)
जुलाई में देवशयनी एकादशी से शुरू हुआ चातुर्मास देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होता है. इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को है. इसके अगले दिन 21 नवंबर 2026 को भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह होगा. इसके साथ ही 4 महीनों से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट जाएगी और शादियां शुरू हो जाएंगी.
हालांकि साल 2026 के बचे हुए कुछ ही दिनों में शादी के लिए केवल 12 मुहूर्त हैं. जिसमें से 4 मुहूर्त नवंबर में हैं और 8 मुहूर्त दिसंबर महीने में हैं. 21 नवंबर से शादियां शुरू होंगी और 12 दिसंबर को साल 2026 का आखिरी शादी मुहूर्त है.
21 नवंबर 2026, शनिवार
शुभ विवाह मुहूर्त - सुबह 06:47 बजे से देर रात 12:08 बजे तक,
कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि और रेवती नक्षत्र
24 नवंबर 2026, मंगलवार
शुभ विवाह मुहूर्त : देर रात 11:25 बजे से 25 नवंबर की सुबह 06:50 बजे तक
मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि और रोहिणी नक्षत्र
25 नवंबर 2026, बुधवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 06:50 बजे से 26 नवंबर की सुबह 06:51 बजे तक
मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा और द्वितीया तिथि, रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र
26 नवंबर 2026, गुरुवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 06:51 बजे से शाम 05:47 बजे तक
मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया और तृतीया तिथि, मृगशिरा नक्षत्र
2 दिसंबर 2026, बुधवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 10:32 बजे से 3 दिसंबर की सुबह 06:56 बजे तक
मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी और दशमी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र
3 दिसंबर 2026, गुरुवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 06:56 बजे से 10:53 बजे तक
मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी तिथि, उत्तराफाल्गुनी व हस्त नक्षत्र
इसी दिन दूसरा शुभ विवाह मुहूर्त: देर रात 11:03 बजे से 4 दिसंबर की सुबह 06:57 बजे तक
मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि, हस्त नक्षत्र
4 दिसंबर 2026, शुक्रवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 06:57 बजे से 10:22 बजे तक
मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि, हस्त नक्षत्र
5 दिसंबर 2026, शनिवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 11:48 बजे से 6 दिसंबर की सुबह 06:58 बजे तक
मार्गशीर्ष द्वादशी और त्रयोदशी तिथि, स्वाति नक्षत्र
6 दिसंबर 2026, रविवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 06:58 बजे से 07:42 बजे तक
मार्गशीर्ष त्रयोदशी तिथि, स्वाति नक्षत्र
11 दिसंबर 2026, शुक्रवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 03:04 बजे से 12 दिसंबर की सुबह 07:02 बजे तक
मार्गशीर्ष शुक्ल तृतीया तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र
12 दिसंबर 2026, शनिवार
शुभ विवाह मुहूर्त : सुबह 07:02 बजे से 13 दिसंबर की सुबह 03:27 बजे तक
मार्गशीर्ष शुक्ल तृतीया और चतुर्थी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र
12 दिसंबर 2026 को इस साल का आखिरी विवाह मुहूर्त है. इसके बाद 15 दिसंबर 2026 से खरमास प्रारंभ हो जाएगा, जो कि 14 जनवरी 2027 तक चलेगा. चूंकि खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है इसलिए शादियों पर 1 महीने के लिए ब्रेक लग जाएगा और 15 जनवरी 2027 से ही विवाह मुहूर्त प्रारंभ होंगे.
(Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, पंचांग और विभिन्न धर्मग्रंथों पर आधारित है. तिथियों और मुहूर्त के समय में स्थान और पंचांग के अनुसार थोड़ा अंतर हो सकता है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी मांगलिक कार्य या विवाह की तिथि तय करने से पहले अपने कुल पुरोहित या किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लें.)