SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Makar Rashi: मकर राशि वालों के लिए धन से बड़ा है प्रेम, इनकी नकारात्मक सोच ही है इनका सबसे बड़ा दुश्मन!

Makar Rashi Personality: शनि ग्रह के स्वामित्व में दो राशियां आती हैं जिनमें से एक है मकर राशि. इस राशि की खूबियां और कमियां क्या हैं और लव रिलेशनशिप में रहते हुए इनका व्यवहार कैसा होता है? आइए जानें मकर राशि वालों का व्यक्तित्व कैसा होता है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 05, 2026, 08:00 PM IST | Updated: Sep 05, 2026, 08:04 PM IST
Join

Capricorn Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की दसवीं राशि मकर शनि ग्रह के स्वामित्व में आती है. शनि ग्रह न्याय, संघर्ष, अनुशासन और कर्मफल का कारक है. वैसे तो शनि ग्रह की राशि होने के कारक मकर राशि के लोगों के जीवन में बड़े-बड़े संघर्ष आते हैं लेकिन इसी ग्रह के प्रभाव के कारण जातक सभी परेशानियों को पार कर कड़ी मेहनत से सफलता भी हो पाते हैं. आइए जानें मकर राशि के लोग कैसे होते हैं.

मकर राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

मकर राशि के लोग किसी भी मुद्दे पर अपनी एक गहरी सोच रखते हैं. शनि ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग खूब मेहनत से काम पूरा करते हैं. धन को लेकर ये लोग बहुत अधिक सतर्क रहते हैं. इनकी यादाश्त बहुत अच्छी होती है. कई बातों को लेकर तो ये लोग अपने ऊपर भी भरोसा नहीं करते हैं. ये लोग दृढ़ निश्चयी और महत्वाकांक्षाओं से भरे होते हैं. मकर राशि वाले धार्मिक होने का दिखावा भी बहुत करते हैं लेकिन सच में ये लोग बिल्कुल भी धार्मिक नहीं होते हैं. मकर राशि के लोग अपने काम को लेकर जुनूनी होते हैं, भौतिक सुख चाहते हैं और अपना अधिकार कभी नहीं छोड़ते हैं. गंभीर स्वभाव वाले ये लोग काम को लेकर समर्पित होते हैं. अनुशासित होकर जीवन जीते हैं. ये लोग व्यवहारिक होते हैं और शांति पसंद करते हैं. सामाजिक स्तर पर ये लोग खूब सम्मान पाते हैं और ईमानदारी इनका सबसे बड़ा हथियार होता है.

मकर राशि वालों की नकारात्मक बातें

मकर राशि के लोग कभी भी अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं कर पाते हैं जिससे इनके किसी भी रिश्ते में दूरी बढ़ने लगती है. इन्हें किसी बात पर राजी करना या कोई बात समझना बहुत मुश्किल होता है. जीवन की परेशानियों के कारण ये लोग नकारात्मक सोच और निराशा से खुद को घेर लेते हैं. हर स्थिति में ये लोग मुद्दे के नकारात्मक पहलू को देखते हैं जिससे ये लोग खुद को और अपने साथ के लोगों को परेशान करते हैं. मकर राशि के लोग बात-बात पर अपने साथ के लोगों पर संदेह करते हैं. कभी-कभी ये लोग अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए सबको नजरअंदाज कर देते हैं. ये लोग स्वभाव से आत्मकेंद्रित और जिद्दी होते हैं और सामने वाली की बात भी कभी-कभी अच्छे से नहीं सुनते हैं.

मकर राशि के लोगों की लव लाइफ

मकर राशि के लोग प्रेम को लेकर एक अलग तरह की सोच रखते हैं. ये लोग भूखे-प्यासे भी रह सकते हैं लेकिन बिना प्रेम के जी पाना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है. प्रेम के अभाव में ये लोग शारीरिक और  मानसिक रूप से बीमार महसूस करने लगते हैं. इन्हें अपने जीवन के हर छोटे-बड़े मौकों पर अपना लव पार्टनर चाहिए, और तो और ये लोग खुद भी अपने पार्टनर का साथ हर मोड़ पर देते हैं. रिश्ते में ये लोग खुद से आगे अपने प्रेम को रखते हैं. मकर राशि वालों के लिए प्रेम में विश्वास बनाए रखने का बड़ा महत्व है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये लोग रिश्ते से बाहर निकल जाते हैं.

मकर राशि के लोगों की सेहत

मकर राशि के लोग हवा से जुड़ी बीमारियों से परेशान रहते हैं. इन्हें जल्दी ही सांस और आंखों की बीमारी हो जाती है. हाई ब्लड प्रेशर भी इन्हें परेशान करता है. जोड़ो में दर्द और चर्म रोग इन जातकों को कभी न कभी घेरती ही है. ये लोग आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं जिसमें इनकी हड्डियां टूटती है या घुटने में चोट भी लग सकती है.

मकर राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

मकर राशि के लोगों का शरीर दुबला होता है. औसत उंचाई वाले ये लोग लंबे दातों और बड़े होटों वाले होते हैं. मकर राशि के पुरुषों की भौहें घनी और छाती पर खूब सारे बाल होते हैं. इनके व्यक्तित्व से झलकता है कि ये लोग अच्छे गुणों वाले लोग हैं, दार्शनिक और बुद्धिमान हैं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES