राजयोग करेगा मालामाल : धन देने वाले ग्रह की राशि में बुधादित्य राजयोग, 5 राशियों के लिए ताबड़तोड़ पैसा कमाने के योग!
17 अक्टूबर को तुला राशि में सूर्य गोचर से 2 बेहद शुभ योग बनेंगे - बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग. ये दोनों योग 5 राशि वालों के लिए धन, तरक्की और सम्मान के संकेत दे रहे हैं. जानिए ये लकी राशियां कौन-कौनसी हैं.
धन-समृद्धि, प्रेम देने वाले शुक्र की राशि तुला में 17 अक्टूबर 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं. इससे सूर्य-बुध की युति होगी और बुधादित्य राजयोग सक्रिय होगा. इतना ही नहीं तुला राशि में ही शुक्र ग्रह भी हैं. जिससे सूर्य, बुध और शुक्र मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे. शुक्र की राशि में इन 2 शुभ योगों का बनना कुछ राशि वालों को मालामाल कर सकता है. 16 नवंबर 2026 तक सूर्य तुला राशि में रहेंगे, यानी कि तब तक ये दोनों योग सक्रिय रहेंगे. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार, तुला समेत 5 राशियों के लिए यह समय धनदायक है.
1. मेष राशि : ऑफिस में होगी वाहवाही
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से खास है. नई नौकरी मिल सकती है या मौजूदा काम में ही नया रोल या पद मिल सकता है. किसी एग्जाम-इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. बिजनेस बढ़ेगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
2. वृष राशि : बढ़ेगी धन-संपत्ति
वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और वह भी इस त्रिग्रही योग में शामिल हैं, जो इस राशि के लिए सकारात्मक फल देंगे. धन-संपत्ति बढ़ेगी. बड़ा सपना पूरा हो सकता है. सिंगल जातकों को पार्टनर मिल सकता है. समय अच्छा गुजरेगा. सम्मान मिलेगा.
(यह भी पढ़ें: 9 अक्टूबर से आएंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, 3 महीने शनि देंगे पैसा-तरक्की और खुशियों के कई मौके!)
3. कन्या राशि : अटका काम बढ़ेगा
कन्या राशि के स्वामी बुध, सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग बना रहे हैं. यह इस राशि वालों को आर्थिक लाभ देगा. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. खासतौर पर बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है, नेटवर्क की दम पर कारोबार बढ़ सकता है.
4. तुला राशि : करियर में तरक्की और पैसा
तुला राशि में ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग बन रहा है. यह सबसे ज्यादा लाभ इसी राशि वालों को देगा. नौकरी में तरक्की, पद, सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस में नई डील हो सकती है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. धन-संपत्ति बढ़ेगी.
5. धनु राशि : आमदनी के नए स्त्रोत
धनु राशि वालों के लिए भी यह योग अच्छे फल दे सकता है. आपको नए रास्तों से इनकम हो सकती है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. जो लोग नई नौकरी खोज रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है. पहले की गई मेहनत या इन्वेस्टमेंट का अब अच्छा फायदा मिल सकता है.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)