SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवरात्रि के 9 दिन रत्न धारण के लिए खास! जानें किस दिन कौन-सा रत्न पहनना माना जाता है शुभ

नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है, साथ ही देवी मां को समर्पित ये दिन कुंडली के अनुसार रत्‍न धारण करने के लिए बेहद शुभ माने गए है. जानिए कौन-सा दिन कौन-सा रत्‍न धारण करने के लिए शुभ है.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 05, 2026, 12:13 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 12:17 PM IST
Image Credit: नवरात्र के 9 दिन के 9 रत्‍न, किस दिन कौन-सा रत्‍न पहनना शुभ माना जाता है. (Photo: AI)
Join

11 अक्‍टूबर 2026 से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रही हैं और 19 अक्‍टूबर 2026 को समापन होगा. इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के 9 रूपों का संबंध ज्‍योतिष में 9 रत्‍नों से भी जोड़ा गया है. रत्‍न शास्‍त्र के अनुसार, नवरात्र का समय रत्‍न धारण करने के लिए शुभ होता है. हर दिन का अलग रत्‍न है, जिसे उस दिन विधिवत तरीके से धारण करना रत्‍न की ताकत को बढ़ा सकता है. लेकिन ये ध्‍यान रखें कि रत्‍न विशेषज्ञ की सलाह से कुंडली के अनुसार ही करें.

नवरात्र के 9 दिन, देवियां और संबंधित रत्न

पहला दिन - मां शैलपुत्री का संबंध चंद्रमा ग्रह से है और इनका शुभ रत्न मोती माना जाता है.
दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी का संबंध मंगल ग्रह से है और इनका शुभ रत्न मंगा है.
तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा का संबंध शुक्र ग्रह से है और इनका शुभ रत्न हीरा है.
चौथा दिन - मां कूष्मांडा का संबंध सूर्य ग्रह से है और इनका शुभ रत्न माणिक्य है.
पांचवा दिन - मां स्कंदमाता का संबंध बुध ग्रह से है और इनका शुभ रत्न पन्ना है.
छठा दिन - मां कात्यायनी का संबंध बृहस्पति/गुरु ग्रह से है और इनका शुभ रत्न पुखराज है.
सातवां दिन - मां कालरात्रि का संबंध शनि ग्रह से है और इनका शुभ रत्न नीलम है.
आठवां दिन - मां महागौरी का संबंध राहु ग्रह से है और इनका शुभ रत्न गोमेद है.
नौवां दिन - मां सिद्धिदात्री का संबंध केतु ग्रह से है और इनका शुभ रत्न लहसुनिया है.

राशि अनुसार रत्‍न

ज्योतिष में राशि अनुसार शुभ रत्‍न भी बताए गए हैं और व्‍यक्तिगत तौर पर कुंडली का अध्‍ययन करके भी शुभ रत्‍न बताए जाते हैं. ताकि संबंधित ग्रह को ताकतवर करके शुभ फल पाया जा सके. राशि के अनुसार शुभ रत्‍न भी जान लें.

मेष - लाल मूंगा यह रत्‍न साहस, ऊर्जा और दृढ़ता बढ़ाने वाला है. इसका संबंध मंगल ग्रह से है.  
वृषभ - हीरा शुक्र से संबंधित रत्‍न है जो धन, समृद्धि, सौंदर्य, आकर्षण व भौतिक सुखों देने वाला माना गया है. 
मिथुन - पन्ना रत्‍न बुध ग्रह से संबंधित हैं. जो बुद्धि, संवाद और सीखने की क्षमता से जुड़ा है.
कर्क - मोती चंद्रमा से संबंधित है, जिसका संबंध मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन तथा माता से है. 
सिंह - माणिक्य सूर्य का रत्न है. इसका संबंध तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व से है.
कन्या - पन्ना रत्‍न और बुध ग्रह से है. यह रत्‍न संवाद, विश्लेषण, बुद्धि से है. 
तुला - तुला के स्‍वामी शुक्र हैं जिसका रत्‍न हीरा है. हीरा पैसा, प्रेम, सुंदरता, लग्‍जरी लाइफ से है. 
वृश्चिक - वृश्चिक राशि के स्‍वामी मंगल का संबंध लाल मूंगा से है, जो साहस, शक्ति और संघर्ष से है. 
धनु - इसके स्‍वामी गुरु ग्रह हैं जिन्‍हें मजबूत करने के लिए पीला पुखराज रत्‍न पहना जाता है. यह रत्‍न ज्ञान, गुरु-कृपा और आध्यात्मिक विकास से जोड़ा जाता है.
मकर - मकर के स्‍वामी शनि हैं, जिनका रत्‍न नीलम है. नीलम अनुशासन, धैर्य और मेहनत से जुड़ा है. 
कुंभ - कुंभ के स्‍वामी शनि हैं. शनि को मजबूत करने के लिए नीलम रत्‍न धारण किया जाता है. 
मीन - मीन राशि के स्‍वामी गुरु हैं, जिनका रत्‍न पीला पुखराज है.

ध्‍यान रखें कि सिर्फ राशि देखकर महंगा रत्न न खरीदें. बल्कि अपनी जन्‍मकुंडली के अनुसार विशेषज्ञ से सलाह लें. साथ ही रत्‍न लेते समय वे असली हैं या नहीं चैक करें. साथ ही उनका सर्टिफिकेट लें. 

(Disclaimer: रत्नों से जुड़े ये संबंध ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. रत्न धारण करने का निर्णय केवल राशि के आधार पर न लें. व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार योग्य ज्योतिषी की सलाह लेना उचित माना जाता है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES