SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चाहते हैं नवरात्र के बाद भी बनी रहे मातारानी की कृपा, तो जान लें नवरात्र के हवन की पवित्र राख का क्या करें

Navratri Hawan Ash Uses: नवरात्र के हवन का पूरा फल चाहिए तो इसके राख से जुड़े कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं. ऐसे उपाय जिन्हें करते ही घर से लेकर जीवन में सकारात्मकता का संचार हो सके और मां दुर्गा का आशीर्वाद हर किसी पर बना रहे.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 18, 2026, 03:00 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 03:00 PM IST
Join

इस साल 11 अक्टूबर से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र अब अपने समापन की और है. जिन भक्तों ने नवरात्र के नौ दिनों का अनुष्ठान शुरू किया था वे अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन या हवन कर इसे पूर्ण करेंगे. ध्यान दें नवरात्र के हवन कुंड में प्रज्वलित अग्नि अति पवित्र होती है जिसकी राख में समस्त मंत्रों और नौ दिनों की साधना और भक्ति की ऊर्जा समायी होती है. इसे सामान्य राख समझकर फेंकें और न तो इसे घर में इधर-उधर रखें. ऐसा करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलेगा. हवन का पूर्ण फल आपके साथ बना रहे इसके लिए इस पवित्र भस्म से जुड़े कुछ उपाय करें. जिससे घर में सुख-समृद्धि आ सके और नकारात्मकता का नाश हो सकें. मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र की यह दिव्य साधना की सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहे और मां का आशीर्वाद साथ हो इसके लिए हवन की राख से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं.

माथे पर तिलक करें

नवरात्र के हवन की राख से सबसे पहले अपने माथे पर तिलक करें. माना जाता है कि ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और बुरी नजर नहीं लगती है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. पुरुष अपनी ललाट पर तीन आड़ी रेखाएं बनाएं और महिलाएं बिंदी की तरह लगाएं. इस राख को अपने पास रखें और हर दिन इसका तिलक करें तो आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

मुख्य द्वार पर छिड़कें

नवरात्र के हवन की थोड़ी सी राख को अपने पास रख लें और जब भी ऐसा लगे कि घर में क्लेश या नकारात्मकता बढ़ गई है तो घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा-सा छिड़क दें. इसे लाल कपड़े में बांधकर अगर मुख्य द्वार पर लटका दें तो घर पर किसी की भी बुरी नजर नहीं पड़ेगी. शत्रु बाधा दूर होगी और मातारानी की कृपा से घर में हमेशा शुभ ही शुभ होगा. आर्थिक समस्या खत्म होगी. ऐसा भी कर सकते हैं कि राख को पानी में घोलकर मुख्य द्वार पर छिड़क  दें. इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और समृद्धि भी आएगी.

तुलसी के पौधें में डालें

नवरात्र के हवन की राख को तुलसी के पौधे में जरूर डाल जें इससे पुण्य फलदायी माना जाता है. तुलसी माता विष्णुप्रिया हैं और जब इसमें हवन की राख डालते हैं तो पौधा स्वस्थ रहता है जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर को आशीर्वाद देते हैं. घर में तुलसी पौधा न हो तो किसी मंदिर में लगी तुलसी की जड़ में डाल दें. इससे परिवारजन का स्वास्थ्य अच्छा रहने का आशीर्वाद मिलता है.

तिजोरी या पर्स में रखें

धन संबंधी परेशानी का अंत लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए आप नवरात्र के हवन से जुड़ा एक सरल उपाय कर सकते हैं. हवन के भस्म को अपने घर की तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर एक लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर रख दें. ऐसा भी कर सकते हैं इस विभूति को साफ कागज में रखकर एक पुड़िया बना लें और इसे अपने पर्स में रख लें. ऐसा करने से धन की आवक बढ़ेगी और धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर करने के रास्ते मिल सकेंगे. इस उपाय से भारी से भारी कर्ज भी खत्म हो सकता है.

नदी में प्रवाहित करें

अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि नवरात्र हवन की पवित्र राख का क्या करें तो इसके लिए एक सरल रास्ता ये है कि इसे किसी पवित्र नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें. नदी तट पर जाएं और हाथ जोड़कर मां का मंत्र जाप करें और धीरे-धीरे इसे जल में प्रवाहित करते जाएं. ऐसा करने से मां का आशीर्वाद प्रकृति में फैल जाएगा. वातावरण स्वच्छा और सकारात्मक हो जाएगा.

(डिस्क्लेमर-  यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES