SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूजा के नियम: जानिए कौन से फूल भगवान विष्णु और मां दुर्गा को नहीं चढ़ाने चाहिए

सनातन धर्म में पूजा के दौरान सही विधि का पालन बेहद जरूरी है. भगवान विष्णु को कभी भी चावल, मदार और धतूरा न चढ़ाएं. वहीं, मां दुर्गा की पूजा में दूब, मदार और हरसिंगार वर्जित हैं.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 05, 2026, 01:52 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 02:01 PM IST
Join

सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व है. हर भगवान को उनकी पसंद के फूल चढ़ाए जाते हैं. ऐसा करने से पूजा सफल होती है.

वहीं कुछ ऐसे भी फूल होते हैं जिसे चढ़ाने से उल्टा असर होता है. अगर हम गलत फूल चढ़ाते हैं, तो पूजा का फल नहीं मिलता है.

आज हम इस खबर में जानेंगे कि भगवान विष्णु और मां दुर्गा की पूजा में कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए.

किस भगवान को कौन सा फूल पसंद है?

अगर आप पूजा करने जा रहे हैं तो अच्छे से करना चाहिए, उनके पसंद का ध्यान रखना चाहिए. भगवान विष्णु की बात करें तो उनको पीला रंग बहुत पसंद है.

इस लिए जब भी उनकी पूजा करें तो पीले या सफेद फूल चढ़ाना चाहिए.

सूर्य देव, गणेश जी और भैरव बाबा को लाल फूल बहुत अच्छे लगते हैं. वहीं, भगवान शिव की बात करें तो पूजा में सिर्फ सफेद फूल ही चढ़ाए जाते हैं.

विष्णु जी को क्या न चढ़ाएं?

भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए भी नियम होते हैं. विष्णु जी को कभी भी चावल यानी अक्षत नहीं चढ़ाने चाहिए. इसके अलावा उन्हें मदार और धतूरे के फूल भी नहीं चढ़ाने चाहिए.

अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका पूजा सफल नहीं होगा. लेकिन आप चाहते हैं कि भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे, तो इन चीजों को पूजा से दूर रखें.

मां दुर्गा को कौन से फूल न चढ़ाएं?

माता रानी की पूजा के नियम थोड़े अलग हैं. मां दुर्गा को कभी भी दूब, मदार, हरसिंगार, बेल और तगर के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए.

कमल और चंपा को छोड़कर किसी भी फूल की कली माता को नहीं चढ़ानी चाहिए.

इसके अलावा कटसरैय्या, नागचंपा और बृहति के फूल भी देवी की पूजा में वर्जित हैं. इन फूलों को माता रानी को भूलकर भी न चढ़ाएं.

पूजा में किन बातों का ध्यान रखें?

पूजा में साफ-सफाई बहुत जरूरी है. हमेशा ताजे और साफ फूलों से ही भगवान की पूजा करें. कभी भी बासी या सूखे हुए फूल भगवान को न चढ़ाएं.

इन नियमों का पालन करने से घर में शांति बनी रहती है. लेकिन अलग-अलग जगहों पर परंपराएं थोड़ी अलग भी हो सकती हैं.

सही नियमों से मिलती है भगवान की कृपा

भगवान की पूजा हमेशा सही तरीके से करनी चाहिए. कई बार छोटी गलतियों की वजह से पूजा का फल नहीं मिलता है.

इसलिए शास्त्रों के नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए. अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो घर में हमेशा खुशहाली आएगी.

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सही जानकारी देना है.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES