SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Meen Rashi: मीन राशि वालों को नहीं होती धन की कमी, ये लोग होते हैं एक बेहतरीन मार्गदर्शक!

Meen Rashi Personality: गुरु बृहस्पति की स्वामित्व वाली दूसरी राशि मीन वालों की अच्छी बातें क्या हैं और इनकी कौन सी आदतें इनके साथ के लोगों को परेशान करती हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 06, 2026, 02:32 PM IST | Updated: Sep 06, 2026, 02:37 PM IST
Join

Pisces Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की 12वीं राशि मीन गुरु बृहस्पति के स्वामित्व की राशि है. गुरु ग्रह ज्ञान, सौभाग्य और धर्म का कारक है. गुरु के प्रभाव के कारण मीन राशि के लोग बहुत ज्ञानी और धर्म के अनुसार जीवन जीने वाले लोग होते हैं. आध्यात्म की ओर इन जातकों का गहरा झुकाव होता है. ये लोग जल्द ही किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं. आइए जानें मीन राशि के लोग आखिर कैसे होते हैं.

मीन राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

मीन राशि के लोग रचनात्मक विचारों वाले होते हैं और अपने ऊपर किसी की भी पाबंदी को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. ये लोग टैलेंट से भरे होते हैं. हर हालात को आसानी से संभाल लेते हैं. नए लोगों से जल्द ही घुलमिल जाते हैं. इस राशि के लोग महान, ईमानदार और दयालु होते हैं. बातों को स्पष्टता से रखते हैं और बहुत भावुक होते हैं. ये लोग एक अच्छे डॉक्टर हो सकते हैं. मीन राशि के लोग संवेदनशील और दूर की सोचने वाले लोग होते हैं. ये लोग किसी भी रिश्ते में हों, विश्वास और वफादारी बनाए रखते हैं. हालांकि, इन्हें कोई भी आसानी से कन्फ्यूज कर सकता है. शर्मिले स्वभाव के ये लोग बहुत कम लोगों से मिलना-जुलना चाहते हैं. इस राशि के लोग फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र या लाइब्रेरी से जुड़े काम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इन्हें अपने जीवन में कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन फिर भी इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है. गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण मीन राशि के लोग अपने साथ के लोगों को बहुत अच्छा रास्ता दिखाते हैं. एक गुरु की तरह ये लोग मार्गदर्शन करने में माहिर होते हैं.

मीन राशि वालों की नकारात्मक बातें

मीन राशि के लोग बड़ी-बड़ी समस्याओं को तो अच्छे से हैंडल कर लेते हैं लेकिन छोटी समस्याओं से परेशान हो जाते हैं और कॉन्फिडेंस खो बैठते हैं. हकीकत से दूर भागना इनकी सबसे बड़ी कमी है. कई बार तो ये लोग सपनों की दुनिया में ही जीने लगते हैं और अपने जीवन की वास्तविकता से दूर भागने लगते हैं. किसी पर भी ये लोग आंख मूंदकर भरोसा करते हैं जिससे इन्हें अक्सर धोखा खाना पड़ता है या इनके हाथ निराशा ही लगती है.

मीन राशि के लोगों की लव लाइफ

इस राशि के लोग एक रोमांटिक प्रेमी होते हैं. ये लोग अपने साथी के अंदर सौंदर्य को तो देखते ही हैं लेकिन इनके लिए गुणों का भी बहुत महत्व होता है. लव रिलेशनशिप में रहते हुए इन्हें किसी भी बात का घमंड नहीं होता है. ये लोग अपने लव पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं. अपनी अति भावुकता के कारण ये लोग प्रेम में बहुत कम ही सफल हो पाते हैं.

मीन राशि के लोगों की सेहत

मीन राशि के लोग मधुमेह जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं. सूजन से लेकर दवाओं से होने वाली एलर्जी भी इन्हें बहुत परेशान करती है. पैरों से जुड़ी दिक्कतें होती हैं. मीन राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं. जिससे इन्हें मानसिक अशांति या तनाव की भी शिकायत होती है.

मीन राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

मीन राशि के लोग अक्सर मोटे और औसत कद के देखे गए हैं. इनकी आंखें बड़ी होती हैं. शरीर की बनावट से ये लोग रहस्यमयी प्रतीत होते हैं. चेहरे की बनावट को देखकर इनके मन की बातों को नहीं जाना जा सकता है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES