App

Vastu Tips: लाफिंग बुद्धा का वास्तु से है गहरा संबंध, क्या हैं इसके नियम और टिप्स!

Laughing Buddha Vastu Tips: क्या आपके घर में भी लाफिंग बुद्धा हैं अगर हां तो इसे केवल सजावट का सामान न समझें क्योंकि लाफिंग बुद्ध का वास्तु से गहरा संबंध है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि लाफिंग बुद्धा से जुड़े नियम क्या है.

Vastu Tips: लाफिंग बुद्धा का वास्तु से है गहरा संबंध, क्या हैं इसके नियम और टिप्स!

Laughing Buddha Placement Tips as per Vastu: आजकल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को सजाने का ट्रेंड तेजी से चल पड़ा है. इसी तरह से लोग आजकल घर में लाफिंग बुद्धा को रख तो रहे हैं लेकिन इसे लेकर वास्तु के नियम और टिप्स क्या हैं ये भी जान लेना चाहते हैं ताकि घर की सजावट के साथ-साथ घर का वास्तु भी ठीक रहे. ऐसी मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा को अगर घर की सही दिशा और सही जगह पर रखें तो धन, सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है. आइए लाफिंग बुद्धा के वास्तु नियम और टिप्स जान लें.

लाफिंग बुद्धा का वास्तु से संबंध

लाफिंग बुद्धा का घर के वास्तु से गहरा संबंध है. लाफिंग बुद्धा घर में धन और खुशी को आकर्षित करता है और नेगेटिव एनर्जी को घर में प्रवेश करने से रोकता है. फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में रखना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है.

घर में लाफिंग बुद्धा को कैसे रखें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को हमेशा साफ करते रहें. ऊंची जगह पर रखें और इसके आसपास जूते-चप्पल न रखें. मूर्ति को घर के प्रवेश द्वार पर न रखें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

लाफिंग बुद्धा रखने की सही दिशा

  • घर में लाफिंग बुद्धा रखने की सबसे सही दिशा है पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा. 
  • उत्तर दिशा में लाफिंग बुद्धा रखने से धन और करियर संबंधी मौके हाथ लगेंगे. 
  • पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा रखने से परिवार में स्वास्थ्य और खुशहाली बढ़ने के मौके मिलेंगे.

घर में लाफिंग बुद्धा रखने के क्या नियम हैं?

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को बाथरूम या किचन के आसपास न रखें. टूटी या खराब मूर्ति को तुरंत घर से निकल दें. हंसते हुए बुद्ध की प्रतिमा को रखना अति शुभ होता है. घर के लिए बैठे हुए लाफिंग बुद्धा को भी अति शुभ फलदायी माना जाता है. ऐसी मूर्ति शांति, संतुलन और पारिवारिक सुख को बढ़ावा देता है.

लाफिंग बुद्धा के अलग-अलग रूप और उसके लाभ

अगर धन और समृद्धि पाने की इच्छा है तो सोने की ईंट या थैली पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में रखना अति शुभ होता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. वास्तु के अनुसार बैठे हुए लाफिंग बुद्धा अगर घर में रखें तो यह बहुत शुभ होता है. इसके प्रभाव से घर में स्थिरता और शांति बनी रहती है. वहीं अगर ऑफिस या बिजनेस वाली जगह पर लाफिंग बुद्धा को रखना चाहते हैं तो इसके लिए खड़े लाफिंग बुद्धा सबसे शुभ होंगे.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More