App

बुध-शुक्र मार्गी: 24 घंटे में 2 ग्रहों की सीधी चाल से बदलेगा गेम, इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

ज्‍योतिष की नजर से अगले कुछ घंटे बहुत खास हैं क्‍योंकि धन, समृद्धि, बुद्धि से संबंधित 2 ग्रह धड़ाधड़ अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. बीते कई दिनों से उल्‍टी चाल चल रहे बुध और शुक्र अब मार्गी हो रहे हैं, जिसका फायदा 5 र‍ाशियों को खासतौर पर मिल सकता है.

बुध-शुक्र मार्गी: 24 घंटे में 2 ग्रहों की सीधी चाल से बदलेगा गेम, इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Image Credit: बुध शुक्र मार्गी होने का पॉजीटिव असर 5 राशि वालों के करियर, पैसे और पर्सनैलिटी पर हो सकता है. (Photo:Ai)

ग्रह जिस तरह राशि परिर्वतन करके एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, वैसे-वैसे ही समय पर अपनी चाल में बदलाव भी करते हैं. यानी कि कभी-कभी उल्‍टी चाल चलने लगते हैं और फिर कुछ समय वापस सीधी चाल चलने लगते हैं. इस समय बुध और शुक्र ग्रह वक्री स्थिति में हैं यानी कि उल्‍टी चाल चल रहे हैं. बुध और शुक्र क्रमश: 13 नवंबर और 14 नवंबर से मार्गी हो रहे हैं. जो कि करियर, पैसे और सुख-सुविधाओं से जुड़ी अच्‍छी सूचना मिलने या बदलाव होने के संकेत दे रहे हैं.

बुध शुक्र मार्गी 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 24 अक्‍टूबर 2026 को वक्री हुए थे और अब 13 नवंबर की रात 09:22 बजे से मार्गी हो रहे हैं. बुध ग्रह तुला राशि में वक्री हुए थे और तुला में ही मार्गी हो रहे हैं.

वहीं शुक्र ग्रह 3 अक्‍टूबर 2026 को वक्री हुए थे और अब 14 नवंबर 2026 की सुबह 05:57 बजे से मार्गी हो रहे हैं. शुक्र ग्रह तुला राशि में वक्री हुए थे लेकिन उल्‍टी चाल चलते हुए 6 नवंबर को कन्‍या राशि में आ गए थे, लिहाजा अब कन्‍या राशि में चाल बदलकर मार्गी होंगे.

5 राशियों के लिए शुभ समय की शुरुआत

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि धन, वैभव, प्रेम, ऐश्‍वर्य देने वाले शुक्र ग्रह और बुद्धि, व्‍यापार, वाणी, धन के कारक बुध ग्रह का सीधी चाल चलना सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह विशेष शुभ साबित हो सकता है. इन राशि वालों के लिए बुध-शुक्र तरक्‍की, पैसे के मामले में लाभ दे सकते हैं, इससे जुड़ी कोई अच्‍छी सूचना मिल सकती है. फिर भी बड़े निवेश करने या अहम फैसले लेने से पहले अच्‍छी तरह सोच लेना या विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.  

1. मेष राशि : बुध-शुक्र का मार्गी होना मेष राशि वालों को धन लाभ होने के योग बना रहा है. ये पैसा नए स्‍त्रोत से हुई कमाई, इनकम में बढ़ोतरी या रुका हुआ धन वापस मिलने से मिल सकता है. साथ ही आपका कामकाज भी अच्‍छा चलेगा.

2. मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए अपने स्‍वामी ग्रह बुध का सीधी चाल चलना बड़ी उपलब्धि या गुडन्‍यूज दे सकता है. लेखन, वाणी, व्‍यापार से जुड़े लोगों के लिए समय खासतौर पर अच्‍छा है.

3. कन्या राशि : कन्‍या राशि के भी स्‍वामी बुध हैं और बुध का मार्गी होना आपकी कोई बड़ी डील पक्‍की करवा सकता है. पुराने निवेश से अच्‍छा रिटर्न दिला सकता है. वाणी की दम पर आपका जरूरी काम आसानी से पूरा हो सकता है.

4. तुला राशि : तुला राशि के स्‍वामी शुक्र का उल्‍टी से सीधी चाल में वापसी करना आपका आकर्षण और आत्‍मविश्‍वास बढ़ाएगा. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. बड़ा निवेश करने या करियर में सकारात्‍मक बदलाव के योग हैं. सम्‍मान बढ़ेगा.

5. मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए समय पहले से बेहतर होता नजर आ रहा है. कुछ लोगों के करियर में ऐसे बदलाव हो सकते हैं जो गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. धन बढ़ेगा. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं.

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More