)
घर साफ-सुथरा रहे, सामान अच्छे से रखा हो, वास्तु शास्त्र में इसे बहुत जरूरी माना गया है. जिस घर में गंदगी रहती है या सामान बिखरा पड़ा रहता है, वहां नेगेटिव एनर्जी जल्दी पैर जमा लेती है, ऐसा कहा जाता है. आगे चलकर घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े, तनाव और काम अटकने की यही वजह बनती है. वास्तु में इसे राहु और घर के बिगड़े माहौल से जोड़कर देखा जाता है.
इस नेगेटिविटी को भगाने के लिए नमक का इस्तेमाल सदियों से होता आया है. कहते हैं नमक में आसपास फैली बुरी ऊर्जा और नजर दोष को खींच लेने की खास ताकत होती है.
वास्तु गुरु के मुताबिक अगर सही ढंग से नमक का पोंछा लगाया जाए, तो घर में शांति और बरकत दोनों बनी रहती हैं.
आम तौर पर लोग बाल्टी में पानी भरकर उसमें सीधा नमक डाल देते हैं और उसी से पोंछा लगा लेते हैं. पर वास्तु जानकारों का कहना है कि इस तरीके से पूरा फायदा नहीं मिलता.
ऐसा करने पर नमक की जो सफाई वाली ताकत होती है, वो ठीक से एक्टिव ही नहीं हो पाती है. अगर घर से नजर दोष और नेगेटिविटी को असल में हटाना है, तो शास्त्रों में बताया गया तरीका ही अपनाना चाहिए. तभी असर दिखता है.
सही तरीका ये है कि पोंछे वाले पानी में खड़ा समुद्री नमक या सेंधा नमक डालें, और इसे गैस पर चढ़ाकर अच्छे से उबाल लें.
उबालते रहें जब तक नमक पूरी तरह पानी में घुल न जाए. उबाल आ जाने पर गैस बंद कर दें, और इसे अपने आप ठंडा होने दें. गरम पानी से भूलकर भी पोंछा न लगाएं.
जब यह उबला हुआ नमक वाला पानी सामान्य टेंपरेचर पर आ जाए, तभी इससे घर में पोंछा लगाना शुरू करें.
मान्यता है कि उबालने से नमक की शुद्धि करने वाली शक्ति पूरी तरह जाग उठती है, और ठंडा होते-होते यह पानी घर के हर कोने की बुरी ऊर्जा को अपने भीतर खींच लेता है. इससे पोंछा लगाते ही घर हल्का और साफ-सा महसूस होने लगता है.
पोंछा लगाने के बाद सबसे जरूरी काम है बचे हुए पानी को सही जगह फेंकना. वास्तू के जानकार कहती हैं कि इस पानी को घर में कहीं भी रखा न छोड़ें. न ही इसे बाथरूम या वॉशबेसिन में बहाएं.
इसे तुरंत घर के बाहर किसी मुख्य नाली में जाकर बहा दें. ऐसा करने से घर की सारी नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है, ऐसा माना जाता है.
यह उपाय हफ्ते में कम से कम दो बार करना चाहिए, खासकर मंगलवार और शनिवार को इसे करना ज्यादा असरदार माना जाता है.
मान्यता है कि सही तरीके से ये सफाई करने पर घर के लोगों की सेहत ठीक रहती है और पैसों की तंगी भी दूर होने लगती है.
अगर आप भी घर में शांति और बरकत चाहते हैं, तो अगली बार साधारण पानी की जगह इस नमक वाले पानी से पोंछा लगाकर जरूर देखें.
डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह लेख वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों, पारंपरिक मान्यताओं और विशेषज्ञों के अनुभवों पर आधारित है. ये सामग्री केवल पाठकों की जानकारी और सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से तैयार की गई है.