अमृत के साथ बरसेगा धन! इस शरद पूर्णिमा पर बने 3 शुभ योग, 4 राशियों को मिलेगा महालक्ष्मी का आशीर्वाद
शरद पूर्णिमा पर्व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का खास मौका होता है. इस साल शरद पूर्णिमा पर ऐसे शुभ योग बन रहे हैं कि 4 राशियां मालामाल हो सकती हैं. 3 महाशुभ योग महालक्ष्मी की विशेष कृपा दिलाएंगे.
शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को है. आश्विन पूर्णिमा पर मनाए जाने वाला शरद पूर्णिमा पर्व इस साल कई शुभ योगों में पड़ रहा है. ज्योतिष के अनुसार 25 अक्टूबर को एक-दो नहीं बल्कि 3 बेहद शुभ योग बन रहे हैं, साथ ही शाम को पंचक भी समाप्त हो जाएंगे. यह शुभ योग कुछ लोगों के लिए शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद दिला सकते हैं यानी कि इन्हें धन-समृद्धि और सम्मान मिल सकता है.
मिलेगी मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा
शरद पूर्णिमा के दिन विशेष तौर पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है और इस साल इन तीनों से जुड़े योग बन रहे हैं.
लक्ष्मी नारायण योग- तुला राशि में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है.
हंस योग - कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, सुख-सौभाग्य देने वाले गुरु ग्रह इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में हैं और हंस महापुरुष राजयोग बना रहे हैं.
सर्वार्थ सिद्धि योग - 25 अक्टूबर की शाम 07:22 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो जाएगा, जो अगले दिन 26 अक्टूबर की सुबह 06:29 बजे तक रहेगा.
इन शुभ योगों में किया गया पूजा-पाठ, महत्वपूर्ण काम सफलता के योग बनाएंगे. साथ ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे, धन लाभ होगा.
(यह भी पढ़ें: 24 अक्टूबर से तुला राशि में 2 ग्रह वक्री, रिश्तों में धोखा और जेब खाली होने के योग!)
4 राशियों को लाभ के योग
शरद पूर्णिमा पर 3 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बनना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. जानिए ये लकी राशियां कौन-कौनसी हैं.
वृषभ राशि : अप्रत्याशित लाभ या गुप्त स्त्रोत से पैसा मिल सकता है. कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी, प्रभाव बढ़ेगा. अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है. सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा. आपका यश बढ़ेगा.
कन्या राशि : फंसा हुआ पैसा मिलने के आसार बन रहे हैं. कुछ लोगों को नए स्त्रोतों से धन मिल सकता है. इससे आपकी वो जरूरतें पूरी हो सकती हैं, जो लंबे समय से पैसे के कारण पूरी नहीं हो पा रही थीं. कारोबारी लोग सेल बढ़ाने के लिए प्रयास करें, फायदा होगा. घर में खुशहाली रहेगी.
तुला राशि : इस समय में आप उन कामों पर फिर से नजर डालें, जिन्हें पूरा न होते देख आप छोड़ चुके थे. अब ऐसे अटके हुए काम भी बन जाएंगे. कोई ऐसी अच्छी सूचना मिल सकती है, जिसकी आप उम्मीद छोड़ चुके थे. भाग्य का साथ मिलेगा. सेहत बेहतर होगी.
मकर राशि : नौकरी करने वाले लोग प्रयास करें तो नए मौके मिल सकते हैं या मौजूदा काम में आपका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. ये समय थक-हारकर बैठने का नहीं बल्कि अपना टैलेंट दिखाने का है. बीमारियां दूर होंगी, अच्छी फिटनेस का आनंद लेंगे.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)