SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ पूजा के संध्या अर्घ्य पर बने सूर्य के अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों का बढ़ेगा धन-वैभव

छठ पूजा का आज तीसरा दिन है और सूर्य देव को शाम को संध्‍या अर्घ्‍य दिया जाएगा. इस मौके पर सूर्य देव से जुड़े कुछ ऐसे शुभ योग बन रहे हैं, जो कुछ राशि वालों के लिए धन, यश, वैभव मिलने के योग बना रहे हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 15, 2026, 02:59 IST | Updated: Nov 15, 2026, 03:00 IST
Image Credit: छठ पर्व पर बन रहे शुभ योग 5 राशि वालों के धन, करियर से जुड़े अच्‍छे संकेत दे रहे हैं. (Photo:AI)
Join

लोकआस्‍था के पर्व छठ का आज सबसे खास दिन है, अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य यानी संध्‍या अर्घ्‍य देने का दिन. इस साल संध्‍या अर्घ्‍य 15 नवंबर 2026, रविवार को है. छठ महापर्व, सूर्य देव की पूजा का पर्व है और इसका मुख्‍य संध्‍या अर्घ्‍य रविवार को दिया जाएगा, जो कि सूर्य देव को ही समर्पित दिन है.

इसके अलावा इस दिन सूर्य तुला राशि में बुध के साथ युति करके बुधादित्‍य राजयोग भी बना रहे हैं. ऐसे में संध्‍या अर्घ्‍य के दिन इन शुभ योगों का बनना कुछ राशि वालों के लिए किस्‍मत चमकाने वाला साबित हो सकता है. जानिए ये लकी राशियां कौन-सी हैं.

लकी राशियां

मेष राशि: करियर के लिए शुभ समय 

सूर्य देव की स्थिति मेष राशि वालों के करियर के लिए अच्‍छे संकेत दे रही है. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. नौकरी करने वालों के लिए ऊंचा पद या नई जिम्‍मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं कारोबारी लोगों का रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है.

सिंह राशि: सरकारी काम में सफलता

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और संध्या अर्घ्य के मौके पर बन रहे शुभ संयोग इस राशि वालों के लिए बेहद सकारात्‍मक संकेत दे रहे हैं. सरकार से जुड़े काम सफल हो सकते हैं. साथ ही आपका मान-सम्‍मान बढ़ सकता है.

तुला राशि: आर्थिक लाभ

तुला राशि वालों के लिए यह समय धन-संपत्ति बढ़ाने वाला है. पुराने निवेश से अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है. बिजनेस की बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आपका मुनाफा बढ़ेगा. प्रॉपर्टी की डील हो सकती है.

वृश्चिक राशि: नए काम की शुरुआत

वृश्चिक राशि वाले जो लोग नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं, उनके लिए समय अच्‍छा है. आप कदम आगे बढ़ाएं, सफलता मिलने की पूरी उम्‍मीद है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि: नए स्‍त्रोत से मिलेगा पैसा

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का बुधादित्‍य राजयोग धन मिलने के संकेत दे रहा है. रुका हुआ पैसा मिलेगा या किसी नए सोर्स से पैसा मिलेगा. घर में कोई पूजा-पाठ या मांगलिक आयोजन हो सकता है. आपका रहन-सहन बेहतर होगा.

ये उपाय करने से कुंडली में मजबूत होगा सूर्य

- इस शुभ मौके पर सूर्य को तांबे के लोटे में जल लेकर अक्षत और लाल फूल मिलाकर अर्घ्‍य दें. संध्‍या पूजा के दिन सूर्य को अर्घ्‍य देना कुंडली में सूर्य को मजबूत करेगा.

- आज के दिन आदित्‍य हृदय स्‍तोत्र का पाठ करें.

- गरीब-जरूरतमंदों को गुड़, गेहूं का दान दें. पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. 

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES