App

महिषासुर से 9 दिनों के युद्ध से लेकर जीवन चक्र तक... मां दुर्गा के नौ स्वरूप ही क्यों हैं? जानें इसका रहस्य

नवरात्रि के शुभ दिन शुरू हो गए है. इस मौके पर आइए जानें महिषासुर से 9 दिन के युद्ध और मानव जीवन के 9 पड़ावों से जुड़े मां के नौ स्वरूपों का क्या गूढ़ रहस्य है.

महिषासुर से 9 दिनों के युद्ध से लेकर जीवन चक्र तक... मां दुर्गा के नौ स्वरूप ही क्यों हैं? जानें इसका रहस्य

शारदीय नवरात्रि के पावन दिन शुरू हो गए हैं और हर ओर जय माता दी के जयकारे गूंजने लगे हैं. हालांकि, क्या आपने कभी ये सोचा है कि मां दुर्गा के ठीक नौ ही स्वरूप क्यों वर्णन में आते हैं? इसके पीछे गहरे रहस्य छिपे हैं. पहला महिषासुर से युद्ध और वध से जुड़ा है जिसके लिए मां नौ रूप धरे थें. दूसरा रहस्य मानव के जीवन चक्र से जुड़ा है. जहां पर मां के नौ रूप यानी शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक मानव जीवन की पूर्ण यात्रा को समझा जा सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानें.

मां दुर्गा के 9 स्वरूपों और नौ दिन का रहस्य

महिषासुर से 9 दिनों का युद्ध

पौराणिक कथा है कि महिषासुर नाम के एक असुर ने तीनों लोकों में आतंक मचाया हुआ था जिससे तीनों लोगों में हाहाकार मच गया. फिर उसके बाद राक्षस के अंत के लिए सभी देवी-देवताओं ने अपनी शक्तियों को मिलाकर मां दुर्गा को प्रकट किया. देवी और महिषासुर के बीच लगातार 9 दिनों तक खूब युद्ध चला. इन 9 दिनों में माता ने नौ रूप धरे. अंत में आश्विन शुक्ल दशमी तिथि पर माता ने दुर्गा स्वरूप लेकर महिषासुर का वध कर दिया.

मां दुर्गा के नौ स्वरूप ही क्यों हैं?

आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें तो मां दुर्गा के 9 पावन स्वरूप मानव जीवन की पूर्ण यात्रा को दर्शाते हैं. इसे बहुत ही आसानी से समझा जा सकता है. देखिए माता के नौ देवियों की लिस्ट और उसका आध्यात्मिक महत्व--

  • मां शैलपुत्री जो स्थिरता और जीवन की शुरुआत को दर्शाती हैं. माता सिखाती हैं कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए मन को मजबूत करना चाहिए.
  • मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और संयम का प्रतिक हैं. मां का यह रूप तप, अनुशासन और निरंतर साधना का चरण है जिसमें धैर्य जरूरी है.
  • मां चंद्रघंटा एकाग्रता और साहस को दर्शाती हैं. यह रूप मन की शांति, जागरूकता और आंतरिक बल को जगाता है. 
  • मां कूष्माण्डा प्राणशक्ति और सृजन का प्रतीक हैं जो  ब्रह्मांडीय ऊर्जा, रचनात्मकता और जीवनदायिनी शक्ति से संबंधित हैं.
  • मां स्कंधमाता मातृत्व और ज्ञान का प्रतीक हैं. यह स्नेह, करुणा, ममता और संरक्षक भाव को दर्शाती हैं.
  • मां कात्यायनी साहस और न्याय की देवी है. अन्याय के खिलाफ लड़ने व निर्भीक योद्धा की तरह डटे रहने की शक्ति और प्रेरणा देती हैं.
  • मां कालरात्रि भक्त के जीवन से अंधकार का नाश करती हैं और जीवन के भय, अज्ञान और नकारात्मकता को दूर कर निडर बनाती हैं.
  • मां महागौरी पवित्रता और सौंदर्य को दर्शाती हैं. मां का यह रूप मन की शुद्धि, शांति और परिपक्वता का प्रतीक माना गया है. 
  • मां सिद्धिदात्री पूर्णता और सिद्धि का प्रतीक है. यह रूप यात्रा का अंतिम पड़ाव, ज्ञान, संतुलन व आध्यात्मिक पूर्णता को दर्शाता है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More