भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना, अष्टमी तिथि पर क्या है पूजा और कन्या पूजन की विधि, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना, अष्टमी तिथि पर क्या है पूजा और कन्या पूजन की विधि, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना करने की विधि क्या है, अष्टमी तिथि पर किस विधि से कन्या पूजन करें और इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानें.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Oct 18, 2026, 06:00 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 06:00 AM IST
joinshare
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना, अष्टमी तिथि पर क्या है पूजा और कन्या पूजन की विधि, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Durga Ashtami Kab Hai 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की उपासना करने का विधान है. इस साल 12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई है और अब 19 अक्टूबर को महाअष्टमी का व्रत रखकर भक्त मां महागौरी की पूजा पूरे विधि-विधान से करेंगे. महाअष्टमी को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है. इस दिन कई घरों में कन्या पूजन करने की भी परंपरा है. अष्टमी पर व्रत रखकर लोग हवन भी करते हैं. ऐसे में यह तिथि नवरात्र की एक बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि है. आइए इस लेख में जानें कि कन्या पूजन करने की क्या विधि है, किस तरह से मां महागौरी की पूजा करें, महाष्टमी तिथि का शुभ मुहूर्त क्या है और मां महागौरी का स्वरूप कैसा है.

मां महागौरी का स्वरूप

मां महागौरी का रंग अति गोरा है और उनकी चार भुजाएं हैं. मां महागौरी को श्वेतांबरधरा के नाम से भक्त पुकारते हैं. मां महागौरी अपने भक्तों के लिए अन्नपूर्णा हैं. माता कोमल हैं और अपने हाथ में त्रिशूल और डमरु धारण करती हैं. मां का एक हाथ अभयमुद्रा में है और एक हाथ वरमुद्रा में है. मां महागौरी अपने भक्तों को शांति पाने का आशीर्वाद देती हैं. माता पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक हैं.

नवरात्र महाअष्टमी 2026 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अष्टमी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को सुबह के समय 08:27 बजे से होगी और 19 अक्टूबर को सुबह के 10:51 बजे तिथि का समापन होगा. उदया तिथि में महाअष्टमी का कन्या पूजन 19 अक्टूबर को सोमवार के दिन किया जाएगा. हालांकि, कुछ लोग 18 अक्टूबर को भी अष्टमी तिथि मानते हुए मां महागौरी की पूजा कर कन्या पूजन और हवन अनुष्ठान कर रहे हैं.

महाष्टमी पर कन्या पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:52 बजे से लेकर सुबह 05:40 बजे तक
अमृत काल- सुबह 07:28 बजे से लेकर सुबह 09:16 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:49 बजे से लेकर दोपहर 12:34 बजे तक

मां महागौरी की पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और सफेद रंग के वस्त्र पहनें.
मां महागौरी की प्रतिमा को गंगाजल अर्पित करें.
माता को सफेद रंग के वस्त्र और फूल चढ़ाएं.
अब कुमकुम या रोली अर्पित करें.
माता को शृंगार की सामग्री अर्पित करें.
नारियल से बनी मिठाई, हलवा-पूरी और काले चने का भोग अर्पित करें.
मां महागौरी के मंत्रों के जाप करें.
अंत में माता की भव्य आरती करें और भूलचूक के लिए क्षमा मांगे.

माता महागौरी के मंत्र

'श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥'

'या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥'

अष्टमी पर कन्या पूजन की विधि

अगर आपके घर में महाष्टमी पर कन्या पूजन होता है तो 2 से 10 वर्ष की 9 कन्याओं को आदर-सम्मान के साथ घर में बुलाएं. एक थाल में जल लेकर कन्याओं के चरण धोएं. अब उन्हें आसन पर बैठाएं. कन्याओं के साथ में एक बालक भी होना चाहिए जोकि बटुक भैरव का  प्रतीक होता है. अब कन्याओं के माथे पर रोली लगाएं फूल और अक्षत चढ़ाएं. मां दुर्गा का स्मरण करते हुए कन्याओं को पूरी, हलवा, चना परोसें. भोजन कराने के बाद मिठाई या फल खाने को दें. अब  कन्याओं कुछ उपहार और धनराशि दें. उन्हें स्नेह करें. उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें. अंत में माता रानी के जयकारे लगाकर देवी मां का आशीर्वाद लें.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Navratri