SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुंडली के उच्च, नीच, क्रूर व छाया ग्रह क्या हैं? सरल भाषा में समझें इनका मतलब और असर

कुंडली के जरिए भविष्‍य के बारे में जानने के दौरान कुछ ऐसे शब्‍दों से पाला पड़ता है, जिनके मतलब आपको भले ही पता न हों, लेकिन उनका आपकी जिंदगी पर गहरा असर होता है. ऐस्‍ट्रोलॉजी से जुड़ी कुछ ऐसी ही टर्मनोलॉजी के मतलब आज जानते हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 17, 2026, 08:56 IST | Updated: Nov 17, 2026, 09:06 IST
Image Credit: ज्‍योतिष में उपयोग होने वाले शब्‍दों के मतलब और उनका जिंदगी पर असर. (Photo:AI)
Join

कुंडली के ज्‍योतिषीय विश्‍लेषण के दौरान ज्‍योतिषाचार्य के मुंह से उच्‍च का ग्रह, नीच का ग्रह, कमजोर ग्रह, मजबूत ग्रह जैसे शब्‍द तो जरूर सुने होंगे. अक्‍सर आम लोगों को इन शब्‍दों के मतलब समझ में नहीं आते हैं, जबकि इनका कुंडली के जरिए आपकी जिंदगी पर काफी असर पड़ता है. क्‍योंकि कुंडली में ग्रहों की स्थिति से ही व्‍यक्ति के भविष्‍यफल की गणना की जाती है. आइए आज सरल भाषा में इन शब्‍दों के मतलब और असर समझते हैं.

ज्‍योतिषीय शब्‍द और उनके मतलब

उच्‍च ग्रह : कुंडली में जब कोई ग्रह अपनी पसंदीदा राशि में होता है तो उसे उच्‍च का ग्रह कहते हैं.

प्रभाव : ग्रह का उच्‍च स्थिति में होना ग्रह का सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ा देता है.  

नीच ग्रह: कुंडली में जब कोई ग्रह अपनी प्रतिकूल या दुश्‍मन ग्रह वाली राशि में होता है तो उसे नीच का ग्रह कहते हैं. 

प्रभाव : ग्रह का नीच स्थिति में होना उसे कमजोर कर देता है, जिससे वह व्‍यक्ति को नकारात्‍मक फल देता है, संघर्ष-रुकावटें, कष्‍ट देता है.

शुभ ग्रह : हर ग्रह का संबंध जीवन के किसी न किसी क्षेत्र से होता है. उसके आधार पर ज्‍योतिष में कुछ ग्रहों को शुभ या सौम्‍य ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है. जैसे - गुरु ग्रह, जो कि जीवन में शांति, ज्ञान, सुख देते हैं. धन-समृद्धि, प्रेम और भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र को भी शुभ माना जाता है.

प्रभाव: कुंडली में गुरु शुक्र की शुभ स्थिति व्‍यक्ति को धन, सुख, ऐश्‍वर्य देती है, उसे ज्ञानी बनाती है. 

क्रूर ग्रह : ऐसे ग्रह जो कठोर स्‍वभाव वाले होते हैं, उन्‍हें क्रूर ग्रह कहते हैं. जैसे- शनि, सूर्य, मंगल, राहु-केतु. 

प्रभाव : ये ग्रह शुभ फल भी देते हैं, लेकिन इनका अशुभ स्थिति में होना जीवन में भारी कष्‍ट, समस्‍याएं और संघर्ष देता है.

छाया ग्रह :  ज्‍योतिष में राहु और केतु ग्रह को छाया ग्रह या मायावी ग्रह कहा गया है. क्‍योंकि इन ग्रहों का कोई भौतिक आकार नहीं है, बल्कि ये सूर्य और चंद्रमा के परिक्रमा पथ के कटान बिंदु हैं. लेकिन ज्‍योतिष में इन ग्रहों को बहुत महत्‍व दिया गया है क्‍योंकि वे जिस ग्रह या भाव में बैठते हैं, उसी के अनुसार फल देते हैं. 

प्रभाव: ये दोनों ग्रह जीवन में अचानक बड़े उतार-चढ़ाव लाते हैं.  

(यह भी पढ़ें: कुंडली में छिपे 12 घरों का खेल, पहला घर बिगड़ा तो जिंदगी बिगड़ी! अपनी किस्मत खुद चेक कर लो) 

ग्रह और उनकी उच्‍च-नीच राशि

ग्रह का नाम       उच्च राशि         नीच राशि    
सूर्य                       मेष                    तुला 
चंद्रमा                 वृष                    वृश्चिक     
मंगल                  मकर                   कर्क    
बुध                    कन्या                  मीन    
बृहस्पति               कर्क                  मकर    
शुक्र                     मीन                कन्या    
शनि                     तुला                   मेष    
राहु-केतु           वृषभ/मिथुन        वृश्चिक/धनु  

(यह भी पढ़ें: जन्‍म की राशि या नक्षत्र, दोनों में कौन ज्यादा ताकतवर और किससे तय होती है आपकी पर्सनैलिटी?) 

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी निष्कर्ष या उपाय पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES