App

दिवाली पर तिजोरी में इस तरह रखें चांदी का सिक्का, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली की पूजा में चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के बाद इस सिक्के को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से घर में सालभर खुशहाली और धन की बरकत बनी रहती है.

दिवाली पर तिजोरी में इस तरह रखें चांदी का सिक्का, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली का त्योहार आ चुका है. आज के दिन लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं.

कहा जाता है कि अगर आज के दिन चांदी के सिक्के को तिजोरी में रखा जाए, तो ये पूरे साल धन आकर्षित करने का काम करेगा.

इस दिन चांदी के सिक्के का खास महत्व होता है. आज हम इस खबर में जानेंगे कि चांदी के सिक्के को तिजोरी में रखने का सही तरीका क्या है.

चांदी और मां लक्ष्मी का रिश्ता

जैसा कि हम जानते हैं चांदी को हमारे परंपराओं के मुताबिक बहुत ही पवित्र माना जाता है. इसका सीधा कनेक्शन चंद्रमा से होता है.

इस धातु को शीतलता और शांति का प्रतीक भी माना जाता है. माता लक्ष्मी को भी शांति बहुत प्रिय है. यही कारण है कि लोग आज के दिन दिवाली की पूजा में चांदी का सिक्का रखते हैं.

चांदी के सिक्के को रखने की वजह से घर में पाजिटिव एनर्जी आती है और पैसे का आवागमन तेज होता है.

तिजोरी में सिक्का रखने का नियम

दिवाली की रात पूजा पूरी होने के बाद चांदी के सिक्के को यूं ही कहीं नहीं छोड़ना चाहिए.

वास्तु के नियमों के अनुसार, पूजा के बाद इस सिक्के को एक साफ लाल कपड़े में लपेट लेना चाहिए.

इसके बाद इसे घर की उस तिजोरी में रख देना चाहिए जहां आप अपने पैसे और जेवर सुरक्षित रखते हैं.

इन बातों का रखें खास ख्याल

वास्तु के हिसाब से तिजोरी में चांदी का सिक्का रखते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. सिक्के को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां वह आसानी से किसी की नजर में न आए.

इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुले, क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है.

सालभर बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

कई लोग हर साल दिवाली पर नया सिक्का खरीदते हैं और पुराने सिक्के को भी संभालकर अपने पास रखते हैं.

मान्यता है कि दिवाली की रात पूजा में रखा गया यह सिक्का व्यापार और जीवन में तरक्की के रास्ते खोलता है.

अगर आप इन आसान नियमों का पालन करते हैं, तो माता लक्ष्मी की कृपा से सालभर घर में बरकत बनी रहती है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारियां पारंपरिक मान्यताओं, लोक कथाओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना, वित्तीय लाभ की शत-प्रतिशत गारंटी देना या किसी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि करना नहीं है. पाठक अपनी आस्था और विवेक के अनुसार ही इनका पालन करें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More