Astrology: बुध ग्रह के प्रभाव से इन 4 राशि वालों की बरकरार रहती है चंचलता, बुद्धि से कमाते हैं खूब धन!
Budh Grah Favorite Zodiac Sign: आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि वो कौन सी 4 राशियां हैं जिन पर बुध ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रूप से पड़ता है? इन जातकों को जीवन में कई सफलताएं बुध ग्रह के विशेष प्रभाव के कारण ही प्राप्त होते हैं.
Budh Grah Astrology: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह शुभ ग्रहों में गिना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और चंचलता का कारक ग्रह है. सूर्य और शुक्र के साथ बुध का मित्रता का भाव है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि कौन सी वो 4 राशियां हैं जो बुध ग्रह को अति प्रिय हैं और जिनके जातकों पर बुध का हमेशा शुभ प्रभाव बना रहता है. जिसके कारण व्यक्ति युवा दिखता है और बुद्धि का तेज होता है, इनकी आंखें चमकदार और इनमें चंचल होती है.
वृष और तुला राशि पर बुध ग्रह की कृपा
वृष राशि और तुला राशि के लोग शुक्र के प्रभाव के कारण सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं. लेकिन बुध के प्रभाव के कारण ये जातक बहुत बुद्धिमान भी होते हैं. ये लोग ब्यूटी विद ब्रेन के एक बहुत अच्छे उदाहरण होते हैं. दरअसल, वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह के साथ बुध ग्रह की गहरी मित्रता है जिसके कारण इन जातकों पर बुध ग्रह का सकारात्मक प्रभाव बना रहता है. ये लोग बिजनेस से बहुत पैसा बनाते हैं. हालांकि कभी-कभी बुध का इन पर न तो सकारात्मक और न ही नकारात्मक प्रभाव होता है.
विशेष उपाय- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना, हरी चीजों का दान करना और विष्णु स्तोत्र का पाठ करना वृष और तुला दोनों ही राशि के जातकों के लिए अति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है.
मिथुन राशि पर बुध ग्रह का शुभ प्रभाव
मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं जिसके कारण इस राशि के जातकों पर बुध देव का गहरा प्रभाव होता है. ये लोग व्यापार में बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं. ये मधुर वाणी के लोग होते हैं और किसी काम को कुशलता और बुद्धिमत्ता से पूरा करते हैं. जीवन में खूब धन कमाते हैं. बुध के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के लोग अधिक उम्र में भी बहुत कम उम्र के जान पड़ते हैं.
विशेष उपाय- मिथुन राशि के लोग अगर बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना करें और ध्यान कर बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें तो जीवन में सफलताएं तेजी से प्राप्त होती हैं.
कन्या राशि पर बुध का सकारात्मक प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह ही है. ये लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं जिन पर बुध ग्रह का गहरा प्रभाव होता है. इन जातकों को भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. कन्या राशि में बुध उच्च भाव में भी होते हैं जिसके कारण इन जातकों पर अन्य राशियों से कहीं अधिक बुध ग्रह का शुभ प्रभाव होता है. इनकी वाणी आकर्षक होती है और ये लोग जीवन में अनेक बेहतरीन काम करते हैं. ये लोग दान-पुण्य करने में आगे होते हैं. बुध ग्रह के प्रभाव से कन्या राशि के लोग बहुत ही चंचल स्वभाव के होते हैं. ये लोग किसी के लिए नौकरी नहीं करते हैं और करते भी हैं तो 35 की आयु के बाद बिजनेस शुरू कर देते हैं. इन जातकों को धन का अभाव कभी नहीं होता है.
विशेष उपाय- कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करना है तो कन्या राशि के लोग भगवान गणेश की पूजा करें. काम वाली जगह पर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करें. बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या जेब में हरा रूमाल रखें.
(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रहों का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)