शुक्र अस्त 2026: कमजोर पड़े धन-वैभव के कारक शुक्र, 5 राशियों को लगेगा खर्च और तंगी का झटका! बिगड़ सकता है बजट
Shukra Asta 2026: धन-वैभव, प्रेम के दाता शुक्र अस्त हो गए हैं, जिससे उनकी शक्ति कम हो गई है. यह स्थिति 5 राशि वालों के लिए नुकसान देने वाली साबित हो सकती है. जानिए कब से कब तक इन राशि वालों को खर्च और आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है.
ज्योतिष में भौतिक सुखों के दाता माने गए शुक्र ग्रह अस्त हो गए हैं और 28 अक्टूबर तक शुक्र अस्त रहेंगे. जब भी कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब आ जाता है, तो वह अस्त हो जाता है. जिससे उसकी शक्ति कम हो जाती है और वो अशुभ फल देने लगता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 की शाम 05:54 बजे शुक्र अस्त हो गए हैं और 28 अक्टूबर 2026 की सुबह 05:39 बजे तक अस्त रहेंगे. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार इस दौरान कुछ राशि वालों को बेतहाशा खर्च, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. ऐसे में 14 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक का समय संभलकर रहने वाला है.
ये राशि वाले रहें सतर्क
वृष राशि : वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र का अस्त होने के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं. आपकी तबियत खराब रह सकती है. कमजोरी रहेगी. करियर में काम का दबाव रहेगा. सुख में कमी आ सकती है. काफी काम करना पड़ रहा है. आपके काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन पूरे हो जाएंगे.
मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी करने वालों की बॉस से अनबन हो सकती है. काम में लापरवाही हो सकती है. ट्रेडिंग, इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें. पैसों को लेकर कोई भी जोखिम न लें. बिजनेस करने वाले भी संभलकर रहें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले मुश्किल बढ़ा सकते हैं.
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को आर्थिक तंगी हो सकती है. रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है, जो दूरी बढ़ाएगी. काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मानसिक उलझन उसे कई गुना बढ़ा देगी. बातचीत में सावधानी बरतें, वरना तनाव बढ़ सकता है.
तुला राशि : तुला राशि में ही शुक्र अस्त हो रहा है. इस राशि वाले लोग इस दौरान एक नियम बनाकर चलें - सुनें सबकी, करें मन की. यानी कि सलाह सभी की लें. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. तनाव रहेगा. शादीशुदा जिंदगी में मनमुटाव हो सकता है. ससुराल में किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. निवेश जांच-परखकर करें.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को करियर में अस्थिरता महसूस हो सकती है. भविष्य को लेकर अनजाना डर रह सकता है. त्योहारी सीजन में बेतहाशा शॉपिंग करना जेब पर भारी पड़ सकता है. बजट बनाकर चलें, वरना महीने के आखिर में उधार मांगना पड़ सकता है. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएं, वरना रिजल्ट बिगड़ सकता है.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)