Singh Rashi: शेर के जैसा होता है सिंह राशि वालों का दबदबा, ये लोग जीवनभर महसूस करते हैं अकेलापन!
Singh Rashi Personality: सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के लोगों पर सूर्य का प्रभाव बना रहता है. ये लोग राजा की तरह जीवन जीते हैं और किसी के सामने झुकना इन्हें मंजूर नहीं होता है. आइए इस लेख में सिंह राशि के बारे में विस्तार से जानें.
Leo Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की पांचवीं राशि सिंह है जिसका स्वामी सूर्य है. नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व, पिता, मान-सम्मान, चेतना, आत्मा, पैतृक संपत्ति, राजनीति में सफलता और उच्च प्रशासनिक पदों का कारक है. सिंह राशि के जातक पर सूर्य का प्रभाव बहुत गहरा होता है. ये लोग राजा जैसा जीवन गुजारते हैं और किसी से भी डरते नहीं हैं. सिंह राशि के लोगों के व्यक्तित्व के बारे में आइए इस लेख में विस्तार से जानें.
सिंह राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व
सिंह राशि के लोगों पर सूर्य का गहरा प्रभाव होता है. ये लोग अपनी जिंदगी ठाठ से बिताते हैं. अपने जीवन में ये लोग व्यक्ति हो या वस्तु सबकुछ उच्चकोटी का चाहते हैं. सिंह राशि के लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है. सूर्य के प्रभाव के कारण इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और राजनीति में ये लोग बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं. इनके लिए धन से बड़ा सम्मान है. समय-समय पर या जीवनभर इन जातकों को अकेलापन महसूस होता है, ऐसे में ये लोग अपने इर्दगिर्द भरोसेमंद लोग को रखना चाहते हैं जो इन्हें अच्छे से समझ सकें. बाहर से मजबूत दिखने वाले ये लोग दिल से उतने ही कोमल और भावनाओं के पक्के होते हैं. एक सच्चे साथी की चाह रखते हैं. सिंह राशि वालों का दिल इतना बड़ा होता है कि अपने दोस्तों और अपने प्रेम के लिए धन संपत्ति से लेकर जान तक लुटा सकते हैं. अपनों की खुशी के लिए अपने सुख का भी त्याग करने सिंह राशि के लोग पीछे नहीं हटते हैं. राजा की तरह जीवन जीने वाले ये लोग दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे होते हैं. दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं. ये लोग लक्ष्य-प्राप्ति के लिए जी जान लगा देते हैं. ये लोग जहां भी होते हैं दबदबा बनाकर रखते हैं. वैसे ही जैसे शेर अपने इलाके में दबदबा बनाए रखता है. इसकी नेतृत्व क्षमता के आगे कोई टिक नहीं पाता है.
सिंह राशि वालों की नकारात्मक बातें
सिंह राशि के लोग कभी-कभी घमंड में चूर हो जाते हैं. ये लोग अपनी गलती नहीं मानते और अपनी बात पर अड़े रहते हैं. हालांकि शांत होने पर अपनी उसी गलती के लिए ये लोग माफी भी मांग लेते हैं. सिंह राशि के जातक हमेशा अपनी तारीफ सुनना चाहते हैं और ऐसा न होने पर बहुत ज्यादा निराश हो जाते हैं.
सिंह राशि के लोगों की लव लाइफ
सिंह राशि के लोगों के लिए प्रेम का बहुत महत्व है. ये लोग अपने साथी से टूट कर प्यार करते हैं और बदले में उतना ही प्यार चाहते हैं. लेकिन उन्हें उतना प्रेम मिल नहीं पाता है. ये लोग प्रेम में इतना डूब जाते हैं कि भ्रम और वास्तविकता में फर्क देर से कर पाते हैं. प्रेम को लेकर इनकी आकांक्षाएं बहुत अधिक होता है. अनुकूल साथी मिलने पर इनका जीवन सुखी हो जाता है. सिंह राशि के लोगों के लिए मेष, धनु और मिथुन राशि के लोग अच्छे साबित होते हैं.
सिंह राशि के लोगों की सेहत
सिंह राशि के लोगों को अक्सर हृदय संबंधी दिक्कतें होती रहती हैं. खून से जुड़ी परेशानियां भी इन्हें घेर सकती हैं. पीठ में दर्द से लेकर फेंफड़े से जुड़ी परेशानी से ये लोग जीवनभर जूझते रहते हैं. बुखार, जलन और मानसिक तनाव समय-समय पर बनी रहती है.
सिंह राशि के लोगों की शारीरिक बनावट
सिंह राशि के लोगों का व्यक्तित्व करिश्माई होता है. गठीला शरीर और रौबदार आवाज के साथ ही इनके चेहरे पर एक अगल तरह का तेज होता है. औसत ऊंचाई वाले ये लोग अंडाकार चेहरे वाले होते हैं.
(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)