भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /Mithun Rashi: शहद सी तरह मीठी होती है मिथुन राशि वालों की वाणी, इनकी बुद्धि ही है इनका सबसे बड़ा हथियार!

Mithun Rashi: शहद सी तरह मीठी होती है मिथुन राशि वालों की वाणी, इनकी बुद्धि ही है इनका सबसे बड़ा हथियार!

Mithun Rashi Personality: बुध ग्रह के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोगों में कौन सी खूबियां और कमियां होती हैं, इनके व्यक्तित्व की सबसे विशेष बात क्या है, इन जातकों की सेहत कैसी होती है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Sep 04, 2026, 12:53 PM IST|Updated: Sep 04, 2026, 12:58 PM IST
joinshare
Mithun Rashi: शहद सी तरह मीठी होती है मिथुन राशि वालों की वाणी, इनकी बुद्धि ही है इनका सबसे बड़ा हथियार!

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Gemini Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन है जिसका स्वामी ग्रह बुद्धि, व्यापार, वाणी और चंचलता के कारक बुध है. ऐसे में मिथुन राशि के जातक पर बुध ग्रह का प्रभाव पूरा जीवन बना रहता है. ये जातक गजब के बुद्धिमान होते हैं. इनकी वाणी आकर्षक और शहद जैसी मीठी होती है. मिथुन राशि के लोग के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से आइए जानते हैं.

मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

बुध ग्रह के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के लोग बुद्धि के तेज होते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. इस राशि के लोग जहां भी होते हैं सकारात्मक माहौल बनाकर रखते हैं. मिथुन राशि वाले बहुत चंचल और मीठा बोलने वाले लोग होते हैं. शारिरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं और हमेशा अपनी आयु से छोटे लगते हैं. ये लोग हमेशा इंटेलेक्चुअल बातों को ज्यादा महत्व देते हैं. ये लोग जो भी बात करते हैं उसमें स्पष्टता होती है. बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग हाजिर जवाब, फुर्तीले, आदर्शवादी और हंसमुख स्वभाव के होते हैं. ये लोग चतुर होते हैं और किसी भी काम को परफेक्शन के साथ करने में विश्वास रखते हैं. किसी भी व्यक्ति को ये लोग उचित रास्ता दिखा सकते हैं. ज्ञान बांटने में आगे होते हैं. किसी मुद्दे पर अगर कोई निर्णय लेते हैं तो यह उनका आखिरी निर्णय नहीं होता है है, बल्कि वो इस पर आगे भी विचार कर निर्णय बदल सकते हैं. ये लोग खुले विचारों वाले और जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं. किसी मुद्दे पर पूरी गहराई से सोच विचार करते हैं. ऑफिस पॉलिटिक्स या किसी और छल-कपट से इनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है. ऐसा भी हो सकता है कि मिथुन राशि के लोग भीतर से कुछ और हों और बाहर से अपने आपको कुछ और दिखा रहे हों. अपनी पर्सनालिटी का एक पहलु छुपाने में ये लोग माहिर होते हैं.

मिथुन राशि वालों की नकारात्मक बातें

ये लोग अपने किसी एक विचार या सोच पर टिक नहीं पाते हैं. अपनी बुद्धि का कभी-कभी गलत इस्तेमाल करते हुए ये लोग अपने फायदे के लिए किसी का भी यूज कर सकते हैं. एक मुद्दे पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करके रखते हैं. लगातार अपना मन बदलते रहते हैं  जिससे इनके साथ वाले इन पर जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं. ये लोग ढोंग और आडंबर वाली चीजों को ज्यादा महत्व देते हैं.

मिथुन राशि के लोगों की लव लाइफ

मिथुन राशि के जातक लव लाइफ में बहुत रोमांटिक होते हैं. ये लोग प्रेम को लेकर जल्दी सीरियस नहीं होते हैं लेकिन जब सीरियस होते हैं तो उसे पूरी तरह निभाते हैं. प्यार के मामले में मिथुन राशि के लोगों को समझना आसान नहीं है. ये लोग चाहते हैं कि इनका पार्टनर ऊर्जावान हों. शारीरिक आकर्षण से ज्यादा ये लोग गुण को महत्व देते हैं. किसी प्रेम के रिश्ते में रहते हुए भी इन्हें अपनी आजादी बहुत प्यारी है. बोरियत और बंधन महसूस होने पर ये लोग रिश्ते से दूर भागने लगते हैं. हालांकि, जब इन्हें सही तालमेल वाला साथी मिलता है तो ये लोग जीवनभर उसका साथ नहीं छोड़ते हैं और प्यार के साथ ही दोस्ती का रिश्ता भी अपने पार्टनर के साथ अच्छे निभाते हैं. इनके साथ लव रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों की सबसे बड़ी परेशानी ये है कि इन जातकों कब गुस्सा आएगा और कब ये शांत होंगे ये समझ नहीं पाते हैं. तुला और कुंभ राशि के लोगों के साथ इनकी बहुत अच्छी बनती है.

मिथुन राशि के लोगों की सेहत

मिथुन राशि के लोग घबराहट के शिकार होते रहते हैं, इन्हें दमा और एनीमिया जैसे रोग परेशान करते हैं. सांस से जुड़ी परेशानी आमतौर पर इन्हें दिक्कत देते रहते हैं.

मिथुन राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

मिथुन राशि के लोगों की आंखें चमकदार और आकर्षक होती हैं. दुबले शरीर के ये लोग लंबे कद वाले होते हैं. छोटे टोढी, सुंदर चेहरा, और घुंघरीले बालों के कारण ये लोग किसी को भी अपनी ओर खींच सकते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Astrology