App

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखे तो मन छोटा न करें, इन 5 उपाय को कर पूर्ण करें कठिन व्रत

करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए विशेष होता है. इस दिन चंद्रमा को देखकर महिलाएं अपने व्रत को खोलती हैं और फिर पति के हाथ से पानी पीकर पारण करती हैं. आइए जानें अगर करवा चौथ व्रत के दिन चंद्रमा न दिखे तो किन उपायों को करके अपने व्रत को पूरा कर सकते हैं.

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखे तो मन छोटा न करें, इन 5 उपाय को कर पूर्ण करें कठिन व्रत

Karwa Chauth Chandrama Upay: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा है. इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दिखने पर अर्घ्य देती हैं और छलनी से पहले चंद्रमा को देखती हैं और फिर उसी छलनी से पति को देखर अपना व्रत खोलती है. कई बार ऐसा होता है कि करवा चौथ व्रत के दिन चांद देर से निकलता है या बदलों में होने के कारण दिखता नहीं हैं. ऐसी स्थिति में व्रती महिलाएं समझ नहीं पाती हैं कि आखिर व्रत कैसे खोला जाए और कैसे पारण किया जाए. इस साल करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि पर 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. आइए जानें करवा चौथ पर चंद्रमा अगर न दिखे तो किन 5 उपाय को करके व्रत को पूर्ण कर सकते हैं.

करवा चौथ पर चंद्रमा देखने का महत्व

करवा चौथ पर चंद्रमा देखकर उसकी पूजा करने की पुरानी परंपरा है. ऐसा कर पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है और सुख-समृद्धि और अटूट प्रेम के बने रहने की प्रार्थना की जाती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्रमा दीर्घायु, शीतलता, प्रेम, मन का कारक है. जब महिलाएं चंद्रमा को देखकर पूजा करती हैं तो उनके पति के जीवन में सकारात्मकता आती है. ऐसी पौराणिक कथा है कि महादेव ने चंद्रमा को लंबी आयु का वरदान दिया. जब करवा चौथ व्रत पर छलनी से चंद्रमा को देखा जाता है तो पति की आयु लंबी होती है.

करवा चौथ पर चांद न दिखे तो क्या उपाय करें?

करवा चौथ पर अगर मौसम खराब हो और चंद्रमा न दिखे तो कुछ आसान से उपाय कर अपने व्रत को पूरा कर सकते हैं और व्रत खोल सकते हैं. आइए इन उपायों को करें-

उपाय-1

चंद्रमा का दर्शन न हो पाए तो भगवान शिव की प्रतिमा को प्रणाम करें और उनके मस्तक शोभित चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दें और अपना व्रत खोलकर पारण करें.

उपाय-2

करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखे तो एक आसान सा उपाय करें. एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछा ले और उस पर साबूत चावल से चांद की आकृति बना लें. अब एक मंत्र का जाप करें और चंद्रदेव का आह्वान करें. मंत्र है- ॐ चतुर्थ चंद्राय नमः . इसके बाद व्रत खोलें.

उपाय-3

करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखे तो चांदी के सिक्के की पूजा करने का उपाय भी कर सकते हैं. चांदी का एक सिक्का लें और उसे चंद्रमा का रूप मानते हुए उसी की पूजा करें और सच्चे मन से अर्घ्य दें. इस तरह आप अपने व्रत को पूरा कर पाएंगे.

उपाय-4

चंद्रोदय के निर्धारित समय के बाद भी चंद्रमा न दिखे तो अपने मुंह को चंद्रमा की दिशा की ओर कर लें और सच्चे मन से चंद्रदेव को प्रणाम करें. उनसे भूलचूक के लिए क्षमा मांगे और फिर पति के हाथ से जल ग्रहण करके अपने व्रत को पूरा करें.

उपाय-5

अगर आपके किसी रिश्तेदार के शहर में चंद्रमा दिख रहा है तो उनसे वीडियो कॉल कर चंद्रमा का दर्शन करें और अर्घ्य दें. इस उपाय को करने भर से आपको आपका व्रत पूर्ण हो जाएगा.

(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और पंचांग पर आधारित है. इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है, इसे केवल जानकारी हेतु लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More