)
अगर आप भी सैलरीड क्लास हैं और ईएसआईसी (ESIC) से जुड़े हैं तो यह खबर आपके काम की है. ईएसआईसी के तहत कवर होने वाले कर्मचारियों को अक्सर बीमारी या मैटरनिटी के समय क्लेम फाइल करने और कागजी कार्रवाई में काफी भागदौड़ करनी पड़ती है. लेकिन अब इस परेशानी से राहत देने के लिए इस ईएसआईसी नया नियम लेकर आया है. इसके तहत कंडीशन पूरी होने पर बिना अलग से क्लेम किये पैसा सीधे अकाउंट में भेजने की व्यवस्था है. आसान भाषा में समझते हैं यह नया सिस्टम काम कैसे करेगा?
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की तरफ से बीमारी और मैटरनिटी बेनिफिट के लिए नए नियमों को नोटिफाई किया गया है. इन नियमों के तहत बीमित कर्मचारियों को बिना अलग से क्लेम फाइल किये ऑटोमेटिक पेमेंट मिलने की व्यवस्था है नए नियम को 20 नवंबर को नोटिफाई किया गया और 21 नवंबर को इसे प्रकाशित किया गया. तय शर्तें पूरी होने पर निगम की तरफ से मान लिया जाएगा कि फायदे का क्लेम पेश किया गया है और पेमेंट सीधे डीबीटी के जरिये लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा.
नए नियम के अनुसार बीमारी और मैटरनिटी बेनिफिट किसी भी क्लेम के लिए तब दिये जाएंगे जब तीन शर्तें पूरी हो जाएंगी. पहली शर्त यह है कि फायदे के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट ESIC के इंफारमेशन सिस्टम के जरिये जारी किया गया हो. दूसरी शर्त यह है कि एम्पलॉयर ने संबंधित अवधि के लिए नियोक्ता पोर्टल के जरिये फॉर्म 8बी में रिटर्न फाइल किया हो. तीसरी और आखिरी शर्त यह है कि बीमित व्यक्ति का बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो और उसका ईएसआईसी बीमा नंबर भी आधार से जुड़ा हो. इन शर्तों के पूरा होने पर क्लेम को दर्ज माना जाएगा और पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.
नहीं, नया नियम इंश्योर्ड के खुद क्लेम करने के ऑप्शन को खत्म नहीं करता. रेग्युलेशन 29सी में यह साफ किया गया है कि बीमित व्यक्ति तय फॉर्म भरकर इलेक्ट्रॉनिक रूप से या अन्य माध्यम से क्लेम फाइल करना जारी रख सकता है. इसके अलावा, यदि ऑटोमेटिक प्रोसेस से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं होती तो लागू नियमों के तहत क्लेम प्रोसेस से राहत मिल सकती है. उदाहरण के लिए यदि मेडिकल सर्टिफिकेट ESIC के इंफारमेशन सिस्टम से बाहर जारी हुआ है तो बेनिफिशियरी को क्लेम प्रोसेस करने की जरूरत पड़ सकती है.
नए नियमों के तहत इस बात से जुड़ा नियम भी बनाया गया है यदि नियोक्ता की तरफ से तय समय पर जरूरी रिटर्न या वेरिफिकेशन नहीं देने के कारण फायदा रोका नहीं जाए. ऐसे मामलों में संबंधित ईएसआईसी ऑफिस को एम्पलॉयर से जरूरी वेरिफिकेशन मंगाना होगा. इसका मतलब साफ है कि एम्पलॉयर की तरफ से रिटर्न फाइल करने में देरी होने से इंश्योर्ड शख्स का फायदा रोका नहीं जाना चाहिए.
नए नियम में रोजगार से जुड़ी चोटों के मामले में भी आसान क्लेम प्रोसेस शुरू किया गया है. रेग्युलेशन 29बी के तहत जब किसी चोट को रोजगार से जुड़ी चोट के रूप में माना जाता है तो वहां एम्पलॉयर की रिपोर्ट को ही अस्थायी विकलांगता लाभ, स्थायी विकलांगता बेनिफिट और आश्रित लाभ के क्लेम के रूप में जाना जाएगा. अस्थायी विकलांगता बेनिफिट के लिए विनियमन 29A की शर्तें पूरी होने पर डीबीटी के जरिये भुगतान करना होगा. स्थायी विकलांगता बेनिफिट तब डीबीटी से मिलेगा जब सक्षम चिकित्सा या न्यायिक प्राधिकरण की तरफ से कमाई की कैपेसिटी के नुकसान को स्थायी विकलांगता के रूप में आंका गया हो.
नियमों के प्रकाशन के साथ ऑटोमेटिक क्लेम सुविधा तुरंत शुरू नहीं होगी. रेग्युलेशन 29सी के तहत प्रावधान यह है कि विनियमन 29A और 29B के तहत दावों का प्रशासन ईएसआईसी महानिदेशक की तरफ से एक आदेश के जरिये तय की जाने वाली तारीख से लागू होगा. इसलिए बीमित कर्मचारियों को इस सुविधा के शुरू होने से पहले अलग आदेश का इंतजार करना होगा.
नई व्यवस्था का मकसद पात्र लाभार्थियों के लिए बीमारी और मैटरनिटी बेनिफिट के लिए अलग से क्लेम शुरू करने की जरूरत कम करना है. कर्मचारियों को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि उनका ईएसआईसी इंश्योरेंस नंबर आधार से जुड़ा हो, बैंक अकाउंट भी आधार से लिंक हो और मेडिकल सर्टिफिकेट ईएसआईसी के इंफारमेंशन सिस्टम से बना हो. जहां ऑटोमेटिक प्रोसेस से जुड़ी शर्तें पूरी न हो, वहां क्लेम फाइल करने का मौजूदा ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा. कुल मिलाकर इससे पेमेंट प्रोसेस में सुधार आने की उम्मीद है.