SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवंबर में 2 बार पुष्‍य नक्षत्र, दिवाली से पहले और बाद में क्‍या खरीदें कि लक्ष्‍मी आपके घर में ही टिकें

धनतेरस दिवाली की तरह पुष्‍य नक्षत्र को खरीदारी के लिए महामुहूर्त माना गया है. दिवाली वाले महीने नवंबर में 2 बार पुष्‍य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जानिए ये कब-कब पड़ रहे हैं और लक्ष्‍मी जी की ज्‍यादा से ज्‍यादा कृपा पाने के लिए इस खास दिन क्‍या करें.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 31, 2026, 09:59 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 10:11 AM IST
Image Credit: दिवाली से पहले शॉपिंग के लिए रवि पुष्‍य योग और बाद में शनि पुष्‍य योग का संयोग बन रहा है. (Photo: AI)
Join

दिवाली का मतलब है रोशनी, सजावट, धन-समृद्धि के लिए लक्ष्‍मी जी की विशेष पूजा और इसके साथ ही गहनों, कपड़ों, सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी. धनतेरस और दिवाली पर लोग खूब शॉपिंग करते हैं और बाजारों की रौनक देखते ही बनती है. इसी तरह पुष्‍य नक्षत्र को भी सोना-चांदी समेत समृद्धिदायक चीजें खरीदने के लिए अत्‍यंत शुभ माना गया है. इस साल दीपावली से पहले और बाद में 2 बार नवंबर में पुष्‍य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. ज्‍योतिष की मान्‍यता है कि पुष्‍य नक्षत्र में खरीदी गईं चीजें लंबे समय तक समृद्धि देती हैं. जानिए कब हैं पुष्‍य नक्षत्र और पूरे साल लक्ष्‍मी जी की कृपा पाने के लिए इन खास मौकों पर क्‍या खरीदें.

नवंबर के पुष्‍य योग

द्रिक पंचांग के अनुसार नवंबर 2026 का पहला पुष्‍य नक्षत्र : 1 नवंबर की सुबह 06:33 बजे से 2 नवंबर की सुबह 04:30 बजे तक.  

नवंबर 2026 का दूसरा पुष्‍य नक्षत्र : 28 नवंबर की दोपहर 12:50 बजे से 29 नवंबर की सुबह 10:59 बजे तक.

रवि पुष्‍य योग पर क्‍या करें?

27 नक्षत्रों के राजा माने गए पुष्‍य नक्षत्र का सप्‍ताह के किसी भी दिन पड़ना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन गुरुवार और रविवार का पुष्‍य नक्षत्र विशेष शुभ माना गया है.

1 नवंबर 2026, रविवार को पड़ रहा पुष्‍य नक्षत्र रवि पुष्‍य योग कहलाएगा. यह खरीदारी के शुभ मुहूर्त के साथ-साथ सूर्य की ऊर्जा और आरोग्‍य भी लेकर आता है. इस दिन सोना-चांदी, गहनें, गाड़ी खरीदना, नए काम शुरू करना और माता लक्ष्‍मी की विधि-विधान से पूजा करना बेहद शुभ फल देता है. इसके लिए अलावा विशेष औषधियां लाने के लिए भी यह विशेष योग है. इस साल 8 नवंबर को दिवाली है और उससे 1 हफ्ते पहले रवि पुष्‍य योग बन रहा है.

शनि पुष्‍य योग पर क्‍या करें?

28 नवंबर को शनिवार है जो कि शनि पुष्‍य योग कहलाएगा. इस दिन के देवता शनि देव हैं और पुष्‍य नक्षत्र के स्‍वामी भी शनि ग्रह हैं. इस दिन किए गए काम स्थिरता और मजबूती देते हैं. इस योग में जमीन, प्रॉपर्टी खरीदना बहुत अच्‍छा होता है. साथ ही बिजनेस के लिए बड़ी मशीनें खरीदने और लॉन्‍ग टर्म इंवेस्‍टमेंट के लिए भी शनि पुष्‍य नक्षत्र अच्‍छा है. इस दिन भी माता लक्ष्‍मी, भगवान विष्‍णु की पूजा करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार या पंडित जी से सलाह जरूर लें.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES