SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नए घर में प्रवेश करने से पहले अपनाएं ये 4 वास्तु टिप्स, बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि!

आप भी जल्द से जल्द नए घर में प्रवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी वास्तु उपायों को ध्यान में रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेन गेट से लेकर घर की सीढ़ियों से जुड़े कौन से वास्तु टिप्स का ध्यान रखें, आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 24, 2026, 20:57 IST | Updated: Nov 24, 2026, 21:01 IST
Join

घर में सुख शांति बनी रहे और किसी तरह का दोष घर को छू न सके, इसके लिए जरूरी है कि घर वास्तु अनुसार बनाया गया हो. लेकिन अगर घर बन चुका है तो गृह प्रवेश के समय कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखें. छोटे-छोटे वास्तु टिप्स को अपनाने से घर की ऊर्जा सकारात्मक हो सकती है और घर में रहने वाले लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है. ध्यान दें, नया घर केवल ईंट और पत्थर का ढांचा नहीं बल्कि एक ऐसी जगह होती है जहां प्रवेश करके पूरी जिंदगी बिताई जाती है. ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें कि नए घर में प्रवेश करने से पहले किन जरूरी वास्तु उपायों के बारे में जानें.

शुभ मुहूर्त में करें गृह प्रवेश

वास्तु शास्त्र में गृह प्रवेश का बड़ा महत्व है. जब भी आप नए घर में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसके लिए शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त का जरूर ध्यान में रखें. इसके लिए अपने ज्योतिषाचार्य से जरूर सलाह ले लें. अशुभ या बिना शुभ मुहूर्त के गृह प्रवेश करने से घर में वास्तु दोष भी लग सकता है.

मेन गेट को सजाएं

मेन गेट ही है जो सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को घर की ओर खींचता है. ऐसे में जब भी गृह प्रवेश करें या नए घर में रहना शुरू करें प्रवेश द्वार को यानी घर के मेन गेट को अच्छे से सजा लें.  गृह प्रवेश करने से पहले मेन गेट को फूलों से और अशोक के पत्तों से बने तोरण से सजाएं. चौखट पर रंगोली बनाएं और दीया जलाएं. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी और शांति बनी रहेगी.

गणेश और कलश स्थापना

नए घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले एक जरूर उपाय करें. घर में भगवान गणेश की पूजा करें और तांबे या मिट्टी के कलश में जल भरें व नारियल और आम के पत्ते रखकर उसकी स्थापना करें. नए घर में प्रवेश कर सबसे पहले इस धार्मिक उपाय को करें, इससे घर में रहने वाले लोगों की हमेशा ही तरक्की होती है.

रसोई में जरूर बनाएं मीठा

वास्तु शास्त्र के अनुसार नए घर में प्रवेश करने के बाद पहली बार रसोई में कुछ मीठा बनाएं. जैसे खीर या हलवा, इससे पारिवारिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, कोई भी उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञ या ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें, समझदारी से निर्णय लें.)

और पढ़ें- मार्गशीर्ष माह में कब है उत्पन्ना एकादशी, जानें व्रत से जुड़ी मान्यताएं और नोट कर लें सही शुभ मुहूर्त और योग

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES