App

तुलसी विवाह से बजेंगी शहनाइयां, देखें नवंबर-दिसंबर से लेकर साल 2027 तक के शादी मुहूर्त की लिस्‍ट

आज देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्‍णु के जागते ही चातुर्मास समाप्‍त हो गया है और 21 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ ही शादियों का सिलसिला शुरू होगा. यहां देखें नवंबर 2026 से दिसंबर 2027 तक के शादी मुहूर्त की लिस्‍ट.

तुलसी विवाह से बजेंगी शहनाइयां, देखें नवंबर-दिसंबर से लेकर साल 2027 तक के शादी मुहूर्त की लिस्‍ट
Image Credit: नवंबर 2026 से दिसंबर 2027 तक के विवाह मुहूर्त की लिस्‍ट और इस दौरान लगने वाले ब्रेक. (Photo:AI)

4 महीने का चातुर्मास आज देवउठनी एकादशी पर समाप्‍त हो गया है. 21 नवंबर 2026 को भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह होगा. इस दिन से ही सारे शुभ-मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे, जिन पर 4 महीने से ब्रेक लगा हुआ था. देश भर में शहनाइयां गूंजने लगेंगी. हालांकि अब साल 2026 खत्‍म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. इसके बाद साल 2027 में शादी के लिए ढेर सारे मुहूर्त हैं.

बीच में कई बार लगेगा ब्रेक

हालांकि बार-बार शादी मुहूर्त में ब्रेक लगेंगे. 22 नवंबर से शादियां शुरू होंगी और 15 दिसंबर 2026 से सूर्य के धनु राशि में जाते ही खरमास प्रारंभ हो जाएगा, जो 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति पर खत्‍म होगा.

इसके बाद 15 मार्च 2027 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही फिर से खरमास प्रारंभ होते ही फिर से शादियों समेत सारे शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी और 15 अप्रैल 2027 को समाप्‍त होगा.

फिर अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2027 में चातुर्मास और शुक्र तारा अस्त होने के कारण इन तीन महीनों में विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा. यहां देखिए नवंबर-दिसंबर 2026 से अगले साल 2027 तक के सारे विवाह मुहूर्त की लिस्‍ट.

विवाह मुहूर्त लिस्‍ट 2026-27

नवंबर 2026 के विवाह मुहूर्त (कुल 4 दिन)
• 21 नवंबर 2026
• 24 नवंबर 2026
• 25 नवंबर 2026
• 26 नवंबर 2026

दिसंबर 2026 के विवाह मुहूर्त (कुल 7 दिन)
• 1 दिसंबर 2026
• 2 दिसंबर 2026
• 3 दिसंबर 2026
• 4 दिसंबर 2026
• 5 दिसंबर 2026
• 11 दिसंबर 2026
• 12 दिसंबर 2026

जनवरी 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 9 दिन)
• 15 जनवरी 2027
• 18 जनवरी 2027
• 19 जनवरी 2027
• 20 जनवरी 2027
• 24 जनवरी 2027
• 26 जनवरी 2027
• 27 जनवरी 2027
• 30 जनवरी 2027
• 31 जनवरी 2027

फरवरी 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 13 दिन)
• 2 फरवरी 2027
• 3 फरवरी 2027
• 9 फरवरी 2027
• 10 फरवरी 2027
• 11 फरवरी 2027
• 14 फरवरी 2027
• 15 फरवरी 2027
• 21 फरवरी 2027
• 22 फरवरी 2027
• 25 फरवरी 2027
• 26 फरवरी 2027
• 27 फरवरी 2027
• 28 फरवरी 2027

मार्च 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 7 दिन)
• 1 मार्च 2027
• 2 मार्च 2027
• 3 मार्च 2027
• 4 मार्च 2027
• 9 मार्च 2027
• 10 मार्च 2027
• 14 मार्च 2027

अप्रैल 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 9 दिन)
• 18 अप्रैल 2027
• 19 अप्रैल 2027
• 21 अप्रैल 2027
• 23 अप्रैल 2027
• 24 अप्रैल 2027
• 25 अप्रैल 2027
• 26 अप्रैल 2027
• 27 अप्रैल 2027
• 28 अप्रैल 2027

मई 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 18 दिन)
• 4 मई 2027
• 7 मई 2027
• 9 मई 2027
• 13 मई 2027
• 14 मई 2027
• 15 मई 2027
• 16 मई 2027
• 17 मई 2027
• 18 मई 2027
• 19 मई 2027
• 20 मई 2027
• 21 मई 2027
• 22 मई 2027
• 23 मई 2027
• 24 मई 2027
• 25 मई 2027
• 30 मई 2027
• 31 मई 2027

जून 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 16 दिन)
• 1 जून 2027
• 5 जून 2027
• 9 जून 2027
• 10 जून 2027
• 11 जून 2027
• 12 जून 2027
• 13 जून 2027
• 15 जून 2027
• 16 जून 2027
• 17 जून 2027
• 19 जून 2027
• 20 जून 2027
• 21 जून 2027
• 26 जून 2027
• 27 जून 2027
• 28 जून 2027

जुलाई 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 6 दिन)
• 1 जुलाई 2027
• 7 जुलाई 2027
• 8 जुलाई 2027
• 9 जुलाई 2027
• 11 जुलाई 2027
• 12 जुलाई 2027

नवंबर 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 11 दिन)
• 10 नवंबर 2027
• 11 नवंबर 2027
• 15 नवंबर 2027
• 16 नवंबर 2027
• 20 नवंबर 2027
• 21 नवंबर 2027
• 23 नवंबर 2027
• 24 नवंबर 2027
• 25 नवंबर 2027
• 26 नवंबर 2027
• 29 नवंबर 2027

दिसंबर 2027 के विवाह मुहूर्त (कुल 7 दिन)
• 2 दिसंबर 2027
• 7 दिसंबर 2027
• 8 दिसंबर 2027
• 9 दिसंबर 2027
• 12 दिसंबर 2027
• 13 दिसंबर 2027
• 14 दिसंबर 2027

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी पंचांगों और ज्‍योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More