SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नजर से बचाना हो या श्रृंगार करना, दीवाली की रात क्यों बनाई जाती है घर की बनी काजल? जानिए इसकी वजह

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दीवाली की रात पूजा के दीये की लौ और कालिख से काजल बनाने की परंपरा है. इस खबर में बताया गया है कि कैसे इस शुद्ध घरेलू काजल को बच्चों को बुरी नजर से बचाने और महिलाओं के श्रृंगार के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 09, 2026, 11:28 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:43 AM IST
Join

दीवाली का नाम आते ही मन में जलते दीये, मां लक्ष्मी की पूजा और चारों तरफ फैली रोशनी की खुशी आ जाती है.

लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिवाली की रात एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जिसके बारे में शहर के लोगों को कम ही पता है.

लोग पूजा वाले दीये की लौ से खास काजल तैयार करते हैं. इसके लिए दीये के ऊपर एक छोटी-सी कटोरी या प्लेट रख दी जाती है, जिस पर दीये का धुआं यानी कालिख जम जाती है.

बाद में इसी कालिख में थोड़ा सा घी या तेल मिलाकर घर पर ही शुद्ध काजल बना लिया जाता है.

आज हम इस खबर में जानेंगे कि ऐसे क्यों किया जाता है.

क्यों बनाई जाती है दीवाली की रात काजल?

हमारे घरों में काजल को सिर्फ आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का सामान नहीं माना गया है. इसे बुरी नजर से बचाने का सबसे पुराना और असरदार तरीका भी कहा जाता है.

दीवाली की रात जब हर घर में दीये जल रहे होते हैं, तब इस तरह काजल तैयार करना बहुत शुभ माना जाता है.

बहुत से परिवारों में इस रात बने काजल को संभालकर रख लिया जाता है, जिससे जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके.

बच्चों को बुरी नजर से बचाने का पक्का तरीका

घर की दादी और नानी हमेशा से कहती आई हैं कि छोटे बच्चों को बहुत जल्दी किसी की भी नजर लग जाती है.

दीवाली की रात तैयार किए गए इस काजल का एक छोटा-सा टीका बच्चों के माथे, कान के पीछे या गाल पर लगाया जाता है.

लोगों का पूरा भरोसा होता है कि ऐसा करने से बच्चों पर किसी की बुरी नजर का साया नहीं पड़ता है.

त्योहार की पवित्र रात में बनने की वजह से इस काजल की ताकत और भी ज्यादा मानी जाती है.

सुहाग और महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ा नाता

इस परंपरा का रिश्ता सिर्फ नजर उतारने तक ही सीमित नहीं है. कई परिवारों में इसे सुहाग और महिलाओं के श्रृंगार से भी जोड़कर देखा जाता है.

दीवाली के दिन तैयार किया गया ये काजल सालभर इस्तेमाल करने के लिए डिब्बी में भरकर रख लिया जाता है.

पुराने समय में औरतें इसी शुद्ध और देसी काजल को अपनी आंखों में लगाती थीं, जो आंखों के लिए भी बहुत ठंडा और फायदेमंद होता था.

बाजार का नहीं, घर का बना नेचुरल तरीका

आज के दौर में तो हर चीज बाजार से खरीद ली जाती है, लेकिन पुराने जमाने में ऐसा नहीं होता था. लोग अपनी जरूरत का ज्यादातर सामान घर पर ही तैयार करते थे.

दीवाली के दिन घरों में ढेरों दीये जलते थे, इसलिए काजल बनाने का ये सबसे सही मौका होता था.

घी या सरसों के तेल की लौ से निकलने वाली कालिख बिल्कुल शुद्ध होती थी, जिसमें किसी भी तरह की मिलावट का डर नहीं रहता था.

आज भी गांवों में जिंदा है ये पुरानी रीत

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में भले ही अब लोग रेडीमेड चीजें ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हों, लेकिन गांवों के पारंपरिक परिवारों में ये परंपरा आज भी कायम है.

हर परिवार में इसे करने का तरीका थोड़ा-बहुत अलग हो सकता है. कोई पूजा के तुरंत बाद इसे बनाता है, तो कोई इसे बड़ों से मिली सीख मानता है. 
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारियां पारंपरिक लोक मान्यताओं, सांस्कृतिक परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य केवल पाठकों को हमारी प्राचीन लोक-संस्कृति और रीति-रिवाजों से अवगत कराना है. किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य नहीं है. पाठक अपनी आस्था और विवेक के अनुसार ही इन परंपराओं को समझें.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES