SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Vastu Tips: पानी में उगने वाले ये 3 पौधे हैं चमत्कारी, जिस घर में होते हैं वहां मिट जाती है पैसों की तंगी!

Water Plants Vastu Tips: पेड़-पौधे को घर में लगाना शुभ होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो केवल पानी में उगते हैं और जिस घर में रहते हैं वहां मां लक्ष्मी को आकर्षित करते हैं. आइए इस लेख में उन 3 चमत्कारी पौधों के बारे में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 03, 2026, 02:50 PM IST | Updated: Sep 03, 2026, 02:58 PM IST
Join

Paani Waale Pudhe: वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों का जिक्र होता है जो धन को आकर्षित करने में माहिर होते हैं. खास बात ये है कि इन तीनों पौधों को बड़ी ही आसानी से साधारण पानी में भी उगा सकते हैं. इन पौधों को जिस घर में लगाया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. ये पौधे घर में धन को आकर्षित कर सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानें वो 3 चमत्कारी पौधे कौन से हैं जिनका होना घर को स्थिर करता है.

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट धन को आकर्षित करने वाला पौधा है. एक कांच की बोतल में पानी भरकर इस पौधे को लगाएं और इसके बेल को ऊपर की ओर फैलने दें, ऐसा करने से घर में धन-दौलत बढ़ता है. मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे सही दिशा है घर की दक्षिण-पूर्व दिशा जो धन और समृद्धि की दिशा मानी गयी है.घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि इसकी पत्ती या लता भूमि को न छूती हो.

पीस लिली

पीस लिली का प्लांट घर में लगाने से शांति बनी रहती है. ये सुंदर सफेद फूल घर में धन को चुंबक की तरह आकर्षित करते हैं और घर की पवित्रता को बनाए रखते हैं. जिस घर में पीस लिली का पौधा होता है उस घर में रहने वाले लोगों को मानसिक तनाव नहीं होता है, जीवन सुख में बीतता है. पीस लिली को बेडरूम में रखें तो बहुत अच्छी नींद आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह प्लांट सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है. उत्तर दिशा में इसे लगाना शुभ फलदायी होता है.

बैंबू प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैंबू प्लांट घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है. कांच के पॉट में इसे लगाने से घर की बरकत कई गुना बढ़ जाती है. बैंबू प्लाट वास्तु दोष को भी दूर कर देता है. इस प्लांट को घर या काम करने वाली जगह पर रख सकते हैं. इस पौधे के लिए सबसे सही दिशा पूर्व या उत्तर-पूर्व कोण है. इस दिशा में बैंबू प्लांट को रख दें और हर सप्ताह प्लांट का पानी बदलते रहें तो फिर इसका सकारात्मक प्रभाव घर की तरक्की में मददगार सिद्ध हो सकती है.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES