SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किस दिन पहनें कौन-सा रत्न? जान लीजिए सही नियम, वर्जित तारीखें और पहनने का सही तरीका

आज हम इस खबर में जानेंगे कि किस दिन कौन-सा रत्न पहनना चाहिए. साथ ही जानेंगे धारण करने के सही नियम, वर्जित तारीखें, शुद्धीकरण और जरूरी सावधानियों के बारे में, ताकि आपको बिना किसी नुकसान के रत्नों का पूरा शुभ फल मिल सके.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 31, 2026, 06:30 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 06:59 PM IST
Join

रत्न शास्त्र की मानें तो हर रत्न का अपना एक अलग महत्व होता है. इनका कनेक्शन किसी न किसी ग्रह से होता है.

अगर आप इनको धारण करते हैं, तो आपको ग्रहों की बुरी दशा से राहत मिलेगी. साथ ही आपके कुंडली में कोई कमजोर ग्रह हैं तो उनको मजबूत करने के लिए भी ये रत्न पहने जाते हैं.

वैसे तो हर रत्न का अपना अलग असर होता है. लेकिन कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी ज्ञानी और योग्य पंडित से जरूरी सलाह जरूर लेनी चाहिए.

आज हम इस खबर में आपको ये बताएंगे कि किस दिन कौन सा रत्न पहनना चाहिए और इसके क्या नियम हैं.

किस दिन पहनें कौन सा रत्न?

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से हर रत्न को पहनने का एक तय दिन तय होता है.

रविवार के दिन - माणिक्य 
सोमवार के दिन - मोती 
मंगलवार का दिन - लाल मूंगा 
बुधवार के दिन - पन्ना 
गुरुवार के दिन - पीले पुखराज
शुक्रवार का दिन - सफेद पुखराज 
शनिवार के दिन - नीलम, गोमेद और लहसुनिया

इन तारीखों पर भूलकर भी न पहनें रत्न

अगर आप रत्न पहनना चाहते हैं तो आपको तारीखों का भी ध्यान रखना चाहिए. ज्योतिष के नियमों के हिसाब से महीने की 4, 9 और 14 तारीख को कभी भी कोई रत्न नहीं पहनना चाहिए.

इसके अलावा अमावस्या के दिन रत्न नहीं पहनना चाहिए. साथ-साथ उस दिन सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण भी नहीं होना चाहिए.

संक्रांति के दिन भी रत्न धारण करने की मनाही होती है. कहा जाता है कि अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो रत्नों का असर उल्टा हो सकता है.

शरीर से टच होना चाहिए रत्न

अगर आपने रत्न ले लिया है और उसे अंगूठी या लॉकेट में जड़वा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि रत्न के दूसरे साइड की जगह खुला होना चाहिए.

ऐसा करने के पीछे भी कारण है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि रत्न आपके शरीर से सीधे टच होता रहे.

इससे रत्न से जुड़ी ग्रह की ऊर्जा आपके शरीर के अंदर आती रहेगी. इसलिए बंद फ्रेम वाली अंगूठी या लॉकेट नहीं बनवाना चाहिए.

पहनने से पहले करें शुद्धीकरण

रत्न को खरीद कर सीधे हाथ में नहीं पहन लेना चाहिए. पहनने से पहले रत्नों को शुद्ध करना जरूरी होता है.

रत्न पहनने से पहले उसकी अच्छे से पूजा-पाठ कर लें. इससे उसकी सारी नेगेटिविटी खत्म हो जाती है और वो तेजी से फायदा पहुंचाने लगता है.

सुबह के समय पहनना होता है शुभ

रत्न को हमेशा सुबह के समय सूर्योदय के दौरान पहनना सबसे अच्छा माना जाता है. आपको रत्न पहनने के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए.

इसके बाद साफ कपड़े पहनकर बैठ जाएं. जिस ग्रह का रत्न है, उससे जूड़े हुए ग्रह के मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप करने के बाद ही उस रत्न को पूरी आस्था के साथ पहन लें.

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां और सुझाव सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. किसी भी रत्न को पहनने से पहले ज्योतिषी की सलाह जरूर लें.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES