SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Varad Chaturthi 2026: वरद चतुर्थी को क्यों कहा जाता है 'वरदान देने वाली चतुर्थी'? 13 नवंबर को रखा जाएगा ये खास व्रत

नवंबर महीने की दूसरी गणेश चतुर्थी 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को है. इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश के वरद रूप की पूजा की जाती है. वरद गणपति भगवान गणेश के सभी स्‍वरूपों में से प्रमुख रूप है और मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष माना गया है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 12, 2026, 10:40 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 10:47 AM IST
Image Credit: नवंबर की दूसरी चतुर्थी वरद चतुर्थी है, इसका महत्‍व, पूजा मुहूर्त और जरूरी बातें. (Photo:AI)
Join

धर्म-शास्‍त्रों में भगवान गणेश के 32 रूपों का वर्णन है, इसमें कुछ रूप बेहद प्रसिद्ध हैं, जिसमें वरद रूप भी शामिल है. इस रूप को वरद गणपति कहते हैं, जिसकी पूजा मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष रूप से की जाती है. वरद का मतलब है वरदान देने वाले. कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी पर विशेष रूप से वरद गणपति की पूजा की जाती है. मान्‍यता है कि ऐसा करने से अधूरी इच्‍छाएं पूरी होती हैं. इस साल कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी का व्रत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा.

कैसा है गणपति का वरद रूप?

शास्‍त्रों के अनुसार, भगवान गणेश के वरद स्‍वरूप में भगवान गणेश अपनी बाईं ओर मुड़ी हुई सूंड के साथ विराजमान हैं. उनके एक हाथ में रत्नों से भरा कलश रहता है, जो समृद्धि और इच्छापूर्ति का प्रतीक है. कुछ जगहों पर गणपति की सूंड में रत्नकुंभ सुशोभित रहने का उल्‍लेख भी मिलता है.

छठ पर्व भी बनाता है खास

कार्तिक मास की यह वरद चतुर्थी इसलिए भी खास है क्‍योंकि इसी दिन से छठ महापर्व (नहाय-खाय) भी शुरू होता है. यह व्रत संतान की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और अच्‍छी सेहत की कामना के लिए रखा जाता है. ऐसे में इस चतुर्थी का महत्‍व और भी ज्‍यादा है.

(यह भी पढ़ें: छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, जानिए कब है नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य) 

वरद चतुर्थी व्रत नवंबर 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्‍ल चतुर्थी तिथि 12 नवंबर की शाम 06:09 से शुरू होकर 13 नवंबर की रात 08:42 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर 13 नवंबर को वरद चतुर्थी व्रत रखा जाएगा और गणेश जी की पूजा होगी. पूजा में गणेश जी को दूर्वा, मोदक आदि जरूर अर्पित करें.

शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी में मध्याह्न पूजा का महत्‍व है, इसका सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: सुबह 11:01 बजे से दोपहर 01:18 बजे तक
पूजा की कुल अवधि: 2 घंटे 17 मिनट

न करें ये गलती

ध्‍यान रखें कि हर महीने के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को चंद्रमा का दर्शन करना वर्जित माना जाता है. लिहाजा 13 नवंबर को चतुर्थी की रात चंद्रमा न देखें, वरना इससे झूठे आरोप या कलंक लगने की मान्‍यता है.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES