)
Utpanna Ekadashi 2026 Date: इस साल मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी व्रत रखा जाएगा. इस दिन व्रत रखने को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं. एक मान्यता तो यही है कि इस एकादशी तिथि पर विष्णु जी के शरीर से माता एकादशी उत्पन्न हुई थीं. उत्पन्ना एकादशी को लेकर एक मान्यता यह भी है कि देवी एकादशी ने इस तिथि पर भगवान विष्णु के प्राणों की रक्षा की थी. तभी से मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर भक्त भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं. इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा भी साथ में करें और जरूरतमंदों में दान करें. व्रत रख रहे हैं तो मन को शांत रखें. इस साल उत्पन्ना एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, इस तिथि पर कौन से शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं और व्रत का पारण कब करें? आइए इस बारे में जानें.
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत 3 दिसंबर, गुरुवार की रात को 11:03 बजे होगी और 4 दिसंबर रात 11:44 बजे तिथि का समापन होगा. इस तरह उदयातिथि में उत्पन्ना एकादशी व्रत 4 दिसंबर को रखा जाएगा.
उत्पन्ना एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:10 बजे से सुबह 06:04 बजे तक होगा. इस मुहूर्त में स्नान आदि करें और व्रत का संकल्प करें.
उत्पन्ना एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त 11:50 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक है. पूजा के लिए यह मुहूर्त भी शुभ है.
दोपहर में शुभ-उत्तम मुहूर्त 12:11 बजे से 01:29 बजे तक है.
भगवान विष्णु की पूजा सुबह करनी है तो इसके लिए सुबह 06:59 से लेकर सुबह 10:53 बजे तक का समय शुभ है. इस पूजा मुहूर्त में लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 08:17 बजे से 09:35 बजे तक होगा. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 09:35 बजे से सुबह 10:53 बजे तक होगा.
Disclaimer: यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, किसी भी अनुष्ठान से पहले योग्य पुरोहित से सलाह लेकर ही करें, अपनी श्रद्धा अनुसार.