SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नाम से लकी नंबर : नाम की स्पेलिंग से निकालें अपना लकी नंबर, फिर जानें कैसी है आपकी पर्सनैलिटी!

नाम से लकी नंबर और पर्सनालिटी भी जानी जा सकती है. इसके लिए नाम की स्‍पेलिंग को खास तरीके से जोड़कर नामांक या लकी नंबर निकाला जाता है. जानिए कील्डियन चार्ट से जुड़ी प्रोसेस और उससे निकले नंबर से अपनी पर्सनालिटी.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 01, 2026, 12:19 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 12:25 PM IST
Image Credit: नाम के अक्षरों के जोड़ से पर्सनालिटी जानने का तरीका. (Photo: AI)
Join

जिस तरह अंक ज्योतिष में जन्‍म तारीख को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है, वैसे ही नाम के सारे अक्षरों को खास विधि से जोड़कर नामांक निकालते हैं. कील्डियन नंबर चार्ट में A से Z तक के खास अंक बताए गए हैं. अपने नाम के सारे अक्षरों से संबंधित अंकों को जोड़कर नामांक निकालें. इसे तब तक जोड़ें कि 1 से 9 तक सिंगल डिजिट न आ जाए. फिर 1 से 9 तक जो भी अंक आए उससे अपनी पर्सनालिटी चैक करें. जो कि स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व की कुछ खास खूबियां बताएगा.

A से Z तक के नंबर

• 1 = A, I, J, Q, Y
• 2 = B, K, R
• 3 = C, G, L, S
• 4 = D, M, T
• 5 = E, H, N, X
• 6 = U, V, W
• 7 = O, Z
• 8 = F, P

इस चार्ट में किसी अक्षर को 9 अंक नहीं दिया गया है.

उदाहरण के लिए 'RAHUL' नाम का नामांक निकालते हैं. 
R = 2
A = 1
H = 5
U = 6
L = 3
2 + 1 + 5 + 6 + 3 = 17
अब 17 को सिंगल डिजिट  में लाएं:
1 + 7 = 8
यानी इस पद्धति से RAHUL का नाम नंबर, नामांक या लकी नंबर 8 हुआ.

(यह भी पढ़ें: मोबाइल या गाड़ी नंबर में 8 कितनी बार? एक, दो या तीन बार आने पर क्या होता है असर, जानें शनि का कनेक्शन) 

नामांक 1 से 9 तक की पर्सनालिटी

नामांक - 1

जिन लोगों के नाम के अल्फाबेट्स का जोड़ 1 आ रहा है. ऐसे लोगों बेहद महत्‍वाकांक्षी होते हैं. साथ ही लीडरशिप में माहिर होते हैं. इन लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए चुनौतियों से लड़ना आता है.

नामांक -  2

जिन लोगों के नाम का जोड़ 2 आ रहा है, ये लोग बेहद सेंसेटिव हेाते हैं. कई बार आत्मविश्वास की कमी के कारण काम बिगड़ जाते हैं.

नामांक - 3

जिन लोगों के नाम का जोड़ 3 आए, वे लोग पढ़ने-लिखने में अच्‍छे होते हैं. साथ ही मेहनत करने में पीछे नहीं हटते हैं इसलिए अपने लक्ष्‍य पा लेते हैं.

नामांक - 4

जिन लोगों के नाम का जोड़ 4 आए, वो कुछ मामलों में मूडी होते हैं. लेकिन दोस्‍ती निभाने में हर हद पार कर जाते हैं. लेकिन इनकी जिंदगी उतार-चढ़ाव आते हैं.

नामांक - 5

जिन लोगों के नाम का जोड़ 5 आए वे बुद्धिमान और व्‍यापार में माहिर होते हैं. मिलनसार होते हैं, जल्‍दी से दोस्‍त बना लेते हैं.

नामांक - 6

जिन लोगों के नाम के अल्फाबेट्स का जोड़ 6 आए, वो लोग अच्‍छे प्रेमी और महंगी चीजों के शौकीन होते हैं. ये लोग देखने में सुंदर-आकर्षक होते हैं.

नामांक - 7

जिन लोगों के नाम के अक्षरों का जोड़ 7 हो, वे लोग कल्‍पनाशील होते हैं. वे लोग अपने में खोए रहते हैं. इनकी रुचि कलात्‍मक चीजों में होती है. लोगों से जल्‍दी डिटैच हो जाते हैं.

नामांक - 8

जिन लोगों के नाम का जोड़ 8 आए वे मेहनती और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने वाले होते हैं. उनका झुकाव धर्म की ओर रहता है.

नामांक - 9

जिन लोगों के नाम के अक्षरों का जोड़ 9 आए, उन्‍हें बहुत गुस्‍सा आता है. इनमें अच्‍छी खूबी होती है कि वे काम हाथ में ले लें, वो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं.

(Disclaimer: यह जानकारी अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है. इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित व्यक्तित्व परीक्षण या निश्चित भविष्यवाणी न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES