SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Saptahik Ank Jyotish 7 to 13 September 2026: ये बर्थडेट वाले खुद ही बिगाड़ेंगे अपना काम, इस हफ्ते मूलांक 9 वालों को मिल सकता है प्रमोशन

न्‍यूमेरोलॉजी या अंक ज्‍योतिष के जरिए व्‍यक्ति बर्थडेट के आधार पर अपना भविष्‍य जान सकता है. इसके लिए बर्थडेट को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है. जानिए मूलांक 1 से मूलांक 9 तक सभी के लिए 7 से 13 सितंबर 2026 का समय कैसा रहेगा.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 05, 2026, 10:48 AM IST | Updated: Sep 05, 2026, 11:09 AM IST
Image Credit: सितंबर के दूसरे सप्‍ताह 7 से 13 सितंबर 2026 का साप्‍ताहिक अंक ज्‍योतिष (Photo: AI)
Join

साप्‍ताहिक अंक ज्‍योतिष के अनुसार इस सप्‍ताह मूलांक 2 वालों पर गुस्‍सा, चिड़‍चिड़ापन हावी रह सकता है. जिससे वे अपना नुकसान खुद ही कर बैठेंगे. वहीं मूलांक 9 को किस्‍मत का साथ मिल सकता है. उनके लिए प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं मूलांक 1 वालों को गुड न्‍यूज मिल सकती है. पढ़ें सितंबर के दूसरे हफ्ते का साप्‍ताहिक अंक भविष्‍यफल 7 से 13 सितंबर 2026.

मूलांक 1 - (बर्थडेट - 1, 10, 19 व 28)

मूलांक 1 वालों के लिए सितंबर का दूसरा सप्‍ताह मिश्रित रहने वाला है. हफ्ते की शुरुआत अच्‍छी होगी. पहले ही दिन आपको कोई गुड न्‍यूज मिल सकती है. वहीं इसके बाद आलस आप पर हावी हो सकता है. बेहतर है कि काम पर फोकस करें, ताकि इस समय का पूरा लाभ ले सकें. नई नौकरी तलाश रहे लोगों को मौका मिल सकता है. लालच में आकर कोई गलत काम न कर बैठें.

मूलांक 2 - (बर्थडेट 2, 11, 20 और 29)

मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रह सकता है. तनाव, गुस्‍सा और चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है. जिससे आप अपना मूड और रिश्‍ते खुद खराब कर लेंगे. बेहतर है सोच-समझकर बोलें या प्रतिक्रिया दें. हालांकि करियर के लिए समय अच्‍छा है. आपको प्रमोशन मिल सकता है. किसी को पैसा उधार दिया था, तो अब वो वापस मिल सकता है.

मूलांक 3 - (बर्थडेट 3, 12, 21 और 30)

मूलांक 3 वालों को इस हफ्ते यात्राओं से लाभ हो सकता है. मेहनत का भी फल समय पर मिल जाएगा. यदि आप ईगो से बचें और ईमानदारी से काम पर ध्‍यान दें तो फायदे में रहेंगे. जो लोग नौकरी-व्‍यापार में बदलाव करना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है. सप्ताह के अंत में भी समय अच्‍छा है. स्‍टूडेंट्स को एग्‍जाम में सफलता मिल सकती है.

मूलांक 4 - (बर्थडेट 4, 13, 22 और 31)

मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्‍ताह स्‍थान बदलने के योग बना रहा है. ये बदलाव करियर में भी हो सकता है और रहने की जगह में भी. कुछ लोगों के लिए नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं. पुलिस संबंधी मामलों से बचें. नया काम कर रहे हैं तो उसमें पैसा देखभाल कर लगाएं. स्‍टूडेंट्स के लिए समय अच्‍छा है.

मूलांक 5 - (बर्थडेट 5, 14 और 23)

मूलांक 5 वालों के लिए इस हफ्ते रिश्‍ते अहम रह सकते हैं. आपका करीबियों से प्रेम बढ़ेगा. अनचाहे खर्च परेशान करेंगे और बजट बिगाड़ेंगे. आप उदासी महसूस करेंगे. कामकाज के चलते व्‍यस्‍तता रहेगी, जिम्‍मेदारियां भी बढ़ सकती हैं. शॉर्टकट अपनाने से बचें.

मूलांक 6 - (बर्थडेट 6, 15 और 24)

मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्‍ताह कई मामलों में अहम रह सकता है. एक ओर प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे. घर में शुभ-मांगलिक आयोजन भी हो सकता है. ऑफिस में आप काम में बिजी रहेंगे. आपकी इमेज बेहतर होगी. लेकिन एक बात का ध्‍यान रखें कि गुस्‍से से बचें.

मूलांक 7 - (बर्थडेट 7, 16 और 25)


मूलांक 7 वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत अच्‍छी है. रुके हुए काम पूरे होंगे. समय आपके लिए अच्‍छा है. आप जिस काम में हाथ डालेंगे बनते जाएंगे. नए काम की शुरुआत हो सकती है. हालांकि निजी जीवन में ध्‍यान से व्‍यवहार करें. घर में किसी से झड़प हो सकती है. भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें.

मूलांक 8 - (बर्थडेट 8, 17 और 26)

मूलांक 8 वालों को इस हफ्ते काम में मंदी महसूस हो सकती है. काम ज्‍यादा रहेगा और फल कम मिलेगा. नया काम करना पड़ सकता है, जो शायद आपको पसंद न आए. बेचैनी रह सकती है. सेहत का ख्‍याल रखें. किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे हो सकते हैं.

मूलांक 9 - (बर्थडेट 9, 18 और 27)

मूलांक 9 वालों को के लिए हफ्ते की शुरुआत मुश्किल है लेकिन इसके बाद काम बनते जाएंगे. करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात आपको ताजगी से भर देगी. स्‍टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा.

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES