SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धन-समृद्धि और मां लक्ष्‍मी की जगह घर में आ जाएंगे शनि, धनतेरस शॉपिंग में न करें ये सबसे बड़ी गलतियां

धनतेरस 6 नवंबर को है और इस शुभ मौके पर शॉपिंग के लिए जाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें, वरना मां लक्ष्‍मी की जगह घर में शनि की एंट्री हो जाएगी, जो आपका धन भी करेंगे और कष्‍ट भी देंगे.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 05, 2026, 10:59 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:10 AM IST
Image Credit: धनतेरस के दिन शनि-राहु से संबंधित चीजें खरीदने से घर में नकारात्‍मकता और तंगी बढ़ती है. (Photo: AI)
Join

धन-समृद्धि देने वाले दिन धनतेरस पर मां लक्ष्‍मी, धन कुबेर की पूजा करने के साथ-साथ सोना-चांदी, गाड़ी, कपड़े, बर्तन, गहने जैसी समृद्धिदायक चीजें खरीदी जाती हैं. लेकिन शॉपिंग के लिए निकलते वक्‍त लोग घर के सारे जरूरी सामानों की लिस्‍ट साथ ले जाते हैं और खरीदी करते हैं. इसमें कई ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिन्‍हें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ होता है. ज्‍योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदने से घर में दरिद्रता, नकारात्‍मकता, बीमारियां और मुसीबतें आ सकती हैं.

शनि-राहु से है इन चीजों का संबंध

लोहे का सामान, स्‍टील के बर्तन : धनतेरस के दिन सोना, चांदी, तांबा, पीतल के बर्तन या अन्‍य सामान खरीदें लेकिन लोहे का सामान खरीदने की भूल न करें. लोहे का सीधा संबंध शनि से है. स्‍टील के बर्तन भी लोहे का ही रूप हैं, ऐसे में इस दिन स्‍टील के बर्तन भी न खरीदें. वरना जिंदगी में मुसीबतों का अंबार लग सकता है. हर काम में देरी होगी. 

तेल : तेल का संबंध भी शनि देव से है, जाहिर है त्‍योहार के मौके पर इन सब सामानों की जरूरत होती है, ऐसे में इसे एक दिन पहले ही ले लें या धनतेरस के अगले दिन लें.  

कांच-प्‍लास्टिक के सामान : इसी तरह धनतेरस के दिन कांच या प्‍लास्टिक का सामान न खरीदें, ये आसानी से टूट जाते हैं, जबकि धनतेरस के दिन उन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए, जो लंबे समय तक चलें. इसलिए इस दिन घर, गहने आदि खरीदते हैं या निवेश करते हैं. इसके अलावा प्‍लास्टिक, कांच का संबंध राहु ग्रह से हैं, जो जिंदगी में नकारात्‍मकता, भ्रम बढ़ाते हैं.

जूते-चप्‍पल, नुकीली चीजें : इसके अलावा धनतेरस के दिन जूते-चप्‍पल, नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि भी न खरीदें. ये जिंदगी में नकारात्‍मकता, रिश्‍तों में कड़वाहट, मानसिक उलझन बढ़ाती हैं.

यदि आप धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदते हैं तो जाने-अनजाने अपने घर में शनि-राहु का न्‍योता देकर बुला रहे हैं.

(यह भी पढ़ें - सोना Vs चांदी: इस धनतेरस सोना खरीदें या चांदी? किससे बढ़ेगा धन? शुक्र की उल्‍टी चाल दे रही बड़ा संकेत)

धनतेरस पर क्‍या खरीदें?

यदि आपकी जेब सोना-चांदी खरीदने की इजाजत नहीं दे रही तो 50 रुपए के धनिया के बीज, झाड़ू, चावल जैसी शुभ चीजें खरीदना भी मां लक्ष्‍मी की कृपा दिलाता है और धन-समृद्धि बढ़ाता है. यदि तांबी-पीतल का बर्तन खरीद रहे हैं तो उसमें कुछ दाने साबुत चावल के डालकर ही घर लाएं. इतना ही नहीं मिट्टी का पात्र खरीदकर उसमें चावल भरकर भी घर में लाना बेहद शुभ होता है. 

(Disclaimer- इस खबर में दी गई धनतेरस शॉपिंग से जुड़ी बातें धार्मिक मान्यताओं, लोक परंपराओं और ज्योतिषीय जानकारियों पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है. Zee News इन बातों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है और किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है. शॉपिंग से जुड़ा कोई भी फैसला अपनी समझ और जरूरत के हिसाब से ही लें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES