)
आजकल लोग ऑफिस काम करने तो खुशी-खुशी जाते हैं लेकिन वे घर मानसिक रूप से परेशान होकर लौटते हैं. करियर में तरक्की करने के लिए कई लोग तो ऑफिस पॉलिटिक्स को भी झेलने को मजबूर हो जाते हैं. लाख कोशिशों के बाद भी वे परेशानियों से बाहर नहीं निकल पाते हैं. न तो उनके काम बनते हैं और न तो वो कोशिश करने के बाद भी सफल हो पाते हैं. ध्यान दें, ऐसी स्थिति से बाहर निकलने के लिए वर्कप्लेस पर दो आसान से वास्तु उपाय कर सकते हैं. ऐसे वास्तु उपाय जो आपकी डेस्क से जुड़े हैं, आसान हैं और अचूक हैं. ऐसे उपाय जिनको करने से ऑफिस का माहौल पॉजिटिव हो सके. आइए इन दो उपायों के बारे में जानें.
वास्तु उपायों की जब बात आती है तो फिटकरी को एक महत्वपूर्ण वस्तु के रूप में देखा जाता है जो बुरे से बुरे वास्तु दोष को दूर कर सकता है. अगर आप ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशान हो चुके हैं और ऑफिस में पैर रखते ही मानसिक तनाव महसूस होने लगता है तो आपको अपने डेस्क पर एक शीशी में फिटकरी रखनी चाहिए. इससे नकारात्मकता का नाश तो होगा ही इसके साथ ही एकाग्रता भी बढ़ेगी. ऑफिस से जुड़े हर काम में आप सफल होंगे. फिटकरी को लाल कपड़े में लपेटकर भी रख सकते हैं और चांदी की डिब्बी में भी इसे रखना शुभ फलदायी होगा. 15 से 20 दिन में पुरानी फिटकरी को पीसकर नाली में बहा दें और फिर से डेस्क पर नई फिटकरी को रख दें.
वास्तु अनुसार, सेंधा नमक को जब ऑफिस डेस्क पर रखते हैं तो सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होने लगता है और साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिलने लगती है. ध्यान रखें, अपने डेस्क को साफ रखें और कांच की शीशी में ही सेंधा नमक को रखें. जिससे इसे देखा जा सके. डेस्क के उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में इसे रखें तो इस उपाय के अति शुभ फल प्राप्त होंगे. सेंधा नमक को 10 से 15 दिन में बदलते रहें. पुराने नमक को बहते पानी में प्रवाहित करने के बाद ही शीशी में नया नमक रखें.
इन दो वास्तु उपायों को लेकर एक जरूर बात का विशेष ध्यान रखें. वो ये कि ऐसी वास्तु मान्यता है कि फिटकरी और सेंधा नमक को कभी भी एक साथ ऑफिस के डेस्क पर नहीं रखना चाहिए. दोनों ही चीजों की ऊर्जा अलग-अलग है. ऐसे में बताए गए इन दो उपायों में से कोई एक ही करें ताकि किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी का शिकार न हो पाएं. काम पर फोकस करें और परेशानियां भाग सकें.
(डिस्क्लेमर: यह लेख वास्तु मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)