SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या सच में उल्टी चाल चलते हैं ग्रह? समझें वक्री-मार्गी और अस्त होने का मतलब, आपकी नौकरी और किस्मत से है सीधा कनेक्शन

ग्रहों की चाल बदल गई, अस्‍त हो गए और शुभ कार्य रुक गए...ज्‍योतिष से जुड़े ये शब्‍द आप राशिफल पढ़ते समय या शुभ मुहूर्त निकालते समय सुनते होंगे. आइए आसान भाषा में जानते हैं ग्रहों के 'वक्री', 'मार्गी' और अस्‍त होने के मतलब.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 23, 2026, 11:24 IST | Updated: Nov 23, 2026, 11:32 IST
Image Credit: ग्रहों की चाल में बदलाव और उनका आप पर प्रभाव. (Photo:AI)
Join

राशिफल में आपने पढ़ा या सुना होगा कि फलां ग्रह वक्री हो गया है या मार्गी हो गया या गुरु-शुक्र के अस्‍त होने पर शादी के मुहूर्त नहीं हैं. दरअसल, हर ग्रह निश्चित समय अवधि में अपनी चाल में बदलाव करता रहता है, जिससे उसकी स्थिति बदलती रहती है. जैसे ग्रह का वक्री होना यानी कि उल्‍टी चाल चलना, मार्गी होना यानी कि सीधी चाल चलना और ग्रह का अस्‍त या उदय होना आदि. 
हालांकि, बहुत कम लोग होंगे जो ज्‍योतिष के इन शब्‍दों का सही मतलब समझ पाते होंगे, जबकि ग्रहों की चाल में होने वाले इन बदलावों का आपके करियर, पैसे, सेहत, रिश्‍तों समेत पूरी जिंदगी पर बड़ा असर होता है.

ग्रह के 'वक्री' होने का मतलब?

ज्‍योतिष में वक्री होने का मतलब होता है, ग्रह का उल्‍टी चाल चलना. जबकि खगोल विज्ञान की दृष्टि हकीकत में कोई भी ग्रह उल्‍टा नहीं चलता है. यानी कि ग्रह की उल्‍टी चाल ज्‍योतिष तक ही सीमित है. अब ऐसा क्‍यों कहा जाता है, यह जानिए. दरअसल, जब पृथ्वी के सापेक्ष किसी ग्रह की गति धीमी या तेज होती है, तो धरती से देखने पर ऐसा लगता है कि वह पीछे की ओर जा रहा है. इसी आभासी स्थिति को 'वक्री' (Retrograde) होना कहते हैं. 

ज्‍योतिष के अनुसार, राहु-केतु ग्रह हमेशा वक्री चाल चलते हैं. वहीं सूर्य और चंद्रमा कभी वक्री नहीं होते हैं. इसके अलावा बाकी 5 ग्रह - मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि समय-समय पर वक्री होते रहते हैं. ग्रह के वक्री होने पर उसकी ताकत बढ़ जाती है.   

आप पर असर : यदि संबंधित ग्रह आपकी कुंडली में अशुभ है तो वक्री होने पर वह कामों में देरी कराते हैं, कई बार काम बनते-बनते रुक जाते हैं. वहीं शुभ हो तो अचानक बड़ा लाभ करवा देता है.

(यह भी पढ़ें: कुंडली के उच्च, नीच, क्रूर व छाया ग्रह क्या हैं? सरल भाषा में समझें इनका मतलब और असर) 

ग्रह के 'मार्गी' होने का मतलब? 

जब ग्रह वक्री चाल को पूरा करके फिर से पूर्व स्थिति में लौटता है, तो उसे ग्रह का मार्गी होना कहा जाता है. यानी कि ग्रह फिर से सीधी या सामान्‍य चाल चलने लगा है. इसमें ग्रह अपने स्‍वभाव के अनुसार फल देता है. 

आप पर असर : ग्रह के मार्गी होने पर फिर से काम बनने लगते हैं. फैसलों में स्‍पष्‍टता आने लगती है.

(यह भी पढ़ें: आपकी राशि का असली 'आका' कौन सा ग्रह? जानें कैसे तय होती है आपकी पर्सनैलिटी और व्‍यवहार) 

ग्रह 'अस्‍त-उदय' का मतलब?

सभी ग्रह आसमान में अपनी-अपनी कक्षा में घूमते हुए 12 राशियों से होकर गुजरते हैं. जब कोई ग्रह उस राशि के पास आ जाता है, जिसमें सूर्य हैं तो सूर्य की तेज रोशनी के कारण उस ग्रह का प्रकाश फीका पड़ जाता है. इसे ग्रह का अस्‍त होना कहते हैं. वहीं जब वह ग्रह सूर्य से दूर हो जाता है, तो फिर से अपने पुराने स्‍वरूप और शक्ति में लौट आता है. 

ग्रह के अस्‍त होने पर उसकी शक्ति कमजोर हो जाती है और उसके शुभ फल में कमी आ जाती है. वहीं ज्‍योतिष में गुरु और शुक्र ग्रह को प्रेम व वैवाहिक सुख, समृद्धि के लिए अहम माना है. जिसके चलते इन दोनों में से कोई भी ग्रह अस्‍त होने पर शुभ-मांगलिक कार्य जैसे-शादी, गृहप्रवेश, नए काम की शुरुआत, मुंडन आदि वर्जित हो जाते हैं. फिर इन गुरु-शुक्र ग्रह के उदय होने के बाद ही यह कार्य प्रारंभ होते हैं. 

आप पर असर: ग्रह के अस्‍त होने पर ताकत कम हो जाती है, वह अशुभ फल देने लगता है. व्‍यक्ति फैसले लेने में कंफ्यूज रहता है, जिससे गलत निर्णय ले लेता है, कामों में देरी होती है, ऊर्जा घट जाती है, करियर में रुकावटें आ सकती हैं. वहीं जिन राशियों के लिए अस्‍त होने वाला ग्रह अशुभ या मारक है, तो वह उनको शुभ फल देता है. जिससे उन्‍हें उस दौरान परेशानियों से राहत मिल जाती है. काम पूरे हो जाते हैं.  

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय सिद्धांतों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES