SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेहद ताकतवर है 3 शब्‍द का ये मंत्र, सुबह जागते ही बोलें, बढ़ेगा कॉन्फिडेंस, पैसा और सफलता के मौके

सुबह का समय विशेष होता है इसलिए उठते ही साथ एक छोटा सा काम कर लें तो पूरा दिन पॉजिटिविटी से भरपूर रह सकता है. इसके लिए बस 3 शब्‍द का एक मंत्र बोलना होगा. मान्‍यता है कि यह मंत्र आत्‍मविश्‍वास बढ़ाता है और सफलता के योग बनाता है.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 07, 2026, 08:08 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 08:12 AM IST
Image Credit: सुबह जागते ही ये 3 शब्‍द बोलने से सूर्य देव की विशेष कृपा होती है, दिन सकारात्‍मक सोच के साथ शुरू होता है. (Photo:AI)
Join

धर्म-शास्‍त्रों से लेकर मोटिवेशनल कोच तक सभी में सुबह के समय को विशेष बताया गया है और जागते ही कुछ खास काम करने की सलाह दी जाती है. ताकि दिन की शुरुआत पॉजिटिव हो और पूरा दिन ऊर्जा व उत्‍साह के साथ शुरू और खत्‍म हो. इसके लिए अलग-अलग तरह के मंत्र और प्रैक्टिसेस बताई जाती हैं. आज हम एक ऐसे ही पावरफुल मंत्र की बात करते हैं, जो न केवल कॉन्फिडेंस बढ़ाता है, बल्कि कुंडली में सूर्य को मजबूत करके धन-सफलता के योग भी बनाता है. यह है खास सूर्य मंत्र.

सूर्य प्रभा समृद्धि मंत्र

यह मंत्र सूर्य देव को समर्पित शक्तिशाली मंत्रों में से एक है. धर्म-ज्‍योतिष में सूर्य को यश, सफलता, आत्‍मविश्‍वास, नेतृत्‍व क्षमता, स्‍वास्‍थ्‍य से जोड़ा गया है. सूर्य प्रभा समृद्धि मंत्र आत्‍मविश्‍वास, धन और सफलता देने वाला बताया गया है. यह व्‍यक्ति में निखार लाता है, पॉजिटिव सोच देता है.

बस उठते ही बोलें ये 3 शब्‍द

इसके लिए सुबह जागते ही सूर्य की ओर मुख करके हाथ जोड़कर 'सूर्य प्रभा समृद्धि' बोलें. माना जाता है कि सुबह पूरे मन से इन शब्‍दों को बोलने से मन सकारात्‍मकता और उत्‍साह से भर जाता है. व्‍यक्ति पूरे उत्‍साह के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए तैयार हो जाता है.

'सूर्य प्रभा समृद्धि' का अर्थ : 3 शब्‍दों से मिलकर बने इस मंत्र का अर्थ बेहद आसान है. सूर्य - जीवन, प्रकाश और ऊर्जा का स्‍त्रोत है. प्रभा - चमक या तेज, समृद्धि - धन, सफलता और खुशहाली. यानी कि मोटे तौर पर इन 3 शब्‍दों में जीवन का पूरा सार समाया हुआ है. हर व्‍यक्ति खुशहाल, समृद्ध, सफल और सकारात्‍मक जीवन जीना चाहता है. उसका व्‍यक्तिव प्रभावी हो. नकारात्‍मक विचारों से बचाव हो.

कितनी बार करें जाप?

सूर्य प्रभा समृद्धि, बोलने के लिए कोई निश्चित संख्‍या नहीं है. आप जितनी बार चाहें यह बोल सकते हैं लेकिन ध्‍यान रखें कि शांत मन  से बोलें. साथ ही पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही सूर्य देव का स्‍मरण करते हुए बोलें. सुबह उगते हुए सूर्य की किरणें आपके मुख पर पड़ें, तो सोने पर सुहागा होगा.

यह छोटा सा नियम आपकी पर्सनालिटी में निखार ला सकता है और अपने हर दिन को बेहतर बना सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और आध्यात्मिक परंपराओं पर आधारित है. मंत्र जाप को धन या सफलता की गारंटी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES