SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र के प्रथम पद में केतु का प्रवेश, चुनिंदा कार्यों पर ध्यान देंगे 4 राशि वाले, पुराने संघर्षों का होगा अंत!

Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र के प्रथम पद में केतु का प्रवेश किन 4 राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जातकों को किन बातों को लेकर सतर्क रहना चाहिए? आइए जानें केतु के इस गोचर का क्या प्रभाव होने वाला है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 30, 2026, 12:00 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 12:40 PM IST
Join

केतु का मघा नक्षत्र में गोचर इस साल 29 मार्च को हुआ है और 5 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में इस छाया ग्रह का संचरण होगा. विशेष रूप से 3 अक्टूबर 2026 को केतु मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेगा. वैदिक ज्योतिष में मघा एक विशेष नक्षत्र है जो सिंह राशि में स्थित है और इसके अधिदेवता पितृगण हैं. वहीं मघा नक्षत्र के प्रथम पद के स्वामी मंगल ग्रह हैं. ऐसे में मघा केवल पद, प्रतिष्ठा और अधिकार का नक्षत्र नहीं, बल्कि वंश, परंपरा, पूर्वजों और पूर्वजों के दिए हुए तौर-तरीके से भी जुड़ा हुआ है. ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से जानेंगे कि केतु का मघा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करना किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा और इसका मंगल और सूर्य से क्या संबंध है.

मघा नक्षत्र के प्रथम पद में केतु का होना क्यों महत्वपूर्ण है?

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह के अनुसार, मघा का नक्षत्र स्वामी स्वयं केतु है, ऐसे मेंजब केतु मघा में आता है तो केतु की प्रकृति और अधिक स्पष्ट रूप से सामने आती है. केतु के प्रमुख संकेत हैं- वियोग और विरक्ति, अनावश्यक चीजों से दूरी, पुराने तौर-तरीके को छोड़ना, किसी विषय में जुड़ाव कम होना, आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन.

मघा नक्षत्र का संबंध

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह की मानें तो मघा नक्षत्र का संबंध पितृ, वंश, परंपरा, पद और प्रतिष्ठा से है. ऐसे में इस गोचर का एक प्रमुख संदेश हो सकता है. यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति के लिए यह गोचर नकारात्मक हो. कई बार केतु जिस क्षेत्र में जाता है, वहां की अनावश्यक आसक्ति कम करके व्यक्ति को अधिक स्पष्टता देता है. इसमें सूर्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाता है. मघा नक्षत्र . राशि में स्थित है और . के स्वामी सूर्य हैं. इस कारण अधिकार, स्थिति, पहचान, पिता/वंश और विरासत में मिले क्रम से जुड़े विषय विशेष रूप से सक्रिय हो सकते हैं.

मघा के प्रथम पद में केतु का मंगल से कनेक्शन

मघा के प्रथम पद में केतु का गोचर समझने के लिए मंगल की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि मघा पहला पाद मेष नवांश में पड़ता है. मेष राशि का स्वामी मंगल है और मंगल का मूल स्वभाव साहस, क्रियाशीलता, प्रतिस्पर्धा, संघर्ष, ऊर्जा, भूमि/संपत्ति, छोटे भाई-बहन, चोट और आक्रामकता है. इसलिए मघा में केतु और मेष नवांश का जोड़ केवल “विरक्ति” नहीं दिखाता. यहां केतु की अलग करने की प्रकृति  को मंगल की लक्ष्य-केंद्रित प्रकृति मिलती है. इसका मुख्य असर क्या होगा? पुराने ढांचे को काटकर कर्म करना है.

चंद्र राशि से किसे मिल सकता है लाभ?

केतु के मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करने का सामान्य फल चंद्र राशि से देखने पर, केतु के लिए तीसरे, छठे, दशम और ग्यारहवें भाव अपेक्षाकृत शुभ माने जाते हैं. लेकिन लाभ का मतलब हर भाव में अलग होगा.

किन राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव

मिथुन राशि

केतु का मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करना मिथुन राशि वालों के अनावश्यक प्रयासों और डिस्ट्रैक्शन को कम कर सकता है. जातक हर काम में ऊर्जा लगाने के बजाय चुनिंदा कार्यों पर ध्यान दे सकते हैं. कार्यकुशाग्रता , साहस और शारीरिक बल बढ़ेंगा.
संभावित लाभ: खुद के प्रयासों पर फोकस करेंगे. गैरजरूरी जनसंपर्क में कमी आएगी. जातको अपने निर्णयों पर अधिक निर्भर रहेंगे.

तुला राशि

तुला राशि के लिए केतु का यह गोचर रिश्तों और इच्छाओं को बनाए रखने की आवश्यकता को कम कर सकता है. कुछ पुराने लोगों से संपर्क छूट सकता है. हालांकि, व्यक्ति अपने नेटवर्क को अधिक सोच-समझकर चुन सकता है. नेटवर्क में बदलाव हो सकता है.
संभावित लाभ: अनावश्यक सोशल कनेक्शन और इच्छाओं से दूरी बनेगी. लाभ कमाने के पुराने तरीकों में बदलाव होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए केतु का नक्षत्र पद परिवर्तन करियर में ग्रोथ लेकर आएगा. इसके साथ ही जातकों के करियर गोल और स्थिति की प्राथमिकताओं में बदलाव हो सकता है. जिस काम से पहले बहुत जुड़ाव था उसमें अब उतनी रुचि नहीं रहेगी. महत्वपूर्ण बात ये है यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में मंगल मजबूत होकर तीसरे/छठे/दसवें/ग्यारहवें या संबंधित भावों से जुड़ा है, तो इस प्रथम-पाद गोचर की काम पर केंद्रित गुण से बहुत लाभ होगा.
संभावित लाभ: करियर के प्रति अनावश्यक जुड़ाव कम होगा. कर्म के वास्तविक उद्देश्य पर ध्यान बढ़ेगा.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए केतु का यह गोचर पुराने संघर्षों से बाहर निकालेगा. केतु की काटने वाली प्रकृति यहां कई बार उपयोगी होती है. जातक विरोधियों को महत्व नहीं देंगे. अनावश्यक दायित्वों से निकलने की स्थिति बन सकती है. प्रतिस्पर्धा से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है.
संभावित लाभ: प्रतियोगिता और बाधाओं को हैंडल करने की क्षमता और पुराने संघर्षों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES