धर्म-शास्त्रों से लेकर मोटिवेशनल कोच तक सभी में सुबह के समय को विशेष बताया गया है और जागते ही कुछ खास काम करने की सलाह दी जाती है. ताकि दिन की शुरुआत पॉजिटिव हो और पूरा दिन ऊर्जा व उत्साह के साथ शुरू और खत्म हो. इसके लिए अलग-अलग तरह के मंत्र और प्रैक्टिसेस बताई जाती हैं. आज हम एक ऐसे ही पावरफुल मंत्र की बात करते हैं, जो न केवल कॉन्फिडेंस बढ़ाता है, बल्कि कुंडली में सूर्य को मजबूत करके धन-सफलता के योग भी बनाता है. यह है खास सूर्य मंत्र.
यह मंत्र सूर्य देव को समर्पित शक्तिशाली मंत्रों में से एक है. धर्म-ज्योतिष में सूर्य को यश, सफलता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, स्वास्थ्य से जोड़ा गया है. सूर्य प्रभा समृद्धि मंत्र आत्मविश्वास, धन और सफलता देने वाला बताया गया है. यह व्यक्ति में निखार लाता है, पॉजिटिव सोच देता है.
इसके लिए सुबह जागते ही सूर्य की ओर मुख करके हाथ जोड़कर 'सूर्य प्रभा समृद्धि' बोलें. माना जाता है कि सुबह पूरे मन से इन शब्दों को बोलने से मन सकारात्मकता और उत्साह से भर जाता है. व्यक्ति पूरे उत्साह के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए तैयार हो जाता है.
'सूर्य प्रभा समृद्धि' का अर्थ : 3 शब्दों से मिलकर बने इस मंत्र का अर्थ बेहद आसान है. सूर्य - जीवन, प्रकाश और ऊर्जा का स्त्रोत है. प्रभा - चमक या तेज, समृद्धि - धन, सफलता और खुशहाली. यानी कि मोटे तौर पर इन 3 शब्दों में जीवन का पूरा सार समाया हुआ है. हर व्यक्ति खुशहाल, समृद्ध, सफल और सकारात्मक जीवन जीना चाहता है. उसका व्यक्तिव प्रभावी हो. नकारात्मक विचारों से बचाव हो.
सूर्य प्रभा समृद्धि, बोलने के लिए कोई निश्चित संख्या नहीं है. आप जितनी बार चाहें यह बोल सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि शांत मन से बोलें. साथ ही पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही सूर्य देव का स्मरण करते हुए बोलें. सुबह उगते हुए सूर्य की किरणें आपके मुख पर पड़ें, तो सोने पर सुहागा होगा.
यह छोटा सा नियम आपकी पर्सनालिटी में निखार ला सकता है और अपने हर दिन को बेहतर बना सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और आध्यात्मिक परंपराओं पर आधारित है. मंत्र जाप को धन या सफलता की गारंटी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए.)