूब धन-संपत्ति दिला सकता है. रुका हुआ पैसा या पुराने निवेश से बड़ा रिटर्न मिलने के योग हैं. आपके अच्छे काम की वजह से आपको सम्मान भी मिलेगा.
(यह भी पढ़ें: छठ पूजा के आखिरी दिन सूर्य का महागोचर! वृश्चिक राशि में आकर 30 दिन तक 5 राशियों को देंगे बड़ा लाभ)
3. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग धन योग बना रहा है. यानी कि आपको अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है. जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. साथ ही वाणी की दम पर कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है.
4. तुला राशि: तुला राशि में ही लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है और यह आपको कई लाभ देगा. एक तरफ आपकी पर्सनैलिटी का आकर्षण और प्रभाव बढ़ेगा और दूसरी ओर आपको पैसा-सक्सेस मिलेगी. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. करियर में नया पद मिल सकता है.
5. कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है. आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है. यात्रा हो सकती है. यह यात्रा आपके लिए अच्छी भी रहेगी.
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)