App

Dhanu Rashi: दिलेर होते हैं धनु राशि के लोग, पाबंदियों में रहना इन्हें पसंद नहीं!

Dhanu Rashi Personality: गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि के लोग कैसे होते हैं, इनकी लव रिलेशनशिप और लोगों की अपेक्षा कैसे अलग होती है, इनकी शारीरिक बनावट कैसी होती है? आइए जानें धनु राशि वालों का व्यक्तित्व

Dhanu Rashi: दिलेर होते हैं धनु राशि के लोग, पाबंदियों में रहना इन्हें पसंद नहीं!

Sagittarius Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की नौवीं राशि धनु है जिसका स्वामी ग्रह गुरु बृहस्तपति हैं. गुरु ग्रह ज्ञान, मांगलिक कार्य और भाग्य के कारक हैं. गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण धनु राशि वाले किसी मुद्दे पर गहरा ज्ञान दे सकते हैं. ये लोग घर के बड़े-बुजुर्गों जितना धैर्य और ज्ञान रखते हैं. अपनों के प्रति हमेशा जिम्मेदारी की भावना रखते हैं. आइए जानें धनु राशि के लोगों के बारे में विस्तार से.

धनु राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण धनु राशि के लोग दूसरों को उत्तम ज्ञान दे सकते हैं. ये लोग हमेशा अपने साथ के लोगों का उचित मार्गदर्शन करते हैं और प्रेरणा देने में माहिर होते हैं. ईमानदार, सच्चे, विश्वास करने योग्य और बहुत ज्यादा समझदार होते हैं. हालांकि, ये लोग गुस्सैल और आक्रामक भी बहुत ज्यादा होते हैं. अच्छे प्रोफेशन या शिक्षक बन सकते हैं. इनका किसी भी मुद्दे पर आशावादी दृष्टिकोण होता है. स्वाभाव से ये लोग हंसमुख होते हैं. इसका पूजा पाठ में भी खूब मन लगता है. धनु राशि के लोग आशावादी, महत्वाकांक्षी और उत्साही होते हैं. खूब पैसा खर्च करते हैं. ये लोग यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं. इनमें गजब का फैशन सेंस होता है. मजबूत इच्छाशक्ति वाले ये लोग हाथ में लिए काम को पूरा करके ही दम लेते हैं. ये लोग जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं बड़ी-बड़ सफलता पाते हैं. ये जातक धार्मिक होते हैं और बुद्धिमान व हिम्मती होते हैं.

धनु राशि वालों की नकारात्मक बातें

धनु राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमी यही है कि ये लोग जल्दी गुस्सा करते हैं जिससे इनका बना बनाया काम बिगड़ जाता है.  धनु राशि के लोग अपनी इच्छाओं और जरूरतों के आगे किसी की भावनाओं का ध्यान नहीं रखते हैं. कभी-कभी ये लोग बहुत स्वार्थी हो जाते हैं. बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की इनकी आदत से इनके साथ रहने वाले लोग बहुत परेशान होते हैं. कई बार तो ये लोग किसी विवाद को लंबा खींचकर माहौल भी खराब कर देते हैं. इस राशि के लोगों को जुआ खेलने की लत भी हो सकती है.

धनु राशि के लोगों की लव लाइफ

धनु राशि के लोग आमतौर पर प्रेमी या प्रेमिका के लिए समर्पित रहते हैं और अपने साथी के प्रति वफादार होते हैं. ये लोग रिलेशनशिप में एक रोमांटिक पार्टनर होते हैं. जिनके साथ भी होते हैं उनके करियर ग्रोथ में उनका साथ देते हैं. प्यार के रिश्ते में ये लोग कभी बहुत भावुक हो जाते हैं तो कभी बहुत कठोर हो जाते हैं. प्रेम संबंध में कभी-कभी ये लोग टॉक्सिक व्यवहार भी करने लगते हैं. धनु राशि के जातक प्रेम जीवन में पाबंदियों को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं.

धनु राशि के लोगों की सेहत

धनु राशि के लोगों को कूल्हों और जांधों से संबंधी बीमारी परेशान करती है. ये लोग आए दिन पीठ दर्द को झेलते हैं. बुखार के लक्षण और फेफड़े संबंधी दिक्कतें बनी रहती हैं. खान-पान में इनकी लापरवाही इसके जोड़ों में दर्द को बढ़ा सकता है.

धनु राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

धनु राशि के लोग बहुत मजबूत और लंबे कद के होते हैं. इसके होठ सुंदर और बाल घने होते हैं. व्यक्तित्व ऊर्जवान और आकर्षक होता है. ये लोग कम उम्र में भी ज्यादा उम्र के लगते हैं. इन्हें देखकर लोग सकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर पाते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More